सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Paisa important hai ya pyar ka rista | pyar ke riste me kya jaruri hai


प्यार में पैसे की अहमियत है प्यार में प्यार का अहमियत है ?


कहते हैं प्यार के आगे दुनिया भर

की दौलत फीकी पड़ जाती है।

लेकिन क्या यह सच है? कुछ

शोधकर्ताओं ने प्यार पर पैसे के

प्रभाव को अपनी तरह से देखा है।

वे कहते हैं, प्यार में भी पैसा

बोलता है।


प्यार और पैसे के बीच का रिश्ता हमेशा कठोर

होता है। पैसा और प्यार कहने मे दोनों बेशक छोटे

शब्द हैं, लेकिन इन दोनों शब्दों के मतलब बहुत

अलग हैं। कोई अपने परिवार को छोड़कर पैसों से

प्यार करता है, तो कोई प्यार के लिए अपनी दौलत

को ठुकरा देता है। कहते हैं, प्यार के आगे दुनिया भर

की दौलत फीकी पड़ जाती है। लेकिन क्या लाखों-

करोड़ों की दौलत से प्यार कमाया जा सकता है?


पैसा कमाना दोनों की जिम्मेदारी


पैसा आज हर किसी के लिए अहम है। जब शादी

के लिए लड़कियां या घर वाले लड़का ढूंढते हैं, तो

अक्सर यह कहते हैं कि पैसे वाला लड़का मिलेगा,

तो लड़की आराम से रहेगी। लेकिन आराम का

मतलब लग्जरी से नहीं लगाया जाना चाहिए। हर


कोई चाहता है कि शादी के बाद बुनियादी

जरूरतों की अच्छी उपलब्धता हो। सिर्फ प्यार के

लिए शादी कर लेना आपको जरूरी आराम नहीं दे

सकता। अगर आप उस व्यक्ति से शादी करना

चाहती हैं, जिससे प्यार करती है, तो पहले यह

सुनिश्चित कर लें कि शादी के बाद आपकी जरूरतें

पूरी होंगी या नहीं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है

कि घर-परिवार की बुनियादी जरूरतों को पूरी करने

की जिम्मेदारी सिर्फ पुरुष की ही नहीं है। महिलाओं

को भी अपनी भूमिका को समझना चाहिए।


पैसा सिर्फ माध्यम है, जरूरत नहीं


आज की दुनिया में हर दूसरा इंसान पैसों के पीछे

भाग रहा है। इसके चलते कई बार वह अपनों से भी

दूर होता जाता है। माना कि पैसा इंसान की जरूरत

है, लेकिन जीवन में प्यार भी बहुत अहम है। इंसान

दिनभर काम करके अपनों के लिए ही कमाता है,

लेकिन अगर इससे उसके अपने ही खुश न हों तो?

