short term courses with high salary in india | short term courses list | short term professional course
शार्ट टर्म कोर्सेज के बारे में जानकारी
मिलेनियल्स की पीढी
अपने पांवों पर जल्द से
जल्द खड़ा होना चाहती
है, ताकि अपने सपने पूरे
कर सके और जिंदगी को
अपनी शर्तों पर जी सके।
यही कारण है कि ये युवा
ऐसे कोर्स करना चाहते हैं
जो उन्हें जल्दी ही
आत्मनिर्भर बनाने में
मददगार हों। ऐसे में शॉर्ट
टर्म कोर्स उनके लिए
काफी उपयोगी हो सकते
हैं। बता रहे हैं करियर
कंसल्टेंट
करियर निर्माण की प्रक्रिया में युवा स्कूल से कॉलेज जाते
पर कमाने का दबाव बढ़ जाता है। इस स्थिति में वे ऐसे
काम करने को मजबूर हो जाते हैं, जिसमें उनकी
दिलचस्पी नहीं होती और जिनमें पूरा समय देने के कारण
करियर की आगे की राह भी रुकने लगती है। जबकि
स्कूली पढ़ाई के बाद कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स उन्हें कमाई
का ऐसा रास्ता मुहैया कराते हैं, जो उनके बेहतर भविष्य
की नींव भी बन सकता है। आइए, नजर डालते हैं ऐसे
चुनिंदा शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स पर-
डिजिटल मार्केटिंग
आज किसी भी कंपनी के लिए अपने उत्पादों या सेवाओं
को उपभोक्ताओं को बेचने के लिए डिजिटल मार्केटिंग
का सहारा लेना जरूरी हो गया है। वेबसाइट, ऑनलाइन
ई-कॉमर्स व सोशल मीडिया इसमें शामिल हैं। डिजिटल
मार्केटिंग परंपरागत बाजार के मुकाबले कम लागत वाला
विकल्प है। यह विशाल उपभोक्ता वर्ग तक पहुंचने का
सबसे सुगम जरिया भी है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगले
कुछ साल में देश के डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में कम से
कम 20 लाख नौकरियां पैदा होने की संभावना है।
डिजिटल मार्केटिंग के प्रशिक्षण में एचटीएमएल कंप्यूटर
लैंग्वेज, वडप्रेस, गूगल एनालिटिक्स, मार्केटिंग स्ट्रेटेजी
बनाना, विज्ञापन अभियान जैसी चीजों पर विशेष रूप से
ध्यान दिया जाता है। कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी रखने वाले युवा इस तरह का कोर्स कर घर से भी यह काम कर सकते हैं।
मल्टीमीडिया
इसमें विभिन्न प्रकार के
संचार माध्यमों का
व्यावहारिक प्रशिक्षण
देकर कंप्यूटर के
जरिये उनका
मिश्रित प्रयोग करने
का
कौशल
सिखाया जाता है।
इन माध्यमों में
ऑडियो, विजुअल
और प्रिंट प्रमुख रूप
से शामिल हैं। इसका
इस्तेमाल एनिमेशन,
फिल्म, टेलीविजनवविज्ञापन
उद्योग में होता है। शिक्षा, स्वास्थ्य
और वेब डिजाइनिंग के क्षेत्र में भी
मल्टीमीडिया का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।
3डी एनिमेशन एंड विजुअल इफेक्ट्स
इस कोर्स में फिल्मों और एनिमेटेड फिल्मों के लिए 2डी
और 3डी एनिमेटेड किरदारों व दृश्यों का निर्माण करना
सिखाया जाता है। इसके लिए 3डी मॉडलिंग,
शेडिंग, टेक्सचरिंग, एनिमेशन आदि से
जुड़ी कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और लैंग्वेज
का प्रशिक्षण दिया जाता है।
एनिमेशन और ग्राफिक्स के
जरिये फिल्में बनाने का
चलन हाल के वर्षों में
काफी बढ़ा है। गेमिंग
इंडस्ट्री में भी इसकी
मांग बढ़ी है।
वेब डिजाइनिंग
ग्राहकों तक पहुंचने के
लिए व्यावसायिक
प्रतिष्ठानों को वेबसाइट
बनाना जरूरी हो गया है।
इससे कहीं भी कोई व्यक्ति
प्रतिष्ठान के उत्पादों या सेवाओं की
जानकारी ले सकता है और ऑनलाइन ऑर्डर
दे सकता है। वेब डिजाइनिंग का प्रशिक्षण और अनुभव
हासिल कर फ्रंट एंड डेवलपर, यू आई डेवलपर, वेब
डेवलपमेंट, एंगुलर डेवलपर, जावा स्क्रिप्ट डेवलपर
आदि की जॉब हासिल की जा सकती है। इस कोर्स में
