सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

short term courses with high salary in india | short term courses list | short term professional course

शार्ट टर्म कोर्सेज के बारे में जानकारी मिलेनियल्स की पीढी अपने पांवों पर जल्द से जल्द खड़ा होना चाहती है, ताकि अपने सपने पूरे कर सके और जिंदगी को अपनी शर्तों पर जी सके। यही कारण है कि ये युवा ऐसे कोर्स करना चाहते हैं जो उन्हें जल्दी ही आत्मनिर्भर बनाने में मददगार हों। ऐसे में शॉर्ट टर्म कोर्स उनके लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं। बता रहे हैं करियर कंसल्टेंट करियर निर्माण की प्रक्रिया में युवा स्कूल से कॉलेज जाते पर कमाने का दबाव बढ़ जाता है। इस स्थिति में वे ऐसे काम करने को मजबूर हो जाते हैं, जिसमें उनकी दिलचस्पी नहीं होती और जिनमें पूरा समय देने के कारण करियर की आगे की राह भी रुकने लगती है। जबकि स्कूली पढ़ाई के बाद कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स उन्हें कमाई का ऐसा रास्ता मुहैया कराते हैं, जो उनके बेहतर भविष्य की नींव भी बन सकता है। आइए, नजर डालते हैं ऐसे चुनिंदा शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स पर- डिजिटल मार्केटिंग आज किसी भी कंपनी के लिए अपने उत्पादों या सेवाओं को उपभोक्ताओं को बेचने के लिए डिजिटल मार्केटिंग का सहारा लेना जरूरी हो गया है। वेबसाइट, ऑनलाइन ई-कॉमर्स व सोशल मीडिया इसमें शामिल ...

uttanpadasana kaise kare | uttanpadasana ke labh v fayde ke bare mein jankari

उत्तानपादासन की विधि या उत्तानपादासन कैसे करें और उत्तानपादासन आसन के लाभ के बारे में जानकारी उत्तानपादासन पेट के लिए बेहतरीन यौगिक क्रिया है। इसका निरंतर अभ्यास साबित होता है हर उम्र के लिए फायदेमंद... लॉकडाउन के दौरान जीवनशैली में आए परिवर्तनों के कारण कई लोग मोटापे का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उत्तानपादासन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह बहुत ही सरल आसन है, जिसे आप घर में प्रभावी ढंग से कर सकते हैं। क्या है उत्तानपादासन : उत्तानपादासन कब्ज, मोटापा, तोंद और पेट संबंधी अन्य समस्याओं से निजात दिलाता है। जिन लोगों को ऐब्स या सपाट पेट की इच्छा हो, वो इस आसन को रोजाना कर सकते हैं। इस आसन से पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने और पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद मिलती है। इसके अभ्यास से नाभि भी अपने स्थान पर आ जाती है। यह आसन द्विपादासन नाम से भी प्रसिद्ध है। उत्तानपादासन के लाभ • उत्तानपादासन वजन कम करने के अतिरिक्त पेट की बीमारियों जैसे कब्ज और एसिडिटी को दूर करने में भी कारगर • इस आसन को रोजाना करने से कूल्हे, पीठ और जांघ की मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं। पेट सुडौल होता है। • यह आसन...

