सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Anar ( Pomegranate) Ke Fayde In Hindi

अनार के 10 फायदें अनार रोग नाशक फल कहा गया है। विटामिन से भरपूर अनार में छिपे फायदों के बारे में बता रही है सीनियर डाइटिशियन 01 अनार फाइबर, मिनरल्‍स जैसे कैल्शियम, फॉस्‍फोरस, पोटैशियम, आयरन, फॉलिक एसिड, फोलेट्स और रिबोफ्लेविन का अच्‍छा स्‍त्रोत है। 02 अनार में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, ई, और सी होता है। ये सभी विटामिन बढती उम्र के लक्षणों और त्‍वचा पर लकिरों व झुर्रियों को आने से रोकते है।  03 गर्मी के दिनों में आहार में अनार शामिल करें। इससे पाचन संबंधी समस्‍याओं में आराम मिलने के साथ ही प्रतिदिन इसके सेवन से धमनियां ठीक रहती है। 04 यदि आपको खूद की कमी है, तो यह एनीमिया और रक्‍त में आयरन की कमी को भी दूर करता है। प्रतिदिन एक गिलास इसका जूस पिएं, खून की कमी नहीं होगी। 05 अन्‍य फलों के रस के मुकाबले अनार का रस मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है। अनार एंटीऑक्‍सीडेंट्स जैसे पॉलीफेनॉल्‍स से भरपूर होता है। ये शरीर को फ्री रैडिकल्‍स से होने वाले नुकसानों जैसे ब्रेस्‍ट, प्रोस्‍टेट और फेफडों के कैंसर के होने की संभावनाओं को कम करता है। 06 एक अध्‍ययन...

Kaise Apane Bat Ko Dusaro Ke Samane Rakhe Ya Bat Kare

किसी के सामने हमें अपनी बात इस तरह से रखनी चाहिए कि सामने वाले पर उसका बेहतर प्रभाव हो, इसलिए बोलते समय आत्‍मविश्‍वास रखें। बोले ऐसे कि सुने दुनिया आज कॉरपोरेट जगत पहचान वही बना पाता है, जिसमें बुलंदी के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की क्षमता हो। सिर्फ राजनितिक जीवन में ही नहीं, बल्कि पेशेवर जिंदगी में भी अच्‍छा वक्‍ता होना आपकी तरक्‍की की बुनियाद बन सकता है। अगर आप लोगों के सामने बोलने में झिझकत है, तो आपकी कामयाबी की रफ्तार धीमी होना तय है। दुनिया में ऐसे तमाम लोग है, जो इस डर के शिकार है। लेकिन तरक्‍की की राह पर आगे बढने के लिए इस डर पर काबू पाना बेहद जरूरी है। कॉरपोरेट हा, राजनीति हो, कॉलेज हो, सोसाइटी हो या फिर अन्‍य कोई क्षेत्र, कुशल वक्‍ताओं की मांग हर जगह होती है। अमेरिका की चैपमैन यूनिवर्सिटी ने एक सर्वे किया, जिसमें वालीस फीसदी लोगों ने माना कि उन्‍हें भीड के सामने बोलने से डर लगता है। कामयाबी के लिए आपके काम और इमेज के साथ चर्चा में र‍हना भी बेहद जरूरी है।जिसे बोलने की कला आती है उसकी तरक्‍की को कोई रोक नहीं सकता।शीशे के सामने बोलने का अभ्‍यास करें। अपनी बात को ...

