नाखून को सुंदर कैसे बनाएं या नाखून को खूबसूरत कैसे बनाएं? नाखून को सुंदर बनाने का तरीका विधि, उपाय के बारे में जानकारी
सर्दियों भर ग्लब्स में ढके रहने वाले हाथों को खूबसूरती के साथ दिखाने के लिए यह मौसम सबसे अच्छा होता है और इस कार्य में नेल्स का रोल बेहद अहम होता है।
नेल्स को खूबसूरत बनाने के लिए क्या-क्या आजमा सकती है, आइये जानते हैं,
ब्यूटी टिप्स
नेल पेंट्स- नेल पेंट्स हमेशा से ही सभी लड़कियों
की मनपसंद रही हैं। कलरफुल नेलपलिश के
जरिए वो अपने नाखूनों को सुंदर व आकर्षक
बनाती हैं। हालांकि कस्मेटिक की दुनिया में भी
बदलाव आ जाने से अब नेल पेंट्स की भी कई
वैरायटी नजर आने लग गई हैं। शिमर, ग्लॉस,
ग्लिटर्स बेस्ड नेल पेंट्स के साथ-साथ अब इन
दिनों सोक-ऑफ नेलपेंट का भी इस्तेमाल किया
जा रहा है।
सोक-ऑफ नेलपेंट जैल बेस्ड होती हैं, जो
अपनी सिंगल कोट में ही शाइन करता है, साथ ही
टिकाऊ भी होता है। हॉटपिंक, ब्राइटरेड, पपी अरेंज
जैसे शेड्स हाथों की खूबसूरती पर चार-चांद लगाते
हैं। इन सबके साथ ही इन दिनों नेल-पेंस का भी
इस्तेमाल खूब हो रहा है, इससे नेल्स पर किसी भी
प्रकार की आर्ट को बड़ी ही आसानी से बनाया जा
सकता है।
नेल एक्सटेंशन- यदि आपके नाखून छोटे हैं या
बढ़ते ही टूट जाते हैं तो ऐसे में आप नेल एक्सटेंशन
तकनीक का सहारा ले सकती हैं। इस तकनीक के
तहत टूटे हुए नाखून को फिर से नैचुरल शेप में लाया
जा सकता है। नेल एक्सटेंशन किए गए नाखून
दिखने में और काम करने में बिल्कुल नैचुरल नाखून
की ही तरहनजर आते हैं। इन नाखूनों को एक्रिलिक
पाउडर और कुछ तरल पदार्थों से बनाया जाता है।
इससे आपके नेल्स को मनचाहा आकार व लंबाई
मिल जाती है।
नेल पियसिंग-किसी खास फिंगर को स्पेशल
लुक देने के लिए आप नेल पियर्सिग भी करवा
सकती हैं। इसमें नेल्स में छेद करके बाली या
धुंधरू से सजाया जाता है, जिससे नाखून बेहद
आकर्षक नजर आते हैं। वैसे नेल पियर्सिग ज्यादातर
लड़कियां रिंग सेरेमनी के मौके पर अपनी रिंग फिंगर
पर करवाती हैं।
नेल आर्ट - इन दिनों नाखूनों के लिए खास चित्रकारी
और मीनाकारी की जा रही है। इसमें नाखूनों पर
फूल-पत्तियां, डॉलफिन, तितली आदि डिजाइन
बनाए जाते हैं और ऊपर से स्टड्स लगाकर इसे
और भी आकर्षक बनाया जाता है। इसके अलावा
आर्ट के तौर पर नाखून पर हीरे-मोती या कुंदन
जड़कर खास मीनाकारी भी की जाती है। मीनाकारी
द्वारा इन नाखूनों को आभूषणों की तरह ही सजाया
जा सकता है।
इन आभूषित नाखूनों को एक विशेष सीलर्स'
द्वारा एक पारदर्शी परत चढ़ाकर सील भी किया जा
सकता है। इससे नाखूनों पर की गई चित्रकारी और
मीनाकारी लगभग एक माह तक पूरी तरह से सुरक्षित
रहती है और उनकी चमक भी बनी रहती है।
इस पर्मानेंट नेलआर्ट में 2-3 घंटे का समय लगता
है। इसके साथ ही चटख रंगों से की गई नेल आर्ट
ज्यादा उभरकर आती है, इसलिए नेल आर्ट के
लिए ऐसे शेड्स का इस्तेमाल किया जाता है।
वैसे पार्टीज में अपने नेल्स को आकर्षण का केंद्र
बनाने के लिए आप उन पर 3डी नेल आर्ट भी करवा
सकती हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link