सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

How Does Make Career In Hotel Management- Hotel Management Me Kaise Career Banaye


Hotel Management Kya Hota Hain?



स्‍वाद में बेहतरीन करियर कस लुत्‍फग्‍लोबल फूड के जायकों के प्रति लोगों की रूचि बढने से शेफ की मांग तेजी से बढी है। फूड सेक्‍टर में शेफ बनकर आप अचछा कमा तो सकते है, लेकिन उसके लिए आपके अंदर कुकिंग के प्रति पैशन होना भी जरूरी है।आपके हाथों में वह जादू है, जो किसी भी खाने के स्‍वाद को दोगुना कर देता है? कम सामग्री हो, फिर भी आप नई-नई रेसिपी बना लेते है??  बहुत प्‍यार और पैशन से कुकिंग करते है?  तो फिर एक उम्‍दा शेफ बनने के सारे गुण आपके अंदर है। पिछले कुछ सालों में हास्पिटैलिटी सेक्‍टर के विकास के साथ ही शेफ का करियर भी एक बेहतर विकल्‍प के रूप में उभरा है। किसी भी रेस्‍तरां या होटल की सफलता का दारोमदार शेफ की कुशलता पर भी निर्भर करता है। इसलिए इस क्षेत्र में ऐसे हुनरमंद लोगों की मांग रहती है, जो पाक कला में निपुण हों।

Hotel Management Ke Kaun-Kaun Se Course Hain?


वैसे तो दसवी के बाद शेफ का कोर्स कर सकते है, लेकिन बारहवीं के बाद कोर्स करना ज्‍यादा सही है। शेफ बनने के लिए होटल मैनेजमेंट को कोर्स करना जरूरी है, क्‍योकि शेफ होटल मैनेजमेंट का ही एक पार्ट है। होटल मैनेजमेंट के छात्र कोर्स के दौरान शेफ के अलावा, फ्रंट ऑफिस मैनेजमेंट, बारटेंडर, हाउसकीपिंग भी सीखते है। इसमें छात्र ग्रेजुएशन (3 वर्ष), पोस्‍ट ग्रेजुएशन या पीजी डिप्‍लोमा (2 वर्ष) कर सकते है। कुछ प्राइवेट संस्‍थान एक साल का सर्टिफिकेट कोर्स भी कराते है। ये सभी कोर्स देश के कई यूनिवर्सिटी और प्राइवेट संस्‍थानों में उपलब्‍ध है। अब कुछ फाइव स्‍टार हेाटल भी कोर्स कराने लगे है। इसका फायदा यह होता है कि जॉब आसानी से मिल जाती है।


Hotel Management Ke Instructor Institutions(Prashikshan Dene Vale Santhan)


इंस्‍टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग एंड न्‍यूट्रिशन पूसा, नई दिल्‍ली,
www.ihmpusa.net
जीआईएचएमसीटी, नागपुर
gihmctngp.org
डॉ. अम्‍बेडकर इंस्‍टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, चडीगंढ
इंस्‍टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, जयपुर
www.ihmjaipur.com
  

Hotel Management Ke Liye Kitani Yogyata(Eligibility) Honi Chahiye?


एक शेफ बनने के लिए आपका क्रिएटिव होना बेहद जरूरी है। खाना बनाने के साथ-साथ खाने से संबंधित चीजों की जानकारी होना जरूरी है। भारतीय खानपान के साथ ही विदेशी कुजीन्‍स की जानकारी हो। होटल में क्‍या खाना बनेगा, किस तरह से परोसा जाएगा, इसकी योजना और मैनेजमेंट भी शेफ को आनी चाहिए। स्‍टॉन्‍ग इंटरपर्सनल और लीडरशिप स्किल एक बेहतर शेफ बनने के लिए आवश्‍यक है। हेड शेफ के कंधे पर पूरे किचन स्‍टाफ को बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करने और उनके प्रबेधक की जिम्‍मेदारी रहती है, इसलिए आपके अंद र्धर्य भी हो। नई-नई रेसिपीज बनाने की क्षमता हो। आप मेहनती हो। शारीरिक फिटनेस भी जरूरी है, क्‍योकि लगातार खडे होकर काम करना पडता है।

Hotel Management Me Expert Ki Raay.....