About Virtual Reality And Healthcare Symposium

वर्चअल रियलिटी और हेल्‍थकेयर साथ-साथ  मरीजों को तनाव से राहत दिलाने का काम करती है। सर्जरी और रोग की जांचो में है मददगार। बढती उम्र की दिक्‍कतों को समझने में सहायक। भारतीय चिकित्‍सक भी वर्चुअल रियलिटी तकनीक के इस्‍तेमाल मे पीछे नही है। बगलूरू स्थित कैंसर स्‍पेशलिस्‍ट इस तकनीक का इस्‍तेमाल लगभग 400 मरीजों पर कर चुके है। वे कहते है कि इससे उनके मरीजों का दर्द 40 प्रतिशत तक कम हुआ। प्‍लास्टिक सर्जन लक्ष्‍मी सलीम वीआर हेडसेट का इस्‍तेमाल एसिड अटैक पीडितों को तनाव से बाहर निकालने के लिए कर रही है।   हेल्‍थकेयर के क्षेत्र में वर्चअल रियलिटी का भी सहारा लिया जा रहा है। मरीजों को इसके जरिए बाहरी दुनिया से जोडकर तनाव में राहत दी जाती है।आपने कभी सोचा है कि ऑपरेशन थिएटर में डॉक्‍टर किस तरह से ऑपरेशन करते है ?? कैसा हो जब आप हॉस्पिटल के बिस्‍तर पर लेटे-लेटे पहाडों की सैर कर आएं ?? ऑपरेशन थियेटर के अंदर की दुनिया को आप बाहर से देख पाएं ??   तो अब यह संभव है वर्चुअल रियलिटी(वीआर) तकनीक के जरिए। इसकी शुरूआत 14 अप्रैल 2016 में हो चुकी है। कैंसर सर्जन डॉ. सैफ अह...

Dual Camera Huawei

डूएल कैमरा से फोटो होगी बेहतर न्‍यू लॉन्‍च चाइनीज टेलीकम्‍यूनिकेशन कंपनी हूवावे ने हॉनर 8 दमदार स्‍मार्टफोन को बाजार में उतारा है। यह फोन कई बडे फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन्‍स को टक्‍कर देगा। हॉनर 9 प्रो में 5.7 इंच क्‍वाईएचडी (1440 x 2560) एलटीपीएस एलसीडी डिस्‍प्‍ले है। हॉनर 8 में कंपनी का ही 960 किरिन प्रोसेसर लगाया गया है। स्‍टोरेज की बात की जाए, तो इस फोन में 128 जीबी इनबिल्‍ट स्‍टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढाया जा सकता है। इस स्‍मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.0 नूगा आ‍धारित हुवावे की ईएमयूआई 5.1 ओएस को सपोर्ट करता है। फोन में 4000 एमएएच की दमदार बेटरी है। इस फोन में प्राइमरी कैमरा के तौर पर दो 12 मेगापिक्‍सल के दो सेंसर लगे है और सेल्‍फी के लिए 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खूबियां हॉनर 8 प्रो के रिटेल बॉक्‍स को वीआर अनुभव के लिए एक गूगल कार्डबोर्ड में बदला जा सकता है। इस फोन में गैलेक्‍सी ऑन फायर 3 और जॉन्‍ट वीआर ऐप्‍स पहले से इंस्‍टॉल मिलेगें।

Jobs Platform Banega Google in hindi

जॉब प्‍लेटफॉर्म बनेगा गूगल गूगल ने अपने नए फीचर यानी ‘ गूगल फॉर जॉब्‍स ’ को अमेरिका में लॉन्‍च भी कर दिया है। जल्‍द ही इसे भारत समेत अन्‍य एशियाई देशो में लॉन्‍च किए जाने की तैयारी है। इंटरनेट सर्च इंजन कंपनी ‘ गूगल ’ ने अब आपको नौकरी ढूढने में मदद करने का बीडा उठा लिया है। इस दिशा में आगे बढते हुए गूगल ने अपने नए फीचर यानी ‘ गूगल फॉर जॉब्‍स ’ को अमेरिका में लॉन्‍च भी कर दिया है। जल्‍द ही इसे भारत समेत अन्‍य एशियाई देशों में लॉन्‍च किए जाने की तैयारी चल रही है। गूगल इस फीचर के जरिए थर्ड पार्टी यानी इंडीड डॉट कॉम, लिंक्‍डइन डॉट कॉम, फेसबुक इत्‍यादि की मदद से नौकरीयों की लिस्‍टिंग करेगी। इस नए फीचर का ऐलान खुद कंपनी के साईओ सुंदर पिचाई ने किया है। इस मौके पर उन्‍होने गूगल लेंस और गूगल डॉट एआई सेवाएं शुरू करने की भी घोषणा की है। ‘ गूगल फॉर जॉब्‍स ’ कियी भी यूजर को गूगल के सर्च से नौकरी खोजने में मदद करेगा। कंपनी का जोर उसके नए फीचर आईओ 2017 की नोट एड्रेस पर है। कंपनी ने जब एआई या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इसके नोट एड्रेस की जब लॉन्चिंग की तभी देश-दुनिया के लाखों युवाओं की ...