नेविगेशन डिजाइन, वो आई टेंपलेट्स, ओपन कार्ट,
गेटवे इंटीग्रेशन, एच डी एम एल आदि तकनीकी
सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग
कंप्यूटर और इंटरनेटकी लगातार बढ़ती उपयोगिता के
साथ-साथ इसके जानकार पेशेवरों की मांग भी
लगातार बढ़ रही है। यह कोर्स करने के लिए विज्ञान
या किसी खास विषय की शैक्षिक पृष्ठभूमि का होना
जरूरी नहीं है।
शेयर मार्केट ट्रेडिंग
लाभ की उम्मीद में लोग शेयर बाजार के प्रति काफी
आकर्षित रहते हैं। ऐसे निवेशकों से बातचीत के लिए
वहां सब-रोकर या एजेंट होते हैं, जिन्हें शेयर ब्रोकर
नियुक्त करते हैं। इस क्षेत्र की तकनीकी जानकारियां
हासिल करने के बाद कोई भी सब-ब्रोकर बन सकता
है। अनेक निजी संस्थान बेहद रियायती दरों पर ऐसे
कोर्स संचालित करते हैं।
लॉजिस्टिक सप्लाई चेन मैनेजमेंट
लॉजिस्टिक सप्लाई चेन का नियमित रूप से काम
करना औद्योगिक वृद्धि के लिए जरूरी है। अन्यथा
समय परकच्चे मालया तैयार उत्पाद की आपूर्ति संभव
नहीं हो पाएगी। इसी कारण प्रत्येक उद्योग में इस कार्य के
प्रबंधन के लिए अलग से पेशेवर नियुक्त किए जाते हैं।
इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन
इस कोर्स में प्रशिक्षित पेशेवरों को किसी भी अस्पताल
में काम मिल सकता है। स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रदेश
सरकारों द्वारा ध्यान दिए जाने के कारण आने वाले समय
में ऐसे पेशेवरों की मांग और बढ़ने की उम्मीद है।
एकाउंट्स ट्रेनिंग
यह प्रशिक्षण हासिल कर चुके युवाओं को चार्टर्ड
एकाउंटेटफर्म या कंपनियों के एकाउंट विभागों में जूनियर
एकाउंट्स एग्जीक्यूटिवके तौरपर रोजगारके मौके मिल
सकते हैं। कोर्स के दौरान एकाउंट्स तैयार करने में कंप्यूटर
के उपयोग का प्रशिक्षण दिए जाने का प्रावधान भी है।
इवेंट मैनेजमेंट
बर्थडे पार्टी, डेस्टिनेशन वेडिंग, ऑफिस पार्टी या कोई
सेमिनार, ऐसे तमाम समारोहों के आयोजन का काम अब
इवेंट मैनेजर करने लगे हैं। अब बहुत सी इवेट मैनेजमेंट
कंपनियां अस्तित्व में आ चुकी है, जो इवेंट मैनेजरों को
नियुक्त करती हैं। इस कोर्स में विभिन्न प्रकार के आयोजन
व प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाता है।
दाखिले से पहले परखना जरूरी
दाखिला लेने से पहले कोर्स करने वाले छात्रों और
उनको मिलने वाली जॉब के बारे में पड़ताल जरूर कर
लेनी चाहिए। संस्थानों के दावों पर ही निर्भर रहना पर्याप्त नहीं
होगा। ये कोर्स अधिकांशत: निजी संस्थाओं द्वारा संचालित
किए जाते हैं। ऐसे कोर्स व्यावहारिक होते हैं और प्राय: सरकार
से मान्यताप्राप्त नहीं होते। वास्तव में सरकारी संस्थानों में ऐसे
कोर्स फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। इसके बावजूद वर्तमान
समय की जरूरतों को देखते हुए ऐसे शॉर्ट टर्म कोर्स
के जरिये नया हुनर सीखना युवाओं के लिए
भविष्य-निर्माण की काफी अच्छी रणनीति
साबित हो सकता है।
कुछ और उपयोगी शॉर्ट टर्न कोर्स
● फोटोग्राफी
● वीडियो जर्नलिज्म
● टीवी टेक्नीशियन
● रेफ्रिजरेशन, एयर कंडिशनि
● ऑटोमोवाइल रिपेयरिंग
● मोबाइल रिपेयरिंग
● सोशल मीडिया मार्केटिंग
● ऑनलाइन ट्रेडिंग
● इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पेपर वर्क
कहाँ से मिलेगी जानकरी
इन कोर्सो के बारे में जानकारी तथा इन्हें कराने वाले संस्थानों की सूची इन्टरनेट से हासिल की जा सकती हैं। ऐसे संस्थानों की वेबसाइट से न सिर्फ कोर्स, बल्कि इनके पाठ्यक्रम, फीस और दाख़िले की प्रक्रिया का पूरा ब्योरा
हासिल किया जा सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link