सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Relationship Therapist Me Career Kaise Banaye

भावनाओं को समझें और करियर बनाएं


लोगों की भावनाओं को समझते है। टूटते रिश्‍तों को फिर से जोडने में महारथ हासिल है आपको, तो ‘रिलेशनशिप थेरेपिस्‍ट’ आपके लिए एक बेहतर करियर विकल्‍प साबित हो सकता है।

यह सच है कि किसी भी रिश्‍ते को मजबूती देने में बक्‍त लगता है, लेकिन टूटने के लिए क्षण भी ही पर्याप्‍त है। रिश्‍तों के द‍रमिंया आती दूरियां रिश्‍तों का ताना-बाना बिखेर देती है। फिर चाहे रिश्‍ता पति-पत्‍नी का हो, भाई-बहन का हो या फिर सास-बहू का। आपको याद होगा कि कैसे आपको दादी-नानी रिश्‍तों में आई दरार को अपने अनुभवों से भरती रही है। भले यह बिखराव किसी के लिए अवसाद, दुख, तिाशा का कारण बने, पर किसी के लिए एक बेहतर करियर ऑप्‍शन भी हो सकता है। हैरत में पड गए?? यह सच है। आप लोगों की भावनाओं को समझते है, रिश्‍तों को बचाने में जब आपको महारथ हासिल हो जाती है, तो आपके लिए कमाई का रास्‍ता भी खुलता है। बतौर रिलेशनशिप थेरेपिस्‍ट बनकर आप टूटते रिश्‍तों को फिर से जोडने का काम कर सकते है।


जरूरत आज की


रिलेशनशिप थेरेपिस्‍ट कहें, मैरिज काउंसलर या फिर कपल थेरेपिस्‍ट। नाम कई, पर काम एक है, जोडने का। इसकी जरूरत के दो प्रमुख कारण है। एक आज का एकल परिवेश, जहां दादी-नानी नदारद है और दूसरा भागमभाग भरी जिंदगी में करीबियों के साथ जाने-अनजाने किसी न किसी बात पर कहा-सुनी हो जाना। यदि इसे संभाला नहीं जाए, तो संबंध विच्‍छेद स्‍वाभाविक है। ऐसे में जरूरत पडती है ‘रिलेशनशिप थेरेपिस्‍ट‘ की। टेक्‍नोलॉजी ने जहां कई प्रकार की सहूलियत दी है, वही इससे मानवीय संवेदनांए भी कम हो रही है। फेसबुक जैसे सोशल साइट्स पर बेशक हमारे मित्रों की संख्‍या हजारों में हो, लेकिन जरूरत पडने पर खोजें, तो बमुश्किल  चंद लोग ही मिलेंगे।

क्‍या हो योग्‍यता


य‍ह जूरी नहीं कि रिलेशनशिप थेरेपिस्‍ट बनने के लिए आपको साइकोलॉजी की पढाई करनी हो। किसी भी विषय व किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद लाइसेंस एग्‍जाम में पास होना अनिवार्य होता है। इसके बिना आप प्रोफेशनल रिलेशनशिप थेरेपिस्‍ट नहीं बन सकते ह। यदि ग्रेजुएशन में साइकोलॉजी की पढाई की है, तो इससे रिश्‍तों को समझना आपके लिए आसान हो जाएगा। यूं कहें कि यह फायदेमंद साबित होती है। रिलेशनशिप मेंटल हेल्‍थ के लाइसेंस के लिए कंप्‍यूटर बेस्‍ड मल्टिपल च्‍वॉएस या लिखित परीक्षा देनी होती है।

प्रोफेशनल डिमांड


आप रिलेशनशिप बनना चाह रहे है, तो बता दें कि लाइसेंस मेंटल हेल्‍थ प्रोफेशनल ही रिलेशनशिप, फैमिली व कपल काउंसलिंग करते है। यह साइकोथेरेपी के भिन्‍न है, जिसमें कम समय में काउंसलिंग के जरिए रिश्‍तों में आई मनमुटाव को जल्‍द सुलझा दिया जाता है। लाइसेंस लेने के बाद आप दरकते रिश्‍तों वाले पति-पत्‍नी व परिवारो को प्राइवेट प्रैक्टिस, मेंटल हेल्‍थ क्‍लीनिक, रिहैब सेंटर, नॉन प्रॉफिट कम्‍यूनिटी सर्विस एजेंसी या अस्‍पताल के तहद काउंसलिंग कर सकते है।

