सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

How To Increase Battery Life Of Smartphone In Hindi

बढाएं अपने स्‍मार्टफोन की बैटरी लाइफ फोन की बैटरी को लंबे समय तक चलाना चाहते है , तो कुछ ट्रिक्‍स तो अपनाने होंगे। अगर आप भी हमेशा अपने फोन की बैटरी चार्ज करते है , तो कुछ ट्रिक्‍स की मदद से आप इस समस्‍या से निजात पा सकते है। जीपीएस मॉड्यूल यूजर की लोकेशन को लगातार ट्रैक करता है। ऐसे में अगर लोकेशन ट्रैक को ऑफ कर दिया जाए , तो बैटरी ड्रेन की समस्‍या से निपटा जा सकता है। अगर आप एंड्रॉयड यूजर है , तो Setting > Location  में जाकर लोकेशन ट्रैकिंग को डिसेबल कर सकते है । वही , आईओएस यूजर के लिए Setting > Privacy> Location Services ऑप्‍शन मौजूद है । अक्‍सर आपने सुना होगा कि फोन को तभी चार्जिंग में लगाना चाहिए , जब वह पूरी तरह डिस्‍चार्ज हो चुका है। यह बिल्‍कुल गलत तथ्‍य है। एक्‍सपर्ट का कहना है कि फोन को 30-40 प्रतशित आते ही चार्ज कर लेना चाहिए , इससे बैटरी की लाइफ बढ जाती है। Partial Discharge Cycle  काफी हद तक Full   Discharge Cycle  से बेहतर है। इसी तरह अपने फोन की डिस्‍प्‍ले ब्राइटनेस कम रखने से भी बैटरी की बचन होती है। इसे आप डिस्‍प्‍ले सेटिं...

How To Care Of Plants At Home With Gadgets In Hindi

गर्मियों में गैजेट्स रखेंगे पौधों का ध्‍यान गर्मियों में अपने घर में लगे पौधों की देखरेख के लिए आपको चिंता करने की जरूरत नही है। अब गैजेट्स की मदद से आप पौधो की हरियाली को बनाए रख सकते है। गर्मियों में घर में लगे पेड-पौधों का विशेष रूप से ध्‍यान रखना पडता है। अब कुछ ऐसे स्‍मार्ट प्‍लांटर (गमले) है , जो तय समय पर खुद ही पौधों को पानी दे सकेंगे। 1. 2. 3. 4. 5. प्‍लांटी एक इंटरनेट से जुडा पॉट (गमला) है । यह हाईटेक गमला पानी की स्थिति , तापमान , रोशनी आदि की जानकारी स्‍वत :  देता है। अगर आपने ज्‍यादा धूप में पौधों को रखा है , तो प्‍लांटी ऐप पर अपडेट मिलेगा। इसमें आप पानी भी स्‍टोर कर सकते है। इसी तरह कोरिया की एक कंपनी ने घरों में सजावट के लिए ‘ रेनी पॉट ’ बनाया है। इसमें ऊपर की ओर एक बादल बना है , जिसके जरिए आपको पौधों में पानी डालना होता है। इसमें आप पानी भरकर रख सकते है। इसके बाद इसमें से धीरे-धीरे पौधों पर पानी गिरता रहेगा। पानी खत्‍म होने पर ऐप पर सूचना भी मिल सकती है। इसे दीवारों पर भी लगाया जा सकता है। इसकी कीमत लगभग 1 , 037 रुपये है। चीन की कंपनी ‘ ...

How To Operate Smart Home In Hindi

आपकी तरह आपका घर भी स्‍मार्ट 1 ‘ सिरी ’ की मदद से ऑपरेट होंगे घर के सभी डिवाइस 2 प्रदूषण बढते ही खुद बंद हो जाएंगे विडो शेड्स 3 सिर्फ बोलने भर से काम करने लगेगी डिवाइस एप्‍पल ने सबसे पहले इस टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल अमेरिका के कुछ शहरों में किया है। इसके बाद एप्‍पल की योजना भारत सहित अन्‍य देशों में इस तकनीक को लेकर आने की है। एप्‍पल  का दावा है कि जिस तर‍ह एप्‍पल के हैंडसेट को सुरक्षा की दृष्टि से तैयार किया गया है , उसी तरह घरों को भी तैयार किया जाएगा। एप्‍पल स्‍मार्ट होम में किसी भी तरह की चोरी की गुंजाइस नही होगी।संदिग्‍ध व्‍यक्ति की पहचान होते ही आपके फोन पर तुरंत अलर्ट मिलेगा। 1. 2. 3. 4. 5. क्‍लासरुम स्‍मार्ट हुआ , मोबाइल स्‍मार्ट हुआ , हमारी गाडी स्‍मार्ट हुई। अब बारी है घर की। एप्‍पल कंपनी ने हमारे घरों को स्‍मार्ट बनाने की तैयारी कर ली है। मोबाइल निर्माता कंपनी एप्‍पल अब आपके घर को स्‍मार्ट बनाने जा रही है। जल्‍दी ही आप एप्‍पल स्‍मार्ट होम में रहने का सुख भोग सकेंगे। एप्‍पल ने घरों को स्‍मार्ट बनाने के लिए ‘ होम किट ’ लॉन्‍च की है , ...

