sundar twacha kaise paye, sundar twacha ke liye gharelu upay, sundar skin tips hindi, sundar skin ke liye kya kare, skin sundar karne ke upay, skin ko sundar banane ke upay, sunder skin kaise paye
सुंदर स्किन कैसे बनाएं या सुंदर त्वचा (स्किन) के लिए क्या करना चाहिए
फलों में मौजूद प्राकृतिक रसों में सुंदरत को बढ़ाने, संवारने और चमक लाने के गुण मौजूद होते हैं।
घर हो या बाहर हमारी त्वचा को रोज धूल-मिट्टी और
धूप का सामना करना पड़ता है। बाहर के प्रदूषण और
दूषित हवा से हमारी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता
है। हवा में होने वाले रसायन प्रदूषण, धूल और सूर्य
की किरणें त्वचा को ज्यादा प्रभावित करती हैं। इससे
अपनी त्वचा को बचाने के लिए आप भी कई प्रकार
के कॉस्मेटिक प्रोडक्टस का इस्तेमाल करती होंगी।
लेकिन इन प्रोडक्टस में कई प्रकार के तत्व मौजूद होते
हैं, जो आपकी त्वचा को काफी नुकसान पहुचाते हैं।
इससे बचने के लिए कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट के स्थान पर
आप ताजे फलों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
फलों में मौजूद विटामिन और खनिज पदार्थ शरीर को
स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं। साथ ही यह आपको
सुंदर, साफ और चमकती त्वचा भी देते हैं।
चेस अरोमाथेरेपी कॉस्मेटिक के संस्थापक और
अरोमापेथिस्ट डॉ कहते हैं कि जो खुशबू
फलों के प्राकृतिक स्पा से उत्सर्जित होती है, उससे त्वचा को तनाव से आराम मिलता है। इसलिए प्राकृतिक स्पा के जरिए फलों के द्वारा सबसे अच्छा प्रभाव पड़ेगा। फलों के फेशियल में कुछ फल अम्ल जैसे ग्लाइकोलिक एसिड, अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड, सिट्रिक एसिड, विटामिन खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं। यह अम्ल दागरोधी, सिकुड़न प्रतिरोधी होते हैं। फलों के फेशियल में एंटीऑक्सीडेंट, ब्यूटी पोषक तत्व और एंजाइम संतुलित मात्रा में मौजूद होते हैं, जिससे आपकी त्वचा चमकदार और स्वस्थ रहती है।
निखारें रंगत
रूखी त्वचा वाले लोगों को झुर्रियां होने लगती हैं और ये चेहरे की चमक कम करके उसे बेजान बनाती हैं। रूखी त्वचा से जलन होने लगती है, ऐसे में विटामिन बी12 और एच युक्त प्रोटीन वाले फलों के फेशियल का प्रयोग करें। जैसे सेब, जामफल, अंगूर, केला आदि। तैलीय त्वचा वाले लोगों की त्वचा चिकनी और चमकीली होती है। इनकी त्वचा के छिद्र बड़े होते हैं
और ऐसे चेहरे पर दाग, मुंहासों की समस्या आम बात
है। इससे बचाव के लिए पीले फलों का सेवन करना
चाहिए, जिसमें विटामिन सी और ए मौजूद होते हैं।
जैसे संतरा, आम, टमाटर,
पपीता आदि।
त्वचा को खूबसूरत और जवां बनाए रखने के लिए
इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान जरूर रखें।
त्वचा को साफ रखने के लिए किसी प्राकृतिक
क्लींजर से उसे साफ रखें। रोम छिद्रों से निकलने
वाले तेल से ब्लैकहेड्स बन जाते हैं। इसलिए सप्ताह
में एक बार स्क्रबिंग बहुत जरूरी है।
1 - त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए डाइट में
एंटीऑक्सीडेंटस अपनाएं। लहसुन, गाजर और
टमाटर आदि का इस्तेमाल करें।
2 -बालों से रूसी न हो, इसका भी ख्याल रखें।
सप्ताह में एक बार तेल की मालिश करें। रूसी दूर
करने वाले शैंपू का इस्तेमाल करें।
3 - माह में एक बार फेशियल कराना भी जरूरी है।
इससे त्वचा स्वस्थ होती है। दिन में एक बार,
खासकर गर्मियों में बर्फ को हल्के हाथों से त्वचा पर
लगाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा।
4 - बेसन, हल्दी, दूध, दही और मक्खन का इस्तेमाल
करना चाहिए। फलों में पपीता और सेब चेहरे पर
लगाएं। ये टोनिंग दूर करेंगे।
5 - धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लोशन लगाना
न भूलें। चेहरे को तेज धूप से बचाएं। 30 की उम्र के
बाद एंटी एजिंग क्रीम का इस्तेमाल समय से पहले
होने वाली झुर्रियों से बचाव करता है। गन्ने के रस में
हल्दी मिलाकर लगाने से भी झुर्रियां दूर होती हैं।
6 - तनाव से चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं। इस
समस्या से बचने के लिए हमेशा सकारात्मक सोच
रखें। फेसवॉश से चेहरा धोएं। सोने से पहले मेकअप
उतार दें, ताकि त्वचा को सांस लेने में दिक्कत न हो।
हमेशा साफ और मुलायम तौलिये से ही चेहरा पोंछे।
. भारी मेकअप से बचें। डाइट में फलों का ज्यादा से
ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link