Instant Or Storage Geyser Kya Behatar Hain ,Instant Geyser Or Storage Geyser Ko Karidate Samay Kin-Kin Bato Ka Dhyan Rakhe Ke Bare Me Jankari
घर के लिए इंस्टेंट या स्टोरेज गीजर क्या है बेहतर, जाने???? सिर्फ पानी गर्म करने तक बात होती , तो शायद कोई भी गीजर चलता। मगर जब बात सुविधा के साथ-साथ बिजली बजत की भी हो, तो गीज़र की क्वालिटी पर ध्यान देने की जरुरत है। बाथरूम के लिए इलेक्ट्रिक गीजर सही रहेगा या गैस गीजर। इनमे से कौन-सा गीजर ज्यादा सुरक्षित रहेगा??? गीजर खरीदते समय अक्सर इस तरह के सवाल मन में आते हैं ।हालांकि गीजर खरीदते समय कुछ जानकारी तो सेल्समैन भी देते हैं, पर कई बार उनकी कुछ बातें हमें भ्रमित भी करती हैं ।ऐसे में अगर आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आपके लिए कौन सा गीजर बेहतर होगा?? बाजार में मौजूद किस साइज का गीजर आपकी जरूरत पूरी कर पाएगा? इसके अलावा कहां इसे लगाना है?? बाथरूम कितना बड़ा है?? आपका बजट क्या है?? इंस्टेंट गीजर बेहतर रहेगा या स्टोरेज गीजर? साथ ही बिल्डिंग के वाटर प्रेशर को भी ध्यान में रखकर गीजर चुने। बाजार में तीन तरह गीजर मौजूद है - इलेक्ट्रिक, गैस और सोलर। लेकिन इनमें से सबसे अधिक इलेक्ट्रिक वाटर हीटर का ही प्रयोग किया जाता है। जाने कैसे इलेक्ट्रिक गीजर काम क...