कोर्स के बारे में यहां से जानें

www.indiancounselling.com
Certificate Programme in Couple and Family Therapy, Mumbai
इसके अलावा कई विश्‍वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में इस कोर्स के संदर्भ में नया पाठयक्रम शुरू करने की बात हो रही है। जल्‍द ही देश के कई विश्‍वविद्यालय रिलेशनशिप थेरेपिस्‍ट के लिए कोर्स शुरू करेंगे।

भारत में करियर के लिए नया क्षेत्र


डॉक्‍टर, इंजीनियर जैसे कई पारंपरिक करियर ऑप्‍शन की तरह रिलेशनशिप थेरेपिसट पश्चिम देशों में लोकप्रिय है। भारत में इसे पूरी तरह से पारंपरिक करियर ऑप्‍शन के रूप में समझने में समय लगेगा। यहां दस साल पहले किसी ने साइकोलॉजिकल कांउसलर या मैरिज कांउसलर बनने का सोचा भी नहीं होगा। इसे साइकोलॉजिस्‍ट की ड्यूटी समझी जाती थी, लेकिन विभिन्‍न क्षेत्रों में होती प्रगति ने सोच को बदला है।

फुल टाइम करियर


आप इसे फुल टाइम प्रोफेशन के रूप में अपनाकार अच्‍छी आमदनी कर सकते है। इस जॉब प्रोफाइल में शुमार हैबिखरते रिश्‍तों को जोडना, नई गृहस्‍थी में बसने से पहले रिश्‍तों को समझाना और टूटते परिवारों को बचाना । जिस तरह से समाज में मानसिक अवसाद बढा है, आपसी संबंधों में दरार बढती जा रही है, ऐसे में रिश्‍तों को सेवारने और मांग काफी बढ गई है। 

बेहतर कमाई
शुरूआती कमाई
1,00,000 रूपये तक प्राइवेट प्रैक्टिस के जरिए प्रति मा‍ह कमाई होती है।20-30 हजार रूपये प्रति माह नौकरी करके आप कमा सकते है।आप इसे फुल टाइम प्रोफेशन के रूप में अपनाकर प्रत्‍येक महीने अच्‍छी आमदनी कर सकते है।

 रिलेशनशिप थेरेपिसट का लाइसेंस लेने के बाद आप प्राइवेट क्लिनिक खोल सकते है। सरकारी व गैर सरकारी संस्‍थाओं में नौकरी कर सकते है। नौकरी में आप 20 से 30 हजार रूपये कमा सकते है। प्राइवेट प्रैक्टिस के जरिए एक लाख रूपये महीना भी कमाई हो सकती है।

विशेषज्ञ की बात


रिलेशनशिप कांउसलिंग में तलाक के मामलों, प्री-मैरिटल कांउसलिंग, पेरेंट्स-चाइल्‍ड रिलेशनशिप आदि के लिए रिलेशनशिप थेरेपिस्‍ट की मदद ली जाती है। इसमें कमाई आपकी कुशलता और इमेंज पर निर्भर करती है। साइकोलॉजिस्‍ट और रिलेशनशिप थेरेपिसट में अंतर यह है कि साइकोलॉजिसट रोगी को अच्‍छे से समझना है, लेकिन रिलेशनशिप थेरेपिस्‍ट नहीं। कारण है ट्रेनिंग और पढाई में अंतर


चमकाती है कम्‍युनिकेशन स्किल



उम्‍दा कम्‍यूनिकेशन स्किल आपकी कमाई में जल्‍द से जल्‍द इजाफा कर सकता है। दूसरे शब्‍दों में कहें, तो बातचीत की कला, दूसरों को सुनने की कला, दूसरों को समझाने की कला आपकी तरक्‍की की राहें आसान कर देती है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Credit card Kya Hota hai, Aur Usake Fayde In Hindi