शेफ एक टेक्‍नीकल और जॉब ओरिएंटेड कोर्स है। शेफ बनकर भारत के साथ-साथ विदेशों में भी काम करने के ढेरों मौके उपलब्‍ध है। इसके अंतर्गत कुकिंग और कलिनरी आर्ट दो भाग आते है। कुकिंग में एक साल का कोर्स करने के बाद रेस्‍तरां में शेफ बन सकते है। होटल मैनेजमेंट के साथ कुकिंक में स्‍पेशलाइजिंग कोर्स कर लें, तो पांच सितारा होटल में आसानी से नौकरी मिल सकती है।पाचन प्रणाली की जानकारी के साथ ही कुछ केमिकल्‍स किस तरह से पाचन प्रणाली पर असर करते है, इसकी भी जानकारी होनी चाहिए।

Course Karane Ke Baad Kaha Naukari Mil Sakati Hain?


होटल मैनेजमेंट कोर्स करने के बाद भारत में बतौर शेफ नौकरी के कई विकल्‍प है। होटल, रेस्‍तरां, एयर कैटरिंग यूनिट्स, फूड प्रोसेसिंग कंपनी, क्रूज लाइनर और कॉरपोरेट आॅफिस कैटरिंग यानी हर वह जगह जहां खाना बनता है, वहां शेफ की जरूरत होती है।भारत में मौजूद मल्‍टीनेशनल होटल में नौकरी के अवसर आसानी से मिलती है। आप कोर्स के बाद विदेश के होटलों में भी जा सकते है। वहां करियर का ग्राफ भी काफी अच्‍छा रहता है।विदेशों में होटल के अलावा क्रूज, पब, बार जैसे रेस्‍तरां में भी शेफ नियुक्‍त किए जाते है।

Salary


शुरूआती सैलरी10-20 हजार रूपये सामान्‍य होटल में असिस्‍टेंट शेफ कमाते है।25,000 रूपये तक एक से दो वर्ष के अनुभव के बाद मिलता है।

अनुभव, जॉब टाइटल और किस जगह पर शेफ काम करता है, इन तीन बातों के आधार पर ही सैलरी निर्भर करती है1 पांच सितारा रेस्‍तरां में काम करने वाले एग्‍जीक्‍यूटिव शेफ को सबसे ज्‍यादा सैलरी (प्रति माह एक से तीन लाख) मिलती है। वहीं किचन मैनेजमेंट ट्रेनी लगभग 15 से 20 हजार रूपये प्रति माह कमा सकता है। वहीं सेकंड शेफ (हेड शेफ के बाद जिका किचन पर कमांड होता है) उसकी सैलरी प्रति माह लगभग 30 से 70 हजार होती है।


Hotel Management Karane Ke Baad


किसी होटल या रेस्‍तरां में अधिक दिनों तक नौकरी नहीं करना चाहते, तो आप खुद का काम भी शुरू कर सकते है। आप अपना रेस्‍तरां खोल लें। वहां बतौर हेड शेफ बनकर दूसरों को ट्रेनी रख सकते है। अगर आप शेफ के तौर पर अधिक नाम कमा लेते है, तो आप टीवी पर आने वाले कई फूड शो में काम कर सकते है। यहां तक कि खुद की रेसिपी बुक भी लिख सकते है।

Competition Bhi Hain Is Keshtra Me


इस क्षेत्र में वही टिक पाता है, जो कुकिंग में नई-नई चीजों को ईजाद करता है। आए दिन ढेरों होटल और रेस्‍तरां खुलने से इस क्षेत्र में प्रतिस्‍पर्धा बढ गई है। कम उम्र के युवाओं में शेफ बनने की चाहत इतनी ज्‍यादा है कि शुरूआती स्‍तर के पदों पर नौकरी पाने की प्रतिस्‍पर्धा उनमें बढती जा रही है। हालांकि कुछ ही अपनी शैक्षणिक योग्‍यता, खासियत, कलात्‍मकता और रचनात्‍मकता के आधार पर अच्‍छे होटल और रेस्‍तरां में नौकरी हासिल कर पाते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Credit card Kya Hota hai, Aur Usake Fayde In Hindi