इसलिए इस बात को समझें कि प्यार को निभाने के

मुकाबले पैसा कमाना आसान है। यह भी सच है कि

इंसान पैसा कितना भी कमा ले, लेकिन वह उसे

हमेशा कम ही लगता है। वहीं किसी रिश्ते को

बरकरार रखने के लिए प्यार बेहद जरूरी है, पर पैसा

भी उतना ही अहम । हर महिला चाहती है कि

उसके परिवार की जिंदगी अच्छी हो और उनकी

जरूरतें पूरी हों। लेकिन इस बात को भी ध्यान रखें

कि पैसा आपकी जरूरत पूरी करने का माध्यम ही

बनकर रहे, आपकी जरूरत नहीं।


शोध के अनुसार


2014 में सिंगापुर में हुए एक शोध में पाया गया

कि भौतिकवादी मूल्य के प्रति झुकाव वाले लोगों का

विवाह और बच्चों के प्रति अधिक नकारात्मक

दृष्टिकोण था। वहीं एक मैट्रीमोनियल वेबसाइट द्वारा

5 हजार लड़कियों के बीच किए गए सर्वे में

लड़कियों ने शादी के लिए फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े

लड़कों को आईटी फील्ड में काम कर रहे लड़कों

की तुलना में ज्यादा प्राथमिकता दी। वहीं मार्केटिंग

से जुड़े लड़कों की डिमांड सबसे कम रही। 70

फीसदी लड़कियां चाहती हैं कि उनके भावी

जीवनसाथी की मासिक आय 50 हजार से एक

लाख रुपये तक हो। 20 फीसदी लड़कियां चाहती

हैं कि उनके लाइफ पार्टनर की आय एक लाख रुपये

प्रति माह हो। 50 फीसदी लड़कियां मार्केटिंग की

जगह फाइनेंस प्रोफेशनल से शादी करना चाहती हैं।


भौतिक सुख के साथ प्यार भी जरूरी


आजकल लड़कियां अपने भविष्य को ध्यान में

रखकर फैसले लेती हैं। यही चीज उनके रिश्तों में

भी सामने आती है। शादी करने से पहले लड़कियां

लड़के का बैंक बैलेंस देखती हैं। उसके बाद ही

शादी करने का फैसला लेती हैं। लेकिन कई बार यही

चीजें आपको दूसरों से बहुत दूर कर देती हैं। कॉलेज

या आईआईटी से निकलते ही या एमबीए करने के

बाद बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में तुरंत बड़ा

पैकेज और अन्य सुविधाएं मिलने से नई पीढ़ी की

सोच में व्यापक अंतर आ गया है। हर महीने मिलने

वाला पैकेज हाथ में आ जाए, तो उसकी चकाचौंध

से इंसान का दिमाग केवल भौतिक सुखों का ही

आनंद लेने में मग्न हो जाता है और प्यार, स्नेह,

आत्मीयता व संबंधों की गरिमा की कद्र करना भूल

जाता है। ठीक है, पैसा जीवन के लिए जरूरी है।

लेकिन इसके अलावा भी जीवन में कई चीजें और

रिश्ते हैं, जो आपके लिए बहुत अवश्यक हैं। पैसे

को भी देखें, लेकिन इस बात को भी समझे कि पैसा

कभी प्यार की पूर्ति नहीं कर सकता।

पैसे से प्यार पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में

जानने के लिए ब्रिटेन के 'स्वान्जी यूनिवर्सिटी' के

शोधकर्ताओं ने एक शोध किया। इसमें 50 प्रेमी

जोड़ों को 75 पुरुष और 75 महिलाओं की तस्वीरें

दिखाई गईं। उनसे तस्वीरों में दिखाए गए महिला

और पुरुषों के साथ कुछ या लंबे समय के लिए

रिश्ते में रहने के बारे में पूछा गया। इसके बाद इनमें

से कुछ प्रतिभागियों को फैंसी कारों, महंगे गहने,

बड़े घरों और पैसों की तस्वीरें दिखाई गईं। यह चीजें

दिखाने के बाद उन्हें फिर से वही तस्वीरें दिखाई गईं

और वही सवाल पूछा गया। दूसरे समूह की तुलना

में पहला समूह, जिन्होंने सिर्फ महिला और पुरुषों

के तस्वीरों को देखा था, उसमें से 16 फीसदी से

अधिक लोगों ने कुछ समय के लिए रिश्ते में रहना

पसंद किया।

विश्वविद्यालय के मनोवैज्ञानिक एंड्रयू जी.

थॉमस कहते हैं, “पैसे का प्यार पर पड़ने वाले

प्रभाव के साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश

कर रहे थे कि मानव के शारीरिक आकर्षण की

प्राथमिकताएं पर्यावरण के अनुसार समय-समय पर

बदलती हैं या नहीं।"


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Credit card Kya Hota hai, Aur Usake Fayde In Hindi

