अगर आप बिटकॉइन कमाना चाहते है तो इससे बेहतर आपको साइट नहीं मिलेगी? तो बिटकॉइन कमाने के लिए क्लिक करे

Search Your Topic In This Blog : I think I written about that.

2020-11-10

Prem patra ki jankari | prem patra ki kahani | prem patra ki jankari

 

आज के डिजिटल युग में प्रेम का इजहार भी

ऑनलाइन होने लगा है, लेकिन जो मजा

प्रेम-पत्र लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त

करने में है, वह व्हाट्सऐप, फेसबुक और

इंस्टाग्राम पर नहीं!


सोशल मीडिया के दौर में प्रेम-पत्र लिखने का

चलन लगभग खत्म-सा हो गया है। इसके

बावजूद संवेदनाएं व्यक्त करने का सबसे

अलग और अच्छा विकल्प आज भी प्रेम-पत्र

ही है। 


प्रेम-पत्र लेखन



आज के दौर में प्रेम-पत्र लिखने के लिए हम

स्मार्टफोन पर निर्भर हैं। हमने अब इसके जरिए

अपनी भावनाओं को व्यक्त करना शुरू कर

दिया है। हमारे पास अपनी भावनाओं को व्यक्त

करने के लिए कई मंच हैं, फिर भी हम खुद को

स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त करने से रोकते हैं।

हम एक लाइन के टेक्स्ट और इमोजी पर निर्भर

हो गए हैं। एक समय था, जब हम प्रेम-पत्र

लिखने के लिए शब्दों के चयन और भावनाओं



को शब्दों में व्यक्त करने के लिए स्याही से

लेकर पेज तक का चयन करते थे। प्रेमी अपने

प्रेम-पत्र को लिखने के लिए घंटों लगाते थे।

विडंबना है कि आज लोग अपने साथी को प्रेम-

पत्र नहीं लिखते हैं, क्योंकि वे इसकी शक्ति को

कम आंकते हैं और उसे अनदेखा कर देते हैं।

वास्तव में, प्रेम-संबंधों के दौरान अपने प्रेमी को

प्रेम-पत्र लिखने और उसे भेजने की अलग ही

अनुभूति होती है।


सिर्फ कागज का टुकड़ा नहीं


प्रेम-पत्र कोई कागज का टुकड़ा नहीं, उसके

भीतर आपके साथी में मजबूत भावनाओं को

पैदा करने की क्षमता होती है। जब आप अपनी

भावनाओं को कागज पर बिखेरती हैं, तो उनका

असर आपके साथी पर अधिक गहरा पड़ता है


कभी भी पढ़ सकती हैं


हाथ से लिखे प्रेम-पत्र स्थाई होते हैं, जबकि

फोन के माध्यम से भेजे गए संदेश अस्थाई होते

हैं। आप टेक्स्ट मैसेज को देख तो सकती हैं,

मगर उसे छूकर महसूस नहीं कर सकती और

न ही संभाल कर रख सकती हैं, लेकिन हाथ से

लिखे प्रेम-पत्र को आप संभाल कर रख सकती

हैं। जब भी आप उदास अनुभव कर रही हैं या

यादों को महसूस करना चाहती हैं, तो आप उन्हें

पढ़ सकती हैं।


निजी और अनमोल होते हैं



प्रेम-पत्र पाने की खुशी ही अलग

होती है। यह निजी होता है। इसमें

कुछ ऐसा होता है, जो केवल

आपके लिए होता है। आपका

साथी बहुत लंबा समय लेता है

इसको लिखने में। एक-एक शब्द

वह मोती की तरह चुनता है, आपको

ध्यान में रखकर, जो इसे और भी

मूल्यवान बना देता है।



प्रेरणादायी होता है


जब आप प्रेम-पत्र लिखती हैं, तो आप अपनी

पूरी कल्पनाशक्ति इसमें झोंक देती हैं। आप वह

सब लिखने की कोशिश करती हैं, जिससे

आपका साथी खुश हो जाए। साथ ही आप

अपनी भावनाएं भी उस तक पहुंचाती हैं कि

आप उसके बारे में क्या सोचती हैं। ये सारी

लिखित बातें पढ़ने में अत्यधिक सुखद होती हैं,

जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्स पर मैसेजेज

पढ़ने में नहीं होती। आपको ये सारे अहसास

प्रेरित करने के साथ ही जीवन से भी भर देते हैं।



संबंध गहरे होते हैं



कई बार लोगों के मन में प्रियजनों के प्रति

अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए

अंतर्द्वद्व चलता है। प्रेम-पत्र इस समस्या का

समाधान करता है और इसके बदले में संबंधों

को और गहरा बनाता है। आप बिना किसी

समय की बाधा के सब कुछ लिख सकती हैं

और बहुत इत्मिनान से समझ भी सकती हैं।


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks You Guys
Please Share This Link