सिल्क साड़ियां या रेशमी साड़ियों की देखभाल करने की तरीका विधि
खूबसूरती अपनी जगह है। सिल्क की साड़ियां फैशन में सदाबहार बनी रहती हैं, तो इसकी एक वजह यह भी है कि ये साड़ियां महंगी होती हैं। लेकिन इन साड़ियों का ठीक से ख्याल न रखा जाए, तो इनकी रंगत फीकी पड़ जाती है।
त्योहार हो या शादी, ड्रेस अप होने के
लिए हर भारतीय महिला की पहली पसंद
सिल्क की साड़ी ही होती है। साड़ी में
महिलाओं की खूबसूरती निखरकर सामने
आती हैं। यही कारण है कि ढेरों साड़ियां होने पर
भी महिलाएं ट्रेंड के हिसाब से इन्हें खरीदती रहती हैं
ताकि उनके वार्डरोब में एक से बढ़कर एक
कलेक्शन शामिल हो सके। अगर इनकी सही
देखभाल और रख-रखाव न किया जाए तो सिल्क,
चंदेरी और बनारसी आदि महंगे फैब्रिक खराब होने
का डर रहता है। सिल्क को सुरक्षित रखने के लिए
उसे हमेशा मलमल के कपड़े में या फिर सूती कपड़े
में लपेटकर रखें, साथ ही इनमें नमी की महक न
आए, इसके लिए साड़ियों को थोड़ी देर के लिए धूप
जरूर दिखाएं।
सिल्क का मूल रंग बेज होता
है, इसलिए उसको रंगीन बनाने
के लिए उनपर रंग चढ़ाए जाते हैं,
इसलिए इनके रंगों खासतौर पर
नीले, मरून और हरे रंगों की चमक को
बचाए रखने के लिए गीली साड़ी को धूप में सुखाने
की गलती न करें। मन्जूषा साड़ी की संस्थापक
दिव्या सिन्हा कहती हैं कि वैसे तो सिल्क की सफाई
के लिए ड्राई क्लीनिंग सबसे सुरक्षित तरीका है,
जिससे साड़ियां लंबे समय तक नई बनी रहती हैं,
लेकिन आपको तुरंत साड़ी को धोने की जरूरत
महसूस हो रही हो, तो एक बाल्टी पानी में एक
चौथाई कप डिस्टिल वाटर, सफेद सिरका और शैम्पू
डालकर हल्के हाथ से धोएं। साड़ी को कभी भी
ब्रश से न धोएं। इसके लिए आप न्यूट्रल सोप
फ्लेक्स या सोप सोल्यूशन का
उपयोग भी कर सकती हैं।
सिल्क साड़ी पर जिद्दी और गंदे
धब्बे हटाने के लिए, उसे गर्म
पानी में केवल दो या तीन बार
खंगालना काफी है। साड़ी को
धोने के बाद, उन्हें बिना निचोड़े
ही सुखाएं।
जब आप कहीं से आएं तो
अपनी साड़ी को सहेजकर
वार्डरोब में रखने से पहले उस
पर लगे पसीने की महक को दूर
करने के लिए उसे छाया में
जरूर सुखा लें। फिर कीड़े,
धूल, नमी से रेशम की रक्षा के
लिए ब्राउन पेपर या सफेद सूती
कपड़े से उसे लपेटें। इससे जरी
काली होने से बचेगी। अपनी
कीमती साड़ी को प्लास्टिक
कवर या कार्डबोर्ड बॉक्स में
रखने से बचें। कभी भी सिल्क
की साड़ियों को लोहे या फिर लकड़ी के हैंगरों पर न
टांगे। कीड़ों से अपनी कीमती साड़ियों की बचाने के
लिए अपनी वार्डरोब में सिलिका जेल का उपयोग
करें। कभी भी नेफ्थलीन बॉल को डायरेक्ट
अलमारी में साड़ियों के बीच में नहीं रखना चाहिए,
क्योंकि यह उड़ते समय कपड़े के फैब्रिक को खराब
कर सकता है। इसको हमेशा किसी कपड़े की बनी
पोटली में रखना चाहिए। जब आप अगली साड़ी
पहनें, तो इसकी सिलवटें दूर करने के लिए प्रेस
करते समय प्रेस का तापमान सिल्क पर सेट कर लें
तथा प्रेस करने से पहले इस पर पानी न छिड़कें
वरना उस पर पानी के धब्बे आ जाएंगे। हमेशा
साड़ी को उलटा करके प्रेस करें। इन तरीकों से
आपकी सिल्क की साड़ी हमेशा नई बनी रहगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link