Credit Card Ka Istemal Kaise Kare Credit Card Ka Istemal Chalan Me Hai. Kai Log To Ek Se Jyada Banko Ke Credit Card Rakhate Hain. Lekin Sahi Tarike Se Nahi Karane Par Isase Nuskan Bhi Hote Hain.  Pehle Jee Bhar Ke Sochalay Phir Istemal Kare Credit Card Lena Ek Tarah Se Bank Se Loan Lene Jaisa Hota Hai. Agar Iske Istemal Me Kuchh Savdhaniya Barati Jaye, To Ham Isaka Bharpul Fayada Utha Sakate Hain. Aaj Ke Samay Mein Lagabhag Har Tisara Naukri Pesa Person Apni Suvidha Anusar Credit Card Ka Istemal Kar Raha Hain. Credit Card Ek Tarah Ka Bank Hai, Jisase Aap Loan Lete Hain. Credit Card Dharak Dheere-Dheere Is Loan Ko EMI Ke Madhyam Se Chukate Rehte Hain. Apako Credit Card Ke Len-Den Ko Credit Bureau Ko Suchit Kiya Jata Hai. Jis Ke Aadhar Par Apaka Credit Score Check Kiya Jata Hai.Credit Score Jitana Adhik Hota Hai. Use Utana Hi Behtar Mana Jata Hai. Credit Information Bureau India Limited (CIBIL) Credit Score Deta Hai Jo Ap Ke Purane Britiy Itihas Ke Aadhar Par Taiyar Kiya Jat...

Voice Over Artist Kya Hota Hai Aur Kaise Bane, Voice Over Artist Jobs Qualifications, Career, Course Description Ke Bare Me Jankari

🖎Voice Over Artist Me Career Kaise Banaye? 🙋Topics:   1.Voice Over Artist Kya Hota Hain? 2. Opportunities 3. Qualifications 4. Salary Payment In India           Documentary, News Reports, Video Game, Animation Movies  On-Hold संदेशो आदी में Voice Over Artist की मांग लगातार बढ रही है। Voice Over Production कि तकनीक है। जिसमे किसी व्‍यक्‍ति कि Voice को (जो किसी कहानी का हिस्‍सा नही है।) Radio, Television Production, Film Create और किसी प्रस्‍तुतति में उपयोग किया जाता है।  👉 Voice Over Artist Kya Hata Hai?     Career Counselors कहते है कि   Advertisement, Audio Books, Animation Movies, Promotion Calls, Radio Advertisement, Aeroplane में सूचना आि‍दि देने में प्रयोग की गयी Voice को Voice Over Artist ही करता है।     Synchronous Talk, जहां  Voice Over में एक समय पर हो रही कार्यवाही का वर्णन करना होता है।  Voice Over, अब एक आम तकनीक बन गयी है। इसका प्रयोग Cinema में  भी किया ज...

Hamesha Swasth(Healthy) Thik Rahane Ke Liye Kya Karana Chahiye, Tarike(Tips), Upay, Swasth Rahne Ke Niyam (Dincharya) Ke Bare Me Jankari Hindi Mein

Healthy Jivan Shaili Jine Ke Niyam एक स्वस्थ जीवन-शैली को बनाए रखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको कुछ स्वस्थ आदतों का पालन करने की आवश्यकता है। नए साल के मौके पर लाखों लोग अपने आप से करियर, शिक्षा, जॉब प्रमोशन एवं कुछ नया सीखने और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे ढेर सारे संकल्प लेते हैं। कुछ अपने 'न्यू ईयर रेजॉल्यूशन' को कुछ हद तक पूरा करने में सफल भी हो जाते हैं। साल भर इन संकल्पों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के चक्कर में सेहत की तरफ ध्यान ही नहीं जाता है। बदलती जीवन-शैली के कारण आजकल कम उम्र में ओबेसिटी, डायबिटीज, तनाव, अवसाद, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में कुछ स्वास्थ्य नियमों को अपनाकर स्वस्थ शरीर और सुखी जीवन की शुरुआत की जा सकती है। मोटापा न बढ़ने दें: आजकल तले-भुने और भारी मसालेदार फास्ट फूड की तरफ लोगों का तेजी से रुझान बढ़ रहा है, जिससे उनके शरीर में आवश्यकता से अधिक चर्बी बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार , मोटापा स्वास्थ्य के लिए  सबसे खतरनाक 10 ब...