sun cream ke bare mein, sun cream ke bare mein bataiye, sun cream ke bare mein batao, sun cream ke baare mein jankari, sun cream ke fayde
त्वचा के लिए कौन सा सनस्क्रिन का इस्तेमाल करे या sunscream के फायदे व सनस्क्रिन के बारे में जानकरी
इस चिलचिलाती धूप में अपनी त्वचा को बचाने के लिए आप कई प्रकार की सन क्रीम का इस्तेमाल करती होंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके लिए कौन सी क्रीम
या सन क्रीम बेहतर है।
गर्मियों में घर से बाहर निकलने से पहले त्वचा पर
सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें। इससे कोई फर्क
नहीं पड़ता कि बाहर धूप है या छांव या बादल। इस
मौसम में त्वचा को नुकसान से बचाने के लिए
सनस्क्रीन लगाना ही चाहिए। एस्टाबेरी के स्किन
केयर एक्सपर्ट व डायरेक्टर बताते हैं
कि सनस्क्रीन लगाना स्किन केयर रूटीन
के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक
है। सनस्क्रीन, लोशन, जेल और
स्टिक जैसे कई प्रकार के स्पेक्ट्रम
के रूप में आती हैं। ऐसे में कई बार
सनस्क्रीन खरीदते समय समझ नहीं
आता कि कौन-सी सनस्क्रीन
खरीदनी चाहिए।
1 -सनस्क्रीन जितनी ताजी होगी, उतनी ही
प्रभावकारी होगी। सनस्क्रीन में मौजूद तत्व घर पर
रखे हुए भी बहुत आसानी से अप्रभावी हो जाते हैं।
इसलिए, ताजा स्टॉक खरीदें।
2 - आजकल बाजार में बहुत सारे अच्छे ब्रांड है।
हमेशा जरूरी नहीं होता कि बड़े ब्रांड्स का सामान
भी अच्छा होगा। हमेशा उन ब्रांड्स की सनस्क्रीन
खरीदें, जिन पर आपको विश्वास है। साथ ही
सनस्क्रीन खरीदते समय हमेशा यह भी ध्यान रखें कि उसमें पपीता जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल हों।
3- पैकेज पर सामग्री सूची को अच्छे से पढ़ें। इससे
आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि क्या सनस्क्रीन
में ऑक्सीबेनजॉन है? यह एक हॉर्मोन अवरोधक है,
जो एलर्जी का कारण बनता है। इसलिए ऐसे
हानिकारक तत्वों वाले उत्पादों से दूर रहें।
4- हमेशा सनस्क्रीन पैकेज पर लिखे
एसपीएफ रेंज की जांच करें। 15 से
ऊपर एसपीएफ एक आदर्श संरक्षक
माना जाता है। लेकिन, भारत के
पर्यावरण में मौजूद प्रदूषण और
सूरज की हानिकारक यूवी किरणों
को ध्यान में रखते हुए जरूरी है कि
आप हमेशा एसपीएफ 30 से ऊपर
की सनस्क्रीन क्रीम का ही इस्तेमाल करें।
5- जरूरी है कि आपकी सनस्क्रीन हमेशा पानी
और पसीना प्रतिरोधी हो। यदि आपकी त्वचा तैलीय
या मुंहासे वाली है, तो पानी आधारित सनस्क्रीन का
उपयोग करें।
6 - स्प्रे का उपयोग करने से वह काफी मात्रा में
निकतली है। इसलिए स्प्रे आधारित उत्पादों से बचें
और क्रीम आधारित सनस्क्रीन को ही अपनाएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link