Credit Card Ka Istemal Kaise Kare Credit Card Ka Istemal Chalan Me Hai. Kai Log To Ek Se Jyada Banko Ke Credit Card Rakhate Hain. Lekin Sahi Tarike Se Nahi Karane Par Isase Nuskan Bhi Hote Hain.  Pehle Jee Bhar Ke Sochalay Phir Istemal Kare Credit Card Lena Ek Tarah Se Bank Se Loan Lene Jaisa Hota Hai. Agar Iske Istemal Me Kuchh Savdhaniya Barati Jaye, To Ham Isaka Bharpul Fayada Utha Sakate Hain. Aaj Ke Samay Mein Lagabhag Har Tisara Naukri Pesa Person Apni Suvidha Anusar Credit Card Ka Istemal Kar Raha Hain. Credit Card Ek Tarah Ka Bank Hai, Jisase Aap Loan Lete Hain. Credit Card Dharak Dheere-Dheere Is Loan Ko EMI Ke Madhyam Se Chukate Rehte Hain. Apako Credit Card Ke Len-Den Ko Credit Bureau Ko Suchit Kiya Jata Hai. Jis Ke Aadhar Par Apaka Credit Score Check Kiya Jata Hai.Credit Score Jitana Adhik Hota Hai. Use Utana Hi Behtar Mana Jata Hai. Credit Information Bureau India Limited (CIBIL) Credit Score Deta Hai Jo Ap Ke Purane Britiy Itihas Ke Aadhar Par Taiyar Kiya Jat...

Voice Over Artist Kya Hota Hai Aur Kaise Bane, Voice Over Artist Jobs Qualifications, Career, Course Description Ke Bare Me Jankari

🖎Voice Over Artist Me Career Kaise Banaye? 🙋Topics:   1.Voice Over Artist Kya Hota Hain? 2. Opportunities 3. Qualifications 4. Salary Payment In India           Documentary, News Reports, Video Game, Animation Movies  On-Hold संदेशो आदी में Voice Over Artist की मांग लगातार बढ रही है। Voice Over Production कि तकनीक है। जिसमे किसी व्‍यक्‍ति कि Voice को (जो किसी कहानी का हिस्‍सा नही है।) Radio, Television Production, Film Create और किसी प्रस्‍तुतति में उपयोग किया जाता है।  👉 Voice Over Artist Kya Hata Hai?     Career Counselors कहते है कि   Advertisement, Audio Books, Animation Movies, Promotion Calls, Radio Advertisement, Aeroplane में सूचना आि‍दि देने में प्रयोग की गयी Voice को Voice Over Artist ही करता है।     Synchronous Talk, जहां  Voice Over में एक समय पर हो रही कार्यवाही का वर्णन करना होता है।  Voice Over, अब एक आम तकनीक बन गयी है। इसका प्रयोग Cinema में  भी किया ज...

Hamesha Swasth(Healthy) Thik Rahane Ke Liye Kya Karana Chahiye, Tarike(Tips), Upay, Swasth Rahne Ke Niyam (Dincharya) Ke Bare Me Jankari Hindi Mein

Healthy Jivan Shaili Jine Ke Niyam एक स्वस्थ जीवन-शैली को बनाए रखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको कुछ स्वस्थ आदतों का पालन करने की आवश्यकता है। नए साल के मौके पर लाखों लोग अपने आप से करियर, शिक्षा, जॉब प्रमोशन एवं कुछ नया सीखने और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे ढेर सारे संकल्प लेते हैं। कुछ अपने 'न्यू ईयर रेजॉल्यूशन' को कुछ हद तक पूरा करने में सफल भी हो जाते हैं। साल भर इन संकल्पों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के चक्कर में सेहत की तरफ ध्यान ही नहीं जाता है। बदलती जीवन-शैली के कारण आजकल कम उम्र में ओबेसिटी, डायबिटीज, तनाव, अवसाद, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में कुछ स्वास्थ्य नियमों को अपनाकर स्वस्थ शरीर और सुखी जीवन की शुरुआत की जा सकती है। मोटापा न बढ़ने दें: आजकल तले-भुने और भारी मसालेदार फास्ट फूड की तरफ लोगों का तेजी से रुझान बढ़ रहा है, जिससे उनके शरीर में आवश्यकता से अधिक चर्बी बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार , मोटापा स्वास्थ्य के लिए  सबसे खतरनाक 10 ब...