orange (santare)sharbat banane ki vidhi | orange sharbat kaise banaye | Santare (orange) sharbat banane ka tarika
ऑरेंज यानी संतरे का शरबत कैसे बनाएं या ऑरेंज शरबत कैसे बनाते हैं तरीका संतरे का शरबत संतरे में विटामिन सी एवं खनिज पाए जाते हैं जैसे-जिक, आयरन। संतरे के सेवन से इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है। संतरे का रस व शरबत पेट के लिए गुणकारी होता है। गैस की समस्या हो तो संतरे के जूस में काली मिर्च मिलाकर उसका सेवन करें। संतरा त्वचा और बालों के लिए लाभकारी फल है। संतरे का जूस व शरबत पीने का चलने पूरे भारत में है। देश के कई राज्यों में इसकी अच्छी पैदावार होती है। ऐसे बनाएं संतरे का शरबत दो तरह से बन सकता है। पल्प को मिक्सी में चला लें और जो पल्प नहीं चाहते वे संतरे का रस इस्तेमाल करें। अब एक पतीले में एक तार की चाशनी तैयार करें। जब चाशनी ठंडी हो जाए तो उसमें पल्प अथवा संतरे का रस डाल दें। अच्छी तरह मिलाएं और पानी मिलाकर बनाएं। संतरे का शरबत तैयार है। जो तीखा चटपटा फ्लेवर चाहते हैं, वे सर्विंग के समय थोड़ा सा नींबू का रस, काला नमक व ब्लैक पेपर पाउडर भी मिला सकते हैं।