अगर आप बिटकॉइन कमाना चाहते है तो इससे बेहतर आपको साइट नहीं मिलेगी? तो बिटकॉइन कमाने के लिए क्लिक करे

Search Your Topic In This Blog : I think I written about that.

2021-03-10

rashi ke anusar kapde kaun sa pahane| rashi ke anusar Kaun se kapade pahanane chahiye

राशि अनुसार कौन से कपड़े पहनने चाहिए या राशि अनुसार कौन से कपड़े पहने


कपड़े पहनने के तौर - तरीके अगर जन्म राशि के अनुसार हो, तो व्यक्तित्व में निखार आ जाता हैं।



समय गतिमान है। देश, काल और परिस्थिति

अनुसार सब कुछ बदलता रहता है। फैशन

की दुनिया भी समय के साथ बदल रही है।

ऐसे में अगर आप अपने ग्रह, नक्षत्र और

राशि को ध्यान में रखकर कपड़ों का

चयन करती हैं, तो आपके व्यक्तित्व में

चार चांद लग जाते हैं।


मेष राशि


इस राशि का स्वामी मंगल है। मंगल के

प्रभाव के कारण इस राशि को चटक रंग,

मुख्यतः गुलाबी और लाल रंग के

परिधान पहनने चाहिए। यह

आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ उन्हें

सफलता भी दिलाती है।


वृष राशि


इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग

परिधान का चयन करने में स्टाइल एवं रंग को

प्राथमिकता देते हैं। वृष राशि के लोगों को सिल्वर,

ऑफ व्हाइट और सफेद चमकदार रंग के परिधान

पहनने चाहिए।


मिथुन राशि


इस राशि का सम्बंध बुध ग्रह से होने के कारण यह ऐसे


परिधानों का चयन करते हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व

में बुद्धिमता झलके। इन राशि वालों को ज्यादातर हरे

और प्राकृतिक रंगों के वस्त्रों का चयन करना चाहिए,

ताकि दिन-प्रतिदिन उनके जीवन में

ऊर्जा की वृद्धि हो।


कर्क राशि


इस राशि के लोग भावुक स्वभाव के

कारण अपने कपड़ों के साथ भी विशेष

लगाव बना लेते हैं। इस राशि का स्वामी

चंद्रमा है। इस राशि वालों को ऑफ

व्हाइट, पीच, क्रीम रंग के परिधान धारण

करने चाहिए।


सिंह राशि


इस राशि का स्वामी सूर्य ग्रहों का राजा है, अतः सिंह

राशि वाले राजसीय वेशभूषा वाले कलात्मक परिधान

पहनने की चाहत रखते हैं। इस राशि को गुलाबी आभा

लिए कपड़े पहनने चाहिए, जिससे आपके अंदर सूर्य

की तरह तेज आए।


कन्या राशि


कन्या राशि के लोग ऐसे परिधानों को प्राथमिकता देते

हैं, जो वे हर अवसर पर पहन सकें। इन्हें फैशनेबल

बने रहने के लिए अलग-अलग कॉम्बिनेशन जैसे कि


भारतीय एवं पाश्चात्य परिधानों को

एक साथ धारण करना पसंद है। इस

राशि का स्वामी बुध है, अतः इस राशि

के लोगों की बौद्धिक क्षमता बहुत

अच्छी होती है। कार्यों में सफलता के

लिए कन्या राशि के लोगों को इंद्रधनुष

के सभी रंगों के वस्त्र धारण करना

चाहिए।


तुला राशि


इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। तुला

राशि वाले हर हाल में खूबसूरत दिखने

का प्रयास करते हैं, जिसमें महंगे,

डिजाइनर एवं फिट परिधान प्रमुख हैं।

सफेद हल्के रंग के परिधान तुला राशि

वालों के लिए सर्वोत्तम रहते हैं।


वृश्चिक राशि


इस राशि का स्वामी मंगल है। अपने व्यक्तित्व में

ऊर्जा दर्शाने के लिए वृश्चिक राशि वालों को लाल

और केसरिया रंग के कपड़े धारण करने चाहिए, ताकि

उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती रहे।


धनु राशि


देवगुरु बृहस्पति की राशि होने के कारण धनु राशि

के लोग समाज में अपनी छवि एवं पद के हिसाब

से परिधान का चयन करते हैं। साधारण तथा सभ्य

फैशन के वस्त्र ही इन लोगों को पसंद आते हैं। गुरु

ग्रह की शुभता प्राप्त करने के लिए धनु राशि के

लोगों को पीली आभा लिए हुए परिधानों को प्रमुखता

देनी चाहिए।


मकर राशि


इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोगों को

ऐसे परिधान पसंद आते हैं, जो काफी समय से प्रचलन

में होते हैं। ये अपने परिधानों में ज्यादा अंतर पसंद नहीं

करते। मकर राशि वाले लोगों को गहरे और नीली

आभा लिए वस्त्रों को पहनना चाहिए, ताकि जीवन में

आने वाली बाधाओं से भी बचा जा सके।


कुंभ राशि


इस राशि का स्वामित्व शनिदेव को प्राप्त है, अतः

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले, भूरे और गहरे

रंग के वस्त्रों को धारण करना कुंभ राशि के लोगों के

लिए श्रेयस्कर होगा।


मीन राशि


इस राशि का स्वामी गुरु है, अतः मीन राशि वालों को

पीला और केसरिया रंग का प्रयोग अपने वस्त्रों में

करना चाहिए। यह रंग, आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ

धन-समृद्धि का भी सूचक है।


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks You Guys
Please Share This Link