chhote bacchon ka yog | bacchon ke liye yoga shiksha | baccho ke liye yoga

बच्चों के लिए योग का महत्व या बच्चों को योग सिखाना और छोटे बच्चों का योग योग सिर्फ बड़ो के लिए ही नही, बल्कि छोटे बच्चों के लिए भी उतना ही जरूरी है। यह उनके जीवन मे उत्साह तो पैदा करेगा ही, साथ ही उन्हें स्वस्थ भी रखेगा। प्रतिस्पर्धा के दौर में हर कोई सफलता की सीढ़ियां चढ़ने में मशगूल है। फिर चाहे रास्ता पथरीला हो या सुगम। आलम यह है कि बहुतेरे माता-पिता भी बच्चों को सफलता की सीढ़ियां अपने दम-खम पर चढ़ने के लिए विवश करते हैं। इसके लिए वे उनमें पढ़ाई के अलावा हुनर तलाशते हैं। वे चाहते हैं कि उनके बच्चे बहुत-सी नई चीजों से अवगत हों। बहु-भाषाई हों, एक्टिंग, डांसिंग, रोबोटिक्स, कोडिंग, मार्शल आर्ट्स और जिम्नास्टिक आदि से अवगत हों। इसके लिए शहरों में विशेष स्कूल भी हैं। देखा जाए तो माता-पिता भी गलत नहीं हैं। उनकी चाहत है कि बच्चे ऑल राउंडर बनें और प्रतिस्पर्धा व तकनीकी युग में सफल हों। इसके लिए बचपन से ही बच्चों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस क्रम में बच्चों का बचपन खो रहा है। जाहिर है, इतनी गतिविधियों में शामिल होने पर बच्चों को ऊब होती होगी। वे कहीं न कहीं अकेला और उदास महसूस करते होंगें। आखि...

Paisa important hai ya pyar ka rista | pyar ke riste me kya jaruri hai

प्यार में पैसे की अहमियत है प्यार में प्यार का अहमियत है ? कहते हैं प्यार के आगे दुनिया भर की दौलत फीकी पड़ जाती है। लेकिन क्या यह सच है? कुछ शोधकर्ताओं ने प्यार पर पैसे के प्रभाव को अपनी तरह से देखा है। वे कहते हैं, प्यार में भी पैसा बोलता है। प्यार और पैसे के बीच का रिश्ता हमेशा कठोर होता है। पैसा और प्यार कहने मे दोनों बेशक छोटे शब्द हैं, लेकिन इन दोनों शब्दों के मतलब बहुत अलग हैं। कोई अपने परिवार को छोड़कर पैसों से प्यार करता है, तो कोई प्यार के लिए अपनी दौलत को ठुकरा देता है। कहते हैं, प्यार के आगे दुनिया भर की दौलत फीकी पड़ जाती है। लेकिन क्या लाखों- करोड़ों की दौलत से प्यार कमाया जा सकता है? पैसा कमाना दोनों की जिम्मेदारी पैसा आज हर किसी के लिए अहम है। जब शादी के लिए लड़कियां या घर वाले लड़का ढूंढते हैं, तो अक्सर यह कहते हैं कि पैसे वाला लड़का मिलेगा, तो लड़की आराम से रहेगी। लेकिन आराम का मतलब लग्जरी से नहीं लगाया जाना चाहिए। हर कोई चाहता है कि शादी के बाद बुनियादी जरूरतों की अच्छी उपलब्धता हो। सिर्फ प्यार के लिए शादी कर लेना आपको जरूरी आराम नहीं दे सकता। अगर आप उस व्यक्ति से शा...

Aansu Ke Bare Me Janakari | Aansuo Ke Bare Me Janakari

आंसू के बारे में जानकारी या आंसुओं के बारे में जानकारी बताइए आंसू दिल की जुबान हैं, आंसू दुखों की दास्तान हैं। आंसू आंख से टपकते हैं, तो मोती बन जाते हैं और नहीं टपकते तो खामोशी बन जाते हैं। आंसू अनमोल हैं, इन्हें बचाकर रखिए, लेकिन ठहरिए! कहीं ऐसा न हो कि इन्हें संभालते-संभालते ये ठहर जाएं या फिर सूख ही जाएं और जब खुशी में आपकी आंखें बरसना चाहें या फिर दुख भरे समय में आप रोना चाहें, तो रो भी न पाएं। हम सबने देखा है कि जब किसी के जीवन में अचानक कोई बड़ा दुख आ जाता है, तो सदमे में उसकी आंखों से आंसू नहीं टपकते। यह न रोना उसे अंदर ही अंदर घोंट देता है। तनाव और अवसाद का शिकार बना देता है। वैसे तो हर आंख में आंसू होते हैं और कोई नहीं चाहता कि उसके जीवन में ऐसे पल आएं, जब उसे रोना पड़े। मगर आज इन आंसुओं के मायने कुछ-कुछ बदल से गए हैं। आप हैरान हो सकती हैं कि कई मानसिक और शारीरिक बीमारियों में डॉक्टर आंसुओं की कीमत समझ रहे हैं। सदमा, अवसाद, एंग्जाइटी में तो मनोचिकित्सक दवाओं के साथ रोने की सलाह दे रहे हैं। विदेशों में और अब अपने यहां भी 'क्राइ रूम' बना रखे हैं। कई डॉक्टर अपने मरीजों क...

