parde lagane ka tarika, parde lagane ka sahi tarika, parde lagane ki vidhi
पर्दे लगाने का तरीका या पर्दे लगाने के तरीके या पर्दे लगाने की विधि
कमरे की दीवारों में पेंट के साथ साथ मैचिंग के लिए परदो के रंगों में खासा बदलाव आया है। आखिर क्या है दीवारो और परदों की मैचिंग का गणित।
ट्रेंडी कलर्स,जो चलन में हैं
-यदि दीवारों का रंग पीला है तो सफेद या
ग्रे परदों का प्रयोग करना अच्छा रहेगा,
क्योंकि वे सिर्फ पीले रंग के साथ ही काफी
ब्राइट लगते हैं।
-यदि दीवारों का रंग गोल्डन या फिर डार्क
वूडन है तो आप मरून कलर के परदे
इस्तेमाल करें। यह एक परफेक्ट कॉम्बो है
और डाउन-टू-अर्थ लुक भी प्रदान करने में आपकी मदद करता है। मरून के आलावा
आप लाइट पिंक कलर के परदे भी चुन
सकती हैं, जो आपको काफी कूल और
मॉडर्न लुक देंगे।
-लाइट ब्लू वॉल के साथ बेबी पिक और
साटन परदों का कॉम्बो अच्छा होता है।
-टैन और क्रीम कलर के परदे लेमन ग्रीन
वॉल के साथ बेहद शानदार लगते हैं। आप
चाहें तो यलो परदे भी इस्तेमाल कर सकती
हैं। ये आपको एकदम फ्रेश फील देंगे।
क्या आप सुंदर परदे खरीदने की योजना
बना रही है। लेकिन आप कम्यूजन में।
आप अच्छे से अच्छा था महम से महंगा
पर्दा खरीद लें, लेकिन अगर वह दीवारों से मेल नहीं
खाता, तो कमरे की ब्यूटी खो जाती है। इसलिए परदो
का चुनाव किस तरह करें, किस रंग का करें, यह
जानना बेहद जरूरी है।
परदों के रंग जो खुशी
पिछले कुछ सालों मे कमरों को सजाने के लिए पाटी
के डिजाइन और कलर में बहुत बदलाव आए हैं।
आजकल ऐसे परदे प्रचलित है, जो आपको
एनर्जेटिक रखें और प्लेफुल दिखें। आजकल स्पेक्ट्रम
कलर का फैशन है। कुछ लाग, जो कलर को लेकर
बहुत ज्यादा चूजी हैं या जिन्हें हर बार वही दो-तीन
कलर प्रयोग करने होते हैं, अक्सर घर सजाने के
मामले में आलसी होते हैं। पिसे लोगों के लिए न्यूट्रल
कलर्स का चयन ठीक रहता है।
कंट्रास्ट कलर के परदे
इन दिनों कंट्रास्ट कलर्स के परदों का लेटेस्ट ट्रेंड है,
यानी ऐसे कलर के परदे, जो दीवारों के रंग से
बिल्कुल अपोजिट हो। यदि दीवार का रंग गहरा है,
तो हल्के रंग के परदे और यदि दीवारों का रंग हल्का
है, तो गहरे रंग के परदे आपके कमरे के लुक को चार
चांद लगाएंगे।
कुल और हॉट कलर के परदे
दीवारों और परदों के रंग मिलकर एक न्यूट्रल पेयर
बनें, ऐसे परदों का चुनाव करें। यानी अगर दीवारों का
रंग कूल है, तो वार्म कलर के परदें चूज करें और यदि
समझ में नहीं आ रहा, तो दीवारों के रंग के साथ कूल
कलर के ही परदे सिलेक्ट करें।
परदे जिनसे दीवारें बोल उठें
परदों के रंगों के चुनाव के समय आप कलर व्हील
का भी प्रयोग कर सकती हैं। कलर व्हील के प्रयोग
से कंफ्यूजन की कोई गुंजाइश नहीं रहती, क्योंकि
इस व्हील में जो भी रंग होता है, उसके सामने उसका
पूरक रंग होता है। यानी वे रंग जो दीवारों के लुक
को फाइन टच दें, एक-दूसरे से मैच हों।
परदों के पैटर्न्स का रखें ध्यान
ध्यान रखें कि यदि दीवारें टेक्सचर कलर की हैं, तो
परदों का पैटर्न और डिजाइन अलग-अलग रंगों का
हो। ऐसे परदे न हों, जिनमें ढेरों डिजाइन और
आकृतियां भरी हों। स्वतंत्र रूप से परदों के कलर
और डिजाइन का चुनाव करें, जो उस कमरे में
उपलब्ध डिजाइन या कलर से बिल्कुल अलग हों।
अगर हो प्लेन कलर वॉल
यदि दीवार पर पेंट किया गया है और कोई डिजाइन
नहीं है, तो खूबसूरत डिजाइन वाले परदों का चुनाव
करें। वैसे किसी भी कलर के परदे ऑफ वाइट दीवार
पर बेहद खूबसूरत लगेंगे। आप चाहें तो न्यूट्रल रंग
चुनें या ब्राइट या फिर डीप कलर। यह आपको कमरे
में एक डेकोरेटिव फील देगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link