सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

baccho ki padhai ke tips | baccho ki padhai ke bare mein

 बच्चों की सफलता के उपाय या बच्चों की क्षमता

 

 बच्चों की सफलता और क्षमता को कैसे बढ़ाए?

        बच्चों की सफलता के लिए सिर्फ किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं होता। आपके बच्चे रचनात्मक और व्यावहारिक बनें, इसके लिए भी आपको कुछ तरीके अपनाने होंगे। किताबी ज्ञान देकर भले ही आप अपने बच्चे को प्रोफेशनल बना लें, मगर व्यवहारिक ज्ञान के बिना उनकी जानकारी अधूरी है। 21वीं सदी के बच्चे हैं, जहां हर कुछ फास्ट है। ऐसे में बच्चों की क्षमताओं को इस प्रकार बनाने की जरूरत है, ताकि उनका हर क्षेत्र में संतुलन रहे। अनुभव लर्निंग सेंटर की निदेशक डॉ. कहती हैं कि आज के बच्चे स्मार्ट और तेज हैं। उनका चीजों को ग्रहण करने की, उनकी तकनीकी गुणों का कोई मुकाबला नहीं है और यह बिल्कुल प्राकृतिक है। इसलिए माता-पिता और शिक्षक गणों को उन्हें इस तरीके से तैयार करना चाहिए कि आगे चलकर वे हर स्तर पर बेहतर साबित हों। खुद से आपको सवाल पूछना होगा कि आप अपने बच्चों को किस रूप में अच्छा देखना चाहती हैं। क्या जब वे डॉक्टर होंगे, तभी वह सबसे अच्छे होंगे या जब इंजीनियर होंगे तब? बच्चों का सामान्य होना अच्छा है या विजेता? इस तरह की कई चीजें हैं, जिनके बारे में आपको सोचना होगा कि आप अपने बच्चे को किस रूप में देखना चाहती हैं? अगर आप बच्चों को सबसे बेहतर बनाना चाहती हैं, तो हर चीज में उन्हें माहिर बनाने से पहले आपको उन्हें एक लीडर बनना होगा।

दूसरों की मदद के लिए प्रोत्साहन करना: 

 बच्चों को हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित करें। चाहे वह बूढ़े हों, कमजोर हों, बच्चे हों, गरीब हों या भूखे। ये सब समाज के वे लोग हैं, जिन्हें लोगों की मदद की आवश्यकता होती है। इनकी मदद करने से बच्चों में लोगों के प्रति मदद की भावना पैदा होती है और इस काम से आप स्वयं भी जुड़ें।

सीखने की प्रवृत्तिः 

बच्चों को हमेशा नई-नई चीजें सीखने आदि के लिए प्रेरित करें। इसके लिए उन्हें मौका दें, ताकि वे खुद से समस्याओं को सुलझा सकें और छोटी-छोटी चीजों के लिए परेशान न हों। इससे बच्चों को भविष्य में बड़ी से बड़ी समस्याएं सुलझाने में परेशानी नहीं होगी। इसके लिए बच्चों को बनाए प्रश्नों के उत्तर नदें, बल्कि उन्हें खुद से प्रश्नों के उत्तर तलाश करने दें।

जवाबदेही होना: 

बच्चों को इस बात के लिए उनका समर्थन करें कि उन्होंने जो कहा है, जो लिखा है, जो कार्य किया है, उसके प्रति वह जवाबदेह रहें। और ऐसा करने के लिए उन्हें प्रेरित करें कि वह खुश रहें और माता-पिता तथा अध्यापकों से प्रशंसा प्राप्त करें।

 

मार्गदर्शक की भूमिका:

 बच्चों को मौका दें कि वह दूसरों की मदद कर सकें और दूसरों का मार्गदर्शन भी कर सकें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह छोटा सा प्रयास है या बड़ा। इससे बच्चों में एक लीडर की तरह लोगों का मार्गदर्शन करना सीखेंगे। हम अक्सर यह सोचकर बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने देते कि उसकी पढ़ाई का नुकसान होगा। लेकिन आप अपनी इस धारणा को खत्म कर दें। उन्हें दुनिया से जुड़ने का मौका दें। अपने आसपास के लोगों से वह संपर्क स्थापित करें, इसके लिए उन्हें उत्साहित करें। बच्चों में दूसरों की संस्कृति, धर्म के प्रति आदर भाव रखने के गुण विकसित करें। इससे बच्चे बहुत कुछ सीखते हैं। अगर आप ऐसा करेंगी, तो निश्चित ही बच्चे 21वीं सदी में एक लीडरशिप की तरह व्यवहार करेंगे।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Credit card Kya Hota hai, Aur Usake Fayde In Hindi

