ghar sajane ka tarika, ghar ko sajana ka tarika, ghar sajane ke tips in hindi,
ghar sajane ka aasan tarika
घर कैसे सजाना चाहिए या घर को सजाना बताइए, सिखाईये के बारे में
प्राकृतिक सुंदरता की बात ही अलग होती है।
यह सिर्फ आपकी त्वचा के लिए ही नहीं होता,
बल्कि घर की खूबसूरती पर भी लागू होता है।
ऐसे में घर को सजाने के लिए हरियाली से
बेहतर और क्या हो सकता है।
अपने घर को एक यूनिक
लुक देना चाहती हैं, तो पौधों को
एक अलग अंदाज में सजाने की
कोशिश करें। आप पुराने बर्ड
हाउस, पुराने जूतों, कप, बोतल
व अन्य चीजों में पौधे लगाएं।
अक्सर देखने में आता है कि लोग घर को
सजाने के लिए महंगे-महंगे शोपीस और कीमती
सामान लेकर आते हैं, इसमें काफी पैसे भी खर्च
होते हैं और अगर कहीं गलती से वे टूट जाएं, तो
इसमें आपका काफी नुकसान भी हो जाता है।
वहीं दूसरी ओर, पौधों से घर को सजाना
किफायती तो होता ही है, साथ ही थोड़ी-सी
देखरेख से आप कई तरह के हर्ब्स अपने घर पर
ही आसानी से पा सकती हैं। इतना ही नहीं, यह
पौधे आपके घर की शान बढ़ाने के साथ-साथ
तन व मन को सुकून भी पहुंचाते हैं। ऐसे में
अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि घर को
पौधों की मदद से कैसे सजाएं, तो यहां से कुछ
आइडिया ले सकती हैं-
बनाएं वॉल शेल्फ
वैसे तो आप घर में कई तरह के पौधे लगाती
होंगी, लेकिन अगर आप उसे एक यूनिक तरह से
सजाना चाहती हैं, तो दीवार पर एक शेल्फ को
इस तरह अरेंज करें कि वह आपकी एक वॉल
को खूबसूरती से कवर करे। यह देखने में भी
अच्छा लगता है। इस तरह आप अपने घर में
एक फोकस प्वांइट भी बना सकती हैं। इतना ही
नहीं, इससे आप एक ही साथ कई तरह के पौधों
को घर में जगह दे सकती हैं।
पौधे लटकाएं
अगर आपका घर छोटा है तो आपके लिए घर
सजाने का तरीका एकदम परफेक्ट है। इसके
लिए आप अपनी बालकनी के बाहर कुछ पौधों
को लटका सकती हैं या फिर घर के अंदर भी
प्लांटर्स लटकाकर एक छोटा-सा किचन गार्डन
तैयार कर सकती हैं। वहीं अगर आपका घर टॉप
फलोर पर है, तो छत पर भी एक छोटा-सा टेरेस
गार्डन बनाया जा सकता है। यकीन मानिए, शाम
के समय इस टेरेस गार्डन में बैठकर चाय की
चुस्कियां लेने का मजा कुछ और ही लगेगा।
कुछ हटकर
यदि आप अपने घर को एक यूनिक
लुक देना चाहती हैं, तो पौधों को एक अलग
अंदाज में सजाने की कोशिश करें। जैसे कि आप
पुराने बर्ड हाउस, पुराने जूतों, कप, बोतल व
अन्य चीजों में पौधे लगा सकती हैं। वैसे अगर
आप बाजार से प्लांटर्स खरीद रही हैं, तो उसे
एक यूनिक लुक देने के लिए उस पर अलग-
अलग कलर्स से पेंट करें।
बचाएं जगह
घर की सजावट करते समय आप अपने घर की
उन जगहों को देखें, जिनका इस्तेमाल आप नहीं
करती हैं, जैसे घर की सीढ़ियों के बीच की जगह
पर कुछ पौधे लगाए जा सकते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link