About Zen Admire Metal 4G Smartphone Launched In Hindi

सस्‍ता है , पर अच्‍छा है जेन मोबाइल कंपनी ने ‘ एडमियर मेटल ’ 4जी फोन लॉन्‍च किया है , जिसमें आप एक साथ दो व्‍हॉट्सऐप अकाउंट चला सकते है। मोबाइल लॉन्‍च 1. 2. 3. 4. 5. जेन मोबाइल ने हाल ही में अपना 4जी स्‍मार्टफोन ‘ एडमियर मेटल ’ लॉन्‍च किया है। इस फोन की खास बात है , इसका आकर्षक लुक । कंपनी ने सुरक्षा की दृष्टि से इसकी बॉडी का मेटल से डिजाइन किया गया है। डुअल सिम वाला जेन एडमियर मेटल स्‍मार्टफोन एंड्रॉएड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। ये फोन 4जी VoLTE कॉलिंग को स्‍पोर्ट करता है । इसमें 1.3 GHZ क्‍वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ  1 जीबी रैम दी गई है। फोन में 5 इंच का HD(720*1280) का IPS डिस्‍प्‍ले दिया गया है। कैमरेकी बात करें , तो इसमें 5 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 16जीबी की इंटरनल स्‍टोरेज दी गई है जिसे एसडी कार्ड से 32 जीबी तक बढाया जा सकता है। इसमें 2500 mAh की बैटरी दी गई है। खासियत इस फोन में ‘ ट्विन व्‍हॉट्सऐप ’ फीचर है , जिससे आप दो अकाउंट यूज कर सकते है। 5 , 749 रुपये कीमत का यह फोन 22 क्ष...

About Wi-Fi Washing Machine Apk In Hindi

बडे काम की वाईफाई वाशिंग मशीन 1. 2. 3. 4. 5. वर्लपूल ने वाशिंग मशीन और ड्रायर की वाईफाई सीरीज लॉन्‍च की है । ये वाशिंग मशीन वाई-फाई के द्वारा स्‍मार्टफोन से कनेक्‍ट रहती है और आपके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करती है। आप चाहे , तो रसोई में काम करते-करते वाशिंग मशीन को अपने फोन से ऑपरेट कर सकते है। यह मशीन आपको स्‍मार्ट बनाने के साथ-साथ आपका समय बचाती है। इसकी कीमत 80 , 000 रुपये से शुरु होती है। 

About Friendly For Facebook Apk In Hindi

‘ फ्रेंडली फॉर फेसबुक ’ बेहतर है इस ऐप में वे सभी फीचर्स मौजूद है , जो फेसबुक ऐप पर दिए है। वही , कुछ फीचर्स ज्‍यादा एडवांस है। 1. 2. 3. 4. 5. अगर आप एक साथ कई फेसबुक अकाउंट यूज करना चाहते है , तो ‘ फ्रेंडली फॉर फेसबुक ’ का इस्‍तेमाल करके देखें। यहां यूजर को एक से अधिक फेसबुक अकाउंट यूज करने की सहूलियत मिलती है। यूजर को इसके लिए अलग से मेसेंजर ऐप को इन्‍स्‍टॉल करने की भी जरूरत नही है। फेसबुक ऐप स्‍मार्टफोन और OS  के वर्जनके हिसाब से स्‍पेस लेता है। वही , Friendly for Facebook  ऐप का साइज सिर्फ 45MB  का है , जो कि फेसबुक ऐप के साइज के मुकाबले काफी कम है।

Vodafone Emergency Road Safe Apps In Hindi

इमरजेंसी में काम आएगा ‘ रोड सेफ ’ 1. 2. 3. 4. 5. वोडाफोन ने सडक सुरक्षा के लिए एक खास ऐप लॉन्‍च किया है। ‘ सेव लाइफ ’ फाउंडेशन के साथ मिलकर तैयार किए गए इस ऐप का नाम है ‘ रोड सेफ ’ । यह ऐप वाहन चलाते समय चालक की एकाग्रता भंग होने से बचाएगा। साथ ही एसेलरोमीटर की मदद से ओंवरस्‍पीड का अलर्ट भी देगा। इतना ही नहीं , गाडी की स्‍पीड 10 किमी/प्रति घंटा से ज्‍यादा होने पर ये सभी कॉल को खुद ड्रॉप कर देगा। किसी प्रकार की इमरजेंसी के वक्‍त यह ऐप पुलिस और अस्‍पताल को सूचना भी देगा।