Credit Card Ka Istemal Kaise Kare Credit Card Ka Istemal Chalan Me Hai. Kai Log To Ek Se Jyada Banko Ke Credit Card Rakhate Hain. Lekin Sahi Tarike Se Nahi Karane Par Isase Nuskan Bhi Hote Hain.  Pehle Jee Bhar Ke Sochalay Phir Istemal Kare Credit Card Lena Ek Tarah Se Bank Se Loan Lene Jaisa Hota Hai. Agar Iske Istemal Me Kuchh Savdhaniya Barati Jaye, To Ham Isaka Bharpul Fayada Utha Sakate Hain. Aaj Ke Samay Mein Lagabhag Har Tisara Naukri Pesa Person Apni Suvidha Anusar Credit Card Ka Istemal Kar Raha Hain. Credit Card Ek Tarah Ka Bank Hai, Jisase Aap Loan Lete Hain. Credit Card Dharak Dheere-Dheere Is Loan Ko EMI Ke Madhyam Se Chukate Rehte Hain. Apako Credit Card Ke Len-Den Ko Credit Bureau Ko Suchit Kiya Jata Hai. Jis Ke Aadhar Par Apaka Credit Score Check Kiya Jata Hai.Credit Score Jitana Adhik Hota Hai. Use Utana Hi Behtar Mana Jata Hai. Credit Information Bureau India Limited (CIBIL) Credit Score Deta Hai Jo Ap Ke Purane Britiy Itihas Ke Aadhar Par Taiyar Kiya Jat...

Voice Over Artist Kya Hota Hai Aur Kaise Bane, Voice Over Artist Jobs Qualifications, Career, Course Description Ke Bare Me Jankari

🖎Voice Over Artist Me Career Kaise Banaye? 🙋Topics:   1.Voice Over Artist Kya Hota Hain? 2. Opportunities 3. Qualifications 4. Salary Payment In India           Documentary, News Reports, Video Game, Animation Movies  On-Hold संदेशो आदी में Voice Over Artist की मांग लगातार बढ रही है। Voice Over Production कि तकनीक है। जिसमे किसी व्‍यक्‍ति कि Voice को (जो किसी कहानी का हिस्‍सा नही है।) Radio, Television Production, Film Create और किसी प्रस्‍तुतति में उपयोग किया जाता है।  👉 Voice Over Artist Kya Hata Hai?     Career Counselors कहते है कि   Advertisement, Audio Books, Animation Movies, Promotion Calls, Radio Advertisement, Aeroplane में सूचना आि‍दि देने में प्रयोग की गयी Voice को Voice Over Artist ही करता है।     Synchronous Talk, जहां  Voice Over में एक समय पर हो रही कार्यवाही का वर्णन करना होता है।  Voice Over, अब एक आम तकनीक बन गयी है। इसका प्रयोग Cinema में  भी किया ज...

Hamesha Swasth(Healthy) Thik Rahane Ke Liye Kya Karana Chahiye, Tarike(Tips), Upay, Swasth Rahne Ke Niyam (Dincharya) Ke Bare Me Jankari Hindi Mein

Healthy Jivan Shaili Jine Ke Niyam एक स्वस्थ जीवन-शैली को बनाए रखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको कुछ स्वस्थ आदतों का पालन करने की आवश्यकता है। नए साल के मौके पर लाखों लोग अपने आप से करियर, शिक्षा, जॉब प्रमोशन एवं कुछ नया सीखने और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे ढेर सारे संकल्प लेते हैं। कुछ अपने 'न्यू ईयर रेजॉल्यूशन' को कुछ हद तक पूरा करने में सफल भी हो जाते हैं। साल भर इन संकल्पों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के चक्कर में सेहत की तरफ ध्यान ही नहीं जाता है। बदलती जीवन-शैली के कारण आजकल कम उम्र में ओबेसिटी, डायबिटीज, तनाव, अवसाद, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में कुछ स्वास्थ्य नियमों को अपनाकर स्वस्थ शरीर और सुखी जीवन की शुरुआत की जा सकती है। मोटापा न बढ़ने दें: आजकल तले-भुने और भारी मसालेदार फास्ट फूड की तरफ लोगों का तेजी से रुझान बढ़ रहा है, जिससे उनके शरीर में आवश्यकता से अधिक चर्बी बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार , मोटापा स्वास्थ्य के लिए  सबसे खतरनाक 10 ब...