shakahari bhojan se labh, shakahari bhojan ke fayde, shakahari bhojan uttam swasthya
शाकाहारी भोजन का महत्व या शाकाहारी भोजन का लाभ, शाकाहारी भोजन से कैसे वजन कम करें।
करोड़ों का बाजार है। ढेरों सलाह हैं। वजन कम करना क्या इतनी बड़ी समस्या है? स्वस्थ रहने के लिए हम इतने तनाव में क्यों रहते हैं?
शाकाहार के बारे में आपकी क्या राय है?
बढ़ते वजन को कम करने में शाकाहारी आहार अहम
भूमिका निभाता है। अगर आपकी डाइट में एक
संतुलित शाकाहारी भोजन शामिल हो, तो वजन को
बेहतर तरीके से घटाया जा सकता है। कोलंबिया
एशिया हॉस्पिटल की आहार विशेषज्ञ भावना शर्मा
कहती हैं कि शाकाहारी भोजन न केवल वजन घटाने
के लिए बल्कि टाइप-2 मधुमेह को रोकने के लिए भी
काफी कारगर है। शाकाहारी आहार वसा को अधिक
प्रभावी ढंग से कम करता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी
अच्छा होता है। कोई भी डाइट प्लान अपनाने से पहले
अपने डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह जरूर लें,
ताकि आपकी जरूरतों और स्वास्थ्य की स्थिति के
हिसाब से डाइट प्लान बनाया जा सके। इसमें एलर्जी
और अन्य किसी तरह की स्वास्थ्य सबंधी समस्याएं हैं,
तो उनको भी ध्यान में रखा जाए।
शोध कहता है
शाकाहारी भोजन और वजन घटाने के बीच संबंधों का
पता लगाने के लिए हुए तमाम शोध यह बताते हैं कि
अगर अपने आहार से मांसाहारी भोजन और अन्य
एनिमल-बेस्ड चीजों को निकाल दें, तो मसल्स से फैट
को आसानी से कम किया जा सकता है।
परिणामस्वरूप, इस तरह की खानपान की आदतें
आपका मेटाबॉलिज्म ठीक करती हैं। शाकाहारी भोजन
जांघों के नीचे से सब्क्यूटेनियस फैट (त्वचा के नीचे
जमा मोटापा कम कर सकता है। लगातार शाकाहारी
आहार लेने से सबफेशियल फैट (मसल्स की सतह
का फैट) और इंट्रामस्क्यूलर फैट (मसल्स के भीतर
का फैट) भी प्रभावी रूप से कम होता है।
ड्राई फ्रूट जरूटी
शाकाहारी भोजन में अधिक मात्रा में फाइबर, आवश्यक
पोषण जैसे कि विटामिन-ए, विटामिन-सी, मैग्नीशियम,
अनसैचुरेटेड फैट और फाइटो केमिकल्स होते हैं। ये
बेहतर वजन प्रबंधन में सहायक हैं और कोलेस्ट्रॉल
स्तर कम करके ब्लड प्रेशर को स्थिर रखते हैं, जिससे
दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इस तरह
के आहार में नट्स बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,
क्योंकि इनमें बेहद जरूरी फैटी एसिड और
अनसैचुरेटेड फैट होते हैं, जो वजन घटाने में सहायक
होते हैं। जंक फूड की जगह अखरोट, बादाम, पिस्ता
और मूंगफली को स्नैक्स में शामिल कर आप अपनी
बढ़ती कमर को नियंत्रित कर सकती हैं।
वेगन डाइट लाभदायक
ऐसा शाकाहारी डाइट प्लान, जिसमें कोई भी डेयरी
उत्पाद शामिल न हो, उसे बेगन डाइट कहते
हैं। इसमें, डेयरी उत्पाद को हटाकर सोया
मिल्क, बादाम मिल्क अथवा टोफू आदि को शामिल
किया जाता है, ताकि डेयरी उत्पाद की जरूरतें पूरी हो
सकें। बेगन डाइट से आपका वजन सामान्य डाइट
एलान लेने वालों की तुलना में अधिक तेजी से कम
होता है। इससे आपको बेहतर प्रोटीन भी मिलता है, जो
डेयरी उत्पाद में मौजूद होता है। एक ही चीज को
भार-बार खाने की बजाए आप -अलग
चीजों की डाइट में शामिल करें। इससे
आप खाने से और भी नही होगी और आपकी डाइट भी हेल्दी रहेगी।
बदलें आहार बदलेगा संसार
आहार में कई बदलाव लाकर आप अपने
मेटाबोलिज्म को सुधार सकती है। इनको
अपनी आदत का हिस्सा बनाने से आपको
लम्बो समय के लिए फायदा होगा।
खाने का समय निस्चित करें: हर दिन एक
समय पर खाना खाने से आपका दिमाग और
पेट पहले से इसके लिए तैयार रहेगा। अपना
डिनर सोने से कम से कम दो घंटा पहले
करने की कोशिश करें। अगर आप
एक्सरसाइज करती है, तो इसके एक घंटे के
भीतर खाने की कोशिश करें। इससे न सिर्फ
आपकी भूख शांत होगी बल्कि आपकी
मांसपेशियों भी रिपेयर होगी।
मात्राको लेकर सतर्क: आपका डाइट
प्लान तभी बेहतर तरीके से काम करेगा, जब
आप अपने भोजन को एक स्वस्थ सीमा के
भीतर खाएगी। इसके लिए नाश्ता अधिक करे
और दिन आगे बढ़ने के साथ-साथ भोजन की
मात्रा कम करें। डिनर में सबसे कम मात्रा में
भोजन करने से फायदा होगा।
प्रोटीन इनटेक पाररस नजट: शाकाहारी या
वेगन डाइट में हाई-ऑक्टेन एनिमल प्रोटीन
लेना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। ऐसे में यह
सुनिश्चित करें कि आपके आहार में भरपूर
मात्रा में प्लोट प्रोटीन शामिल हो. ताकि आपके
शरीर की जरूरत पूरी हो सके।
रेडीमेड चीजों से बाये : छिपी हुई कैलोरी
आपके डाइट प्लान की सबसे बड़ी दुश्मन है।
इसलिए अपनी हेल्थ हिक अथवा वेगन
आइसक्रीम में मौजूद शुगर की मात्रा पर गौर
जरूर करें। इन्हें इस्तेमाल करने से पहले
इनका लेबल जरूर पढ़े। बहुत सारा पानी पिए,
जिससे आपका शरीर हाइड्रेटेड रहे और बिना
किसी कैलोरी के आपके शरीर से टॉक्सिस
बाहर निकलते रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link