Credit Card Ka Istemal Kaise Kare Credit Card Ka Istemal Chalan Me Hai. Kai Log To Ek Se Jyada Banko Ke Credit Card Rakhate Hain. Lekin Sahi Tarike Se Nahi Karane Par Isase Nuskan Bhi Hote Hain.  Pehle Jee Bhar Ke Sochalay Phir Istemal Kare Credit Card Lena Ek Tarah Se Bank Se Loan Lene Jaisa Hota Hai. Agar Iske Istemal Me Kuchh Savdhaniya Barati Jaye, To Ham Isaka Bharpul Fayada Utha Sakate Hain. Aaj Ke Samay Mein Lagabhag Har Tisara Naukri Pesa Person Apni Suvidha Anusar Credit Card Ka Istemal Kar Raha Hain. Credit Card Ek Tarah Ka Bank Hai, Jisase Aap Loan Lete Hain. Credit Card Dharak Dheere-Dheere Is Loan Ko EMI Ke Madhyam Se Chukate Rehte Hain. Apako Credit Card Ke Len-Den Ko Credit Bureau Ko Suchit Kiya Jata Hai. Jis Ke Aadhar Par Apaka Credit Score Check Kiya Jata Hai.Credit Score Jitana Adhik Hota Hai. Use Utana Hi Behtar Mana Jata Hai. Credit Information Bureau India Limited (CIBIL) Credit Score Deta Hai Jo Ap Ke Purane Britiy Itihas Ke Aadhar Par Taiyar Kiya Jat...

Voice Over Artist Kya Hota Hai Aur Kaise Bane, Voice Over Artist Jobs Qualifications, Career, Course Description Ke Bare Me Jankari

🖎Voice Over Artist Me Career Kaise Banaye? 🙋Topics:   1.Voice Over Artist Kya Hota Hain? 2. Opportunities 3. Qualifications 4. Salary Payment In India           Documentary, News Reports, Video Game, Animation Movies  On-Hold संदेशो आदी में Voice Over Artist की मांग लगातार बढ रही है। Voice Over Production कि तकनीक है। जिसमे किसी व्‍यक्‍ति कि Voice को (जो किसी कहानी का हिस्‍सा नही है।) Radio, Television Production, Film Create और किसी प्रस्‍तुतति में उपयोग किया जाता है।  👉 Voice Over Artist Kya Hata Hai?     Career Counselors कहते है कि   Advertisement, Audio Books, Animation Movies, Promotion Calls, Radio Advertisement, Aeroplane में सूचना आि‍दि देने में प्रयोग की गयी Voice को Voice Over Artist ही करता है।     Synchronous Talk, जहां  Voice Over में एक समय पर हो रही कार्यवाही का वर्णन करना होता है।  Voice Over, अब एक आम तकनीक बन गयी है। इसका प्रयोग Cinema में  भी किया ज...

Hamesha Swasth(Healthy) Thik Rahane Ke Liye Kya Karana Chahiye, Tarike(Tips), Upay, Swasth Rahne Ke Niyam (Dincharya) Ke Bare Me Jankari Hindi Mein

Healthy Jivan Shaili Jine Ke Niyam एक स्वस्थ जीवन-शैली को बनाए रखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको कुछ स्वस्थ आदतों का पालन करने की आवश्यकता है। नए साल के मौके पर लाखों लोग अपने आप से करियर, शिक्षा, जॉब प्रमोशन एवं कुछ नया सीखने और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे ढेर सारे संकल्प लेते हैं। कुछ अपने 'न्यू ईयर रेजॉल्यूशन' को कुछ हद तक पूरा करने में सफल भी हो जाते हैं। साल भर इन संकल्पों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के चक्कर में सेहत की तरफ ध्यान ही नहीं जाता है। बदलती जीवन-शैली के कारण आजकल कम उम्र में ओबेसिटी, डायबिटीज, तनाव, अवसाद, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में कुछ स्वास्थ्य नियमों को अपनाकर स्वस्थ शरीर और सुखी जीवन की शुरुआत की जा सकती है। मोटापा न बढ़ने दें: आजकल तले-भुने और भारी मसालेदार फास्ट फूड की तरफ लोगों का तेजी से रुझान बढ़ रहा है, जिससे उनके शरीर में आवश्यकता से अधिक चर्बी बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार , मोटापा स्वास्थ्य के लिए  सबसे खतरनाक 10 ब...