अगर आप बिटकॉइन कमाना चाहते है तो इससे बेहतर आपको साइट नहीं मिलेगी? तो बिटकॉइन कमाने के लिए क्लिक करे

Search Your Topic In This Blog : I think I written about that.

2017-07-28

Apple Khane Ke Fayde


सेब के 10 फायदे
पौष्टिक तत्‍वों से भरपूर सेब कई रोगों से बचाता है। सेब में मौजूद फायदों के बारे में बता रही है

01 सेब में मौजूद घुलनशील फाइबर कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को कम करता है। इसमें जीरो कैलोरी एवं कई पौष्टिक तत्‍व होते है। मोटापा कम करने के लिए सेब खाएं।

02 ब्‍लड प्रेशर सामान्‍य रखता है। छिलके में फेनोलिक कंपाउंड यौगिक होता है, जो धमनियों में जमी गंदगी को साफ करके खून के प्रवाह को ठीक करता है।

03 अल्‍जाइमर रोग से बचे रहने के लिए प्रतिदिन सेब का जूस पिएं। एक शोध के अनुसार, सेब मस्तिष्‍क की कोशिकाओं की रक्षा करता है।

04 कब्‍ज और दस्‍त से परेशान है, तो इसमें मौजूद फाइबर शरीर में मौजूद पानी को सोखता है, जिससे कब्‍ज और दस्‍त की समस्‍या से आसानी से छुटकारा मिलता है।

05 सेब के सेवन से अल्‍जाइमर रोग के होने का खतरा कम हो जाता है।
इसमें पौटैशियम, फॉस्‍फोरस, मैग्‍नीशियम एवं आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। आयरन शरीर में हीमोग्‍लोबिन को बढाता है। शरीर में खून की कमी है, तो कुछ दिन सेब खाएं, लाभ होगा।

06 सेब में एंटीऑडेंट्स होते है। शोध की मानें तो एंटीऑक्‍सीडेंट्स मोतियाबंद के होने संभावनाओं को 15 प्रतिशत तक कम कर सकता है।

07 एक सेब खाने से लगभग 28 प्रतिशत डायबिटीज होने की संभावना कम होती है। इसमें घुलनशील फाइबर होते है, जो शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रित रखते है।

08 इसमें कैसररोधी तत्‍व होते है, जो शरीर में मौजूद कोशिकाओं को कैंसर से लडने की ताकत देते है। सेब खाएं, कैंसर की आशंका 25%  तक कम हो जाएगी।

09 सेब को चबा कर खाने से दांतो और मसूढों को मजबूती मिलती है। इससे मुंह में बैक्‍टीरिया नहीं पनपते और मुंह से संबंधित बीमारियों से बचते है।

10 गुर्दे में होने वाली पथरी की समस्‍या को सेब खाकतर दूर किया जा सकता है। साथ ही कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों को मजबूती देता है। बच्‍चों को प्रतिदिन एक सेब जरूर दें।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks You Guys
Please Share This Link