kitabi gyan se anubhav upyogi | kitabi gyan ya anubhav

किताबी ज्ञान का महत्व या अनुभव का महत्व किताबी ज्ञान बहुत जरूरी है। क्लास में बच्चे अच्छा करें, यह भी जरूरी है। लेकिन किताबी ज्ञान से अलग भी है एक दुनिया, जहां बच्चों का आत्मविश्वास उनकी सबसे बड़ी पूंजी होता है। वक्त में तेजी से आ रहे बदलाव के साथ ही हमारी आने वाली पीढ़ी की सोच-समझ और उनके सपनों में भी बदलाव लाजमी है। सभी माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा जिंदगी में कुछ बेहतर करे, अपनी एक अलग पहचान बनाए और जिंदगी में संघर्षों से जूझना सीखे। कई माता-पिता अपने बच्चों के लिए ऐसी बातें भी खुद ही तय कर लेते हैं। वहीं, कुछ माता-पिता बच्चों के फैसले खुद लेने के बजाए बच्चों को इस लायक बनाते हैं कि वे अपने फैसले खुद कर सकें। परवरिश के दौरान कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप उनका बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर सकती हैं। जिंदगी की किताब कई माता-पिता को लगता है कि किताबी ज्ञान ही सब कुछ है और वे बच्चों को दिनभर किताब में ही उलझाए रखना चाहते हैं। ऐसे में बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान नहीं मिल पाता, जिसकी जरूरत स्कूल के बाद उन्हें सबसे ज्यादा पड़ती है। इसलिए बच्चों को पढ़ाई से अलग थोड़ा समय खेल-कूद, टीवी और सिल...

Freeze me kya kya rakhate hain? refrigerator me kya rakhe kya na rakhe janakari

फ्रिज में न रखें ये सामान, फ्रिज में क्या न रखें या फ्रिज में न रखें कद्दू : कद्दू को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ज्यादा नमी मिलने के कारण कदू सड़ जाता है। कद्दू को नमी की जरूरत होती है, लेकिन इतनी नहीं कि वह सड़ जाए। कॉफी : कॉफी को कमरे के तापमान में टाइट कंटेनर में ही रखना चाहिए, क्योंकि फ्रिज में रखने से कॉफी ठंडी हो जाती है, जिसके कारण उसका अपना स्वाद नहीं रह जाता है। नमी कॉफी के स्वभाव के लिए अच्छी नहीं होती है। प्याज : प्याज काटने से पहले उसे कमरे के तापमान में छोड़ देना चाहिए। इससे उसका प्रभाव कम हो जाता है। प्याज को काटने के बाद जरूरी है कि उसे फ्रिज में रखा जाए, नहीं तो वह सूख जाएगी। रखने से पहले प्याज को प्लास्टिक बैग में पैक करके सब्जी वाले डिब्बे में रखना चाहिए। तरबूज : गर्मियां शुरू होते ही तरबूज बाजार में दिखने लगता है। ऐसे में लोग तरबूज ज्यादा खरीदकर फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं, ताकि उन्हें बार-बार बाजार न जाना पड़े, लेकिन ध्यान रखें कि कटा हुआ तरबूज फ्रिज में किसी चीज में लपेटकर ही रखें, क्योंकि तरबूज दूसरे खाद्य पदार्थों के स्वाद को अवशोषित कर लेता है। आलू : ...