शिवरात्रि में भगवान शिव का अभिषेक कैसे करें।
राशि के अनुसार करें अभिषेक
राशि के अनुसार भगवान शिव का
पूजन करने से शिव कृपा और मनचाहे
वर की मनोकामना आसानी से प्राप्त
की जा सकती है। मेष राशि की कन्याएं
गुड़ के जल से अभिषेक करें। लाल
पेड़ा, लाल चंदन और कनेर के फूल
चढ़ाए। वृष राशि वालों को दही से
अभिषेक करना चाहिए। शक्कर, चावल,
सफेद चंदन और सफेद फूल चढ़ाने
चाहिए। मिथुन राशि के लोगों को बाच्ने
के रस से शिव का अभिषेक करना
चाहिए और मूंग, दूब तथा कुशा चढ़ाना
चाहिए। कर्क राशि वाले घी से अभिषेक
करें और चावल, कच्चा दूध, सफेद
आर्क तथा शंख पुष्पी अर्पित करें। सिंह
राशि की कन्याए गुड़ के जल से
अभिषेक करें। साथ ही गुड़ और चावल
से बनी खीर का नैवेद्य तथा मदार के
फूल अर्पित करें। कन्या राशि वालों को
गन्ने के रस से अभिषेक करने के
साथ भांग दूब, मूंग और पान अर्पण
करना चाहिए। तुला राशि की कन्याओं ।
को सुगंधित तेल या इत्र से भोलेनाथ का
अभिषेक करना चाहिए। साथ ही दही,
शहद, श्रीखंड का नैवेद्य और सफेल
फूल चढ़ाने चाहिए। वृश्चिक राशि वालों
को पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए।
साथ ही लाल मिठाई और लाल पुष्प
चढ़ाने चाहिए। धनु राशि वालों को
हल्दीयुक्त दूध से अभिषेक करने के
साथ केसर, बेसन से बनी मिठाई और
गेंदे के फूल चढ़ाने चाहिए। मकर राशि
की कन्याएं नारियल पानी से अभिषेक
करें और उड़द से बनी मिठाई तथा
नीलकमल के फूल अर्पित करें। कुंभ
राशि वाले तिल के तेल से अभिषेक करें
और उड़द से बनी मिटाई तथा शमी के
फूल चढ़ाए। मीन राशि की कन्याएं
कैसरयुक्त दूध से अभिषेक करें और
दही-चावल का नैवेद्य, पीली सरसों तथा
नाग केसर अर्पित करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link