गुनगुना पानी पीने से क्या फायदे हैं या गुनगुना पानी पीने से क्या लाभ होता है, गुनगुना पानी पीने के फायदे बताएं
अगर गुनगुना पानी पीने को आदत में शुमार कर लिया जाए तो सेहत की कई समस्याएं ठीक हो सकती हैं।
gunguna pani kab pina chahiye
पानी में ठंडे, गर्म, कुएं का पानी और तलाब का पानी, सब में गुण-दोषों के कारण अंतर है। यहां हम केवल गुनगुने
पानी के लाभ-हानि की बात करेंगे। गुनगुना पानी किसी मौसम विशेष का मोहताज नहीं है। किसी भी मौसम में
पिया जा सकता है, जो आपकी आदत पर निर्भर करता है। गुनगुने पानी का सेवन करने से पाचन और शौच की
समस्या
दूर हो सकती है। खाना पचाने में पानी का
सहयोग होता है, तब ही खाना पचेगा। खाना नहीं
पचेगा तो पखाना (टॉयलेट) सही नहीं होगा।
आजकल के नवयुवक-युवतियों ने खाना
खाते समय एक निवाला खाना, एक चूंट
पानी लेना फैशन में मिला रखा है। चल रहे
हैं, हाथ में खाद्य वस्तु है, साथ शीतल पेय भी ले
रहे हैं। तो उनका पाचन और पखाना कभी सही
होगा ही नहीं।
गुनगुने पानी के सेवन से गैस की समस्या हल होती
है। वजन बढ़ने की समस्या पर रोक लगती है।
सर्दी, जुकाम और खांसी में भी गुनगुना पानी लाभ
करता है। गले की खराश, दर्द और सूजन में
गुनगुना पानी हितकर है। आजकल की ज्वलंत
समस्या झड़ते बालों के लिए भी गुनगुना पानी
लाभकारी है।
बीमारियों में गुनगुने पानी का सेवन
gunguna pani aur nimbu ke fayde
1 - एक ग्लास गुनगुने पानी में एक चम्मच शुद्ध शहद
और आधा नींबू मिलाकर पीना लाभकारी है। गले
का संक्रमण ठीक होता है। नाक खुलती है और गले
के दर्द से आराम मिलता है। गले में दर्द के लिए
गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करना अधिक
गुणकारी है।
2- महिलाओं की मासिक परेशानी में गुनगुने पानी की
सिकाई दर्द में राहत देती है।
शरीर के अशुद्ध तत्व पसीने या पेशाब के रास्ते
बाहर करने में गुनगुना पानी मददगार है।
3- पेट को दुरुस्त रखने के लिए गुनगुना पानी अमृत
के समान है। सवेरे उठते ही गुनगुना पानी
पिया जाए, तो कब्ज की बीमारी से
छुटकारा मिलता है, पेट हल्का
रहता है और गैस की समस्या
तथा खट्टी डकारों से राहत
मिलती है।
4 - रक्त संचालन (ब्लड
सर्कुलेशन) के लिए गुनगुना पानी
लाभकारी है। गुनगुने पानी में नींबू,
नमक या चीनी डालकर पीने से शरीर की
प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है।
5 -जोड़ों के दर्द या चोट-मोच के दर्द में गुनगुने पानी
में नमक डालकर सिकाई करना लाभकारी है।
6 - टांसिल की बीमारी के लिए गुनगुने पानी में हल्दी
नमक डालकर गरारे करने से चैन मिलता है।
7 - बवासीर की परेशानी में गुनगुने पानी में दो चुटकी
भुनी फिटकरी डालकर सेकना लाभकारी है।
8 -चेहरे के कील-मुहांसों के लिए गर्म पानी की भाप
लेना हितकर है।
9 - सोते समय गुनगुना पानी पीने से अकस्मात होने
वाला (हृदयाघात) दिल की बीमारियों के लिए
हितकर है।
जो गुनगुना पानी कई व्याधियों में लाभकारी है।
असावधानी से किया गया सेवन समस्या भी बन
सकता है। पानी हमेशा सहन करने योग्य हो। बहुत
गर्म, उबलता या बिल्कुल ठंडा न हो। अधिक गर्म
पानी मुंह जला सकता है। छाले कर सकता है।
आंतरिक अंगों को भी प्रभावित कर सकता है।
अधिक गर्म पानी पीने से किडनी प्रभावित होती है।
सिर के रोगों को भी बढ़ा सकता है। यह सभी उपाय
उपचार समान हैं। सेवन या प्रयोग करने से पहले
स्थानीय वैद्य से सलाह अवश्य लें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link