Chuhare Khane Ke 15 Fayde (Benefits) In Hindi
खजूर का सूखा रूप छुहारा है। इसमें
भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होते है। छुहारे से होने वाले लाभ के बारे में बता
रही है न्यूट्रिशनिस्ट
01 छुहारा विटामिन का सबसे मुख्य
स्त्रोत है। इसमें विटामिल ए, सी, ई, बी, नियासिन और थियामिन होता है। इनका सेवन सेहत
के लिए फायदेमंद है।
02 पोटैशियम, सेलेनियम, मैग्नीशियम
व कॉपर जैसे मिनरल्स भी इसमें होते है। शरीर की कोशिकाएं ठीक से काम करें, इसके लिए
ये सभी जरूरी है।
1.
2.
3.
4.
5.
03 इसमें मौजूद आयरन ऑक्सीजन के
प्रवाह को बनाए रखता है। रक्त कोशिकाओं की संख्या कम नहीं होने देता। एनीमिक लोगों
को इसका सेवन करना चाहिए।
04 कैल्शियम से भरपूर होने के कारण
यह हड्डियों और दांतो को मजबूती देता है। डाइट में इसे शामिल कर अर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस
आदि से बचे रहेंगे।
05 छुहारे के सेवन से हड्डियों
और दांतो को मजबूती मिलती है।
छुहारे में फाइबर का मात्रा अधिक
होने की वजह से यह पेट की सेहत को ठीक रखता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।
आंतों की कार्य प्रणाली को भी छुहारा दुरूस्त करता है।
06 इसे खाने से कार्डियोवैस्कुलर
सिस्टम ठीक रहता है। इसमें फैट नहीं होता, जिससे कोलेस्ट्रॉल नही बढता। यह बैड कोलेस्ट्रॉल
लेवल को नियंत्रित रखता है।
07 रक्त दबाव की समस्या है, तो
छुहारा प्रतिदिन खाएं। कम सोडियम और अधिक पैटैशियम होने के कारण यह रक्त दबाव को नियंत्रण
में रखता है।
08 शोध के अनुसार, छुहारे में एंटी-ऑक्सीडेंट्स
तत्व होते है, जो पाचनशक्ति को बेहतर करता है। यह एसिडिटी, पेट के अल्सर, सीने में
जलन आदि से भी बचाता है।
09 इसमें नेचुरल शुगर(ग्लूकोज
और फ्रुक्टोज) होता है, जो ऊर्जा को बढाता है। आप इसके सेवन से अपनी शरीरिक ताकत को
बढा सकते है।
10 हृदय और यूटरस की मांसपेशियों
को मजबूत बनाता है। गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन अवश्य करना चाहिए, क्योकि इससे
प्रसव आसान होता है।
1.
2.
3.
4.
5.
11 विटामिन ए त्वचा की सेहत को
बरकरार रखता है। यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर नई त्वचा का निर्माण करता है, जिससे
त्वचा कोमल होती है।
12 छुहारे वाले दूध में अधिक मात्रा
में पौटैशियम होता है। इसका सेवन करने से पेट दर्द और डायरिया जैसी समस्या से निजात
मिल जाता है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link