आम पन्ना बनाने की विधि या आम पन्ना कैसे बनाते हैं, आम पन्ना घर पर बनाने का तरीका
आम पना
आम पना के विषय में शेफ कहते हैं कि आम पना
ऐसा शरबत है, जो स्वाद में लाजवाब और कॉस्ट में
बहुत कम पड़ता, जो परंपरागत आम पन्ना है वह
भूनकर बनता है उबालकर नहीं।
परंपरागत आम पना की विधिः कच्चे आम को
तंदूर में भुनने के लिए रख दें। कुछ देर में वे से भुन कर
पक जाएंगी और मुलायम हो जाएंगी। जब थोड़ी ठंडी
हो जाएं, तो आम का छिलका उतार लें। पल्प निकाल
कर उसमें जरूरत के मुताबिक चीनी मिलाकर हल्का-
सा पकाएं, ताकि चीनी घुल जाए। अब इसे अच्छी तरह
घोट लें, उसमें काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर
और काला नमक यह तीनों चीजें डालें और मिलाएं।
आपका आम पना तैयार है। बीच में एक समय ऐसा
आया था, जब लोग कोल्ड ड्रिंक्स की तरफ बहुत ज्यादा
चले गए थे। लेकिन, पिछले कुछ समय से वापस अपने
परंपरागत शरबतों व पुराने खानपान की तरफ लौट रहे
हैं। शरबत एक ऐसी रेसिपी है, जिसे अगर आप घर पर
बनाएं, तो इसकी लागत बहुत कम आती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link