mobile kitna charge karna chahiye | phone ko kitna charge karna chahie | mobile phone or laptop ko charge kitana
मोबाइल फ़ोन / टैब / लैपटॉप को कितना चार्ज करना चाहिए!!??? क्या आपभी उन लोगों में हैं,जोफोन यालैपटॉपको पूरीरात चार्जिंग में लगाकरछोड़ देते हैं। बतादें किपूरीरातचार्जिंगसेन सिर्फ बैटरीपर दबाव पड़ता है,बल्किइससे बैटरी की उम्र भी कम होजाती है।जानें बैटरीचार्ज करने कास्मार्ट तरीका... बहुत सारे स्मार्टफोन यूजर्स की यह आदत होती है कि वे रात में फोन को चार्जिंग में लगाकर छोड़ देते हैं। शायद उन्हें यह अच्छा लगता है कि जब वे सुबह उठे, तो बैटरी 100 वे फीसद चार्ज हो यानी सुबह-सुबह बैटरी चार्ज करने का झंझट ही न रहे। भले ही नियमित तौर पर 100 प्रतिशत बैटरी चार्जिंग तत्काल आपको फायदेमंद लगे, लेकिन आपका यह तरीका धीरे-धीरे बैटरी की जान ले लेता है। इतना ही नहीं, यह बैटरी लाइफ को भी प्रभावित करता है। कितनी होती बैटरी की लाइफ : जब नया फोन खरीदते हैं, तो उम्मीद करते हैं कि वह लंबे समय तक आपका साथ दे। लेकिन इसके लिए डिवाइस का खयाल रखना भी जरूरी होता है, तभी वह आपका लंबे समय तक साथ देगा। स्मार्टफोन-लैपटॉप के लिए बैटरी ही उसकी जान है। ऐसे में यदि बैटरी चार्जिंग की बेसिक बातों को नहीं...