सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Psychometric Test Kya Hota Hai

Psychometric Test Kya Hota Hai?


अब कंपनियां नए प्रोफेशनल्‍स के हुनर को ‘साइकोमेट्रिक टेस्‍ट’ के जरिए परखती है। इससे एंप्‍लॉयर आसानी से यह जान पाते है कि कौन है अधिक योग्‍य??

दिमाग के साथ दिल का टेस्‍ट


काम सभी करते है, पर अपने काम को संस्‍थान और खुद की तरक्‍की से जोडकर देखने का नजरिया किसी-किसी में ही होता है। आज कंपनियां हुनर के साथ-साथ ऐसे प्रोफेशनल्‍स को तरजीह दे रही है, जो नकारात्‍मक नहीं सोचते। जिनमें खुद और कंपनी को बुलंदी तक जाने का जज्‍बा हो। अब सवाल यह उठता है कि एंप्‍लॉयर कैसे पता लगाए कि उसके यहां नौकरी मांगने आया शख्‍त अपने काम हुनर को किस नजरिए से देखता है?? ‘साइकोमेट्रिक टेस्‍ट‘ वह जरिया है, जिससे एंप्‍लॉयर अपने कर्मचारियों की योग्‍यता, उनका मानसिक स्‍तर और हुनर अच्‍छी तरह से जान सकते है।

आईटी, मीडिया आदि क्षेत्रों में भी पेशेवरों को रखने से पहले साइको टेस्‍ट लेने का ट्रेंड बढता जा रहा है।

साइको टेस्‍ट में उम्‍मीदवारों को कुछ सवालों के जवाब और तश्रवीरें देखकर सौ शब्‍दों में लिखना होता है।

सिर्फ हुनर ही काफी नहींअब सिर्फ हुनर अच्‍छे पेशेवर की योग्‍यता का पैमाना नहीं रहा। कंपनियां अब ऐसे पेशेवरों को तवज्‍जों देती है, जिन्‍हें अपने काम में महारथ हासिल हो। जिनका नजरिया और सोच कंपनी के वर्क कल्‍चर से मेल खाए। ऐसे में पेशेवरों की मानसिकता उनके विजन को परखने के लिए ‘साइकोमेट्रिक टेस्‍ट‘ ने ट्रेंड का रूप ले लिया है।

हाव-भाव पर दें पूरा ध्‍यान मनोविश्‍लेषक आपके हाव-भाव से आपके झूठ को पकड सकता है, इसलिए कुछ भी छुपाएं नहीं।


इंसान के व्‍यवहार और उसकी मानसिकता को समझने की क्षमता रखने वाले यानी मनोविश्‍लेषक साइकोमेट्रिक टेस्‍ट के जरिए पेशेवरों की कार्य क्षमता, प्रवृत्ति और नजरिये का आकलन करते है। साइको टेस्‍ट के तहत उम्‍मीदवार को कुछ सवाल, और कुछ तसवीरें दी जाती है। उन्‍हें सवालों के जवाब देने होते है और तस्‍वीर देखकर इसके बारे में सौ से दो सौ शब्‍दों में लिखना होता है। इसके बाद मनोविश्‍लेषक खुद भी उम्‍मीदवार से रू-ब-रू होकर सवाल-जवाब करते है। चूकिं साइको टेस्‍ट उम्‍मीदवार के मानसिक स्‍तर का जानने का पैमाना है, लिहाजा यहां उम्‍मीदवारों को ज्ञान और टैलेंट ज्‍यादा मायने नहीं रखता। टेस्‍ट में सफलता के लिए उम्‍मीदवार का आत्‍मकेंद्रित होना जरूरी शर्त है। इस टेस्‍ट के लिए एक समय-सीमा भी निर्धारित होती है, इसलिए कम समय में अपनी बात और नजरिया स्‍पष्‍ट करें। सवालों के जवाब देने में अपने विवेक का पूरा इस्‍तेमाल करें। हालांकि साइको टेस्‍ट में इंटरव्‍यू का बहुत महत्‍व है, लेकिन इसे मनोविश्‍लेषक से खुली बातचीत के तौर पर लें। हां, इंटरव्‍यू के दौरान न ही झूठ बोलें और न ही कुछ छुपाएं।  

टिप्पणियाँ

  1. Great blog. All posts have something to learn. Your work is very good and i appreciate you and hopping for some more informative posts. Numerical Ability Test

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

Thanks You Guys
Please Share This Link

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Credit card Kya Hota hai, Aur Usake Fayde In Hindi

Credit Card Ka Istemal Kaise Kare Credit Card Ka Istemal Chalan Me Hai. Kai Log To Ek Se Jyada Banko Ke Credit Card Rakhate Hain. Lekin Sahi Tarike Se Nahi Karane Par Isase Nuskan Bhi Hote Hain.  Pehle Jee Bhar Ke Sochalay Phir Istemal Kare Credit Card Lena Ek Tarah Se Bank Se Loan Lene Jaisa Hota Hai. Agar Iske Istemal Me Kuchh Savdhaniya Barati Jaye, To Ham Isaka Bharpul Fayada Utha Sakate Hain. Aaj Ke Samay Mein Lagabhag Har Tisara Naukri Pesa Person Apni Suvidha Anusar Credit Card Ka Istemal Kar Raha Hain. Credit Card Ek Tarah Ka Bank Hai, Jisase Aap Loan Lete Hain. Credit Card Dharak Dheere-Dheere Is Loan Ko EMI Ke Madhyam Se Chukate Rehte Hain. Apako Credit Card Ke Len-Den Ko Credit Bureau Ko Suchit Kiya Jata Hai. Jis Ke Aadhar Par Apaka Credit Score Check Kiya Jata Hai.Credit Score Jitana Adhik Hota Hai. Use Utana Hi Behtar Mana Jata Hai. Credit Information Bureau India Limited (CIBIL) Credit Score Deta Hai Jo Ap Ke Purane Britiy Itihas Ke Aadhar Par Taiyar Kiya Jat...

Voice Over Artist Kya Hota Hai Aur Kaise Bane, Voice Over Artist Jobs Qualifications, Career, Course Description Ke Bare Me Jankari

🖎Voice Over Artist Me Career Kaise Banaye? 🙋Topics:   1.Voice Over Artist Kya Hota Hain? 2. Opportunities 3. Qualifications 4. Salary Payment In India           Documentary, News Reports, Video Game, Animation Movies  On-Hold संदेशो आदी में Voice Over Artist की मांग लगातार बढ रही है। Voice Over Production कि तकनीक है। जिसमे किसी व्‍यक्‍ति कि Voice को (जो किसी कहानी का हिस्‍सा नही है।) Radio, Television Production, Film Create और किसी प्रस्‍तुतति में उपयोग किया जाता है।  👉 Voice Over Artist Kya Hata Hai?     Career Counselors कहते है कि   Advertisement, Audio Books, Animation Movies, Promotion Calls, Radio Advertisement, Aeroplane में सूचना आि‍दि देने में प्रयोग की गयी Voice को Voice Over Artist ही करता है।     Synchronous Talk, जहां  Voice Over में एक समय पर हो रही कार्यवाही का वर्णन करना होता है।  Voice Over, अब एक आम तकनीक बन गयी है। इसका प्रयोग Cinema में  भी किया ज...

Hamesha Swasth(Healthy) Thik Rahane Ke Liye Kya Karana Chahiye, Tarike(Tips), Upay, Swasth Rahne Ke Niyam (Dincharya) Ke Bare Me Jankari Hindi Mein

Healthy Jivan Shaili Jine Ke Niyam एक स्वस्थ जीवन-शैली को बनाए रखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको कुछ स्वस्थ आदतों का पालन करने की आवश्यकता है। नए साल के मौके पर लाखों लोग अपने आप से करियर, शिक्षा, जॉब प्रमोशन एवं कुछ नया सीखने और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे ढेर सारे संकल्प लेते हैं। कुछ अपने 'न्यू ईयर रेजॉल्यूशन' को कुछ हद तक पूरा करने में सफल भी हो जाते हैं। साल भर इन संकल्पों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के चक्कर में सेहत की तरफ ध्यान ही नहीं जाता है। बदलती जीवन-शैली के कारण आजकल कम उम्र में ओबेसिटी, डायबिटीज, तनाव, अवसाद, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में कुछ स्वास्थ्य नियमों को अपनाकर स्वस्थ शरीर और सुखी जीवन की शुरुआत की जा सकती है। मोटापा न बढ़ने दें: आजकल तले-भुने और भारी मसालेदार फास्ट फूड की तरफ लोगों का तेजी से रुझान बढ़ रहा है, जिससे उनके शरीर में आवश्यकता से अधिक चर्बी बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार , मोटापा स्वास्थ्य के लिए  सबसे खतरनाक 10 ब...