सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Fragrance Chemist or Perfumery Me Career Kaise Banaye

सुगंध की राह पर चलकर बनाएं भविष्‍य

एक अच्‍छा परफ्यूमर वह होता है, जिसे कई तरह की चीजों को मिलाकर परफ्यूम बनाने और फ्लेवरिंग करने की जानकारी और होती है।

यदि आप में खुशबू (फ्रेगरेंस) को महसूस करने की समझ है, या फिर सुगेध को लेकर उत्‍साही है, तो आपके लिए फ्रेगरेंस केमिस्‍ट या परफ्यूमर बनना एक बेहतर करियर विकल्‍प हो सकता है। यह बहुत ही रचनात्‍मक क्षेत्र है। फ्रेगरेंस केमिसट या के रूप में करियर बनाना फ्लेवर्स एंड फ्रेगरेंस जगत में चुनौतीपूर्ण व्‍यवसाय है।

क्‍या है परफ्यूमरी

’परफ्यूमरी’ शब्‍द का प्रयोग परफ्यूम व्‍यापार के लिए किया जाता है, जिसमें परफ्यूम का उत्‍पाद करना, बेचना या तरह-तरह के परफ्यूम बनाने की कला शामिल होती है। एक परफ्यूमर को विभिन्‍न चीजों को मिलाकर परफ्यूम बनाने और फ्लेवरिंग करने का विशेषज्ञ माना जाता है। परफ्यूमर्स एक तरह से केमिसट होते है, जिनका मुख्‍य ध्‍यान फ्रेगरेंस का उत्‍पादन करने पर होता है। एक अच्‍छे परफ्यूमर को विविध प्रकार की सुगंधित सामग्री और उनकी सुगंध की प्रमुख जानकारी होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्‍यता

परफ्यूमरी के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आपके पास कम से कम रसायन शास्‍त्र में बैचलर डिग्री होना चाहीए। तभी आप काम करते हुए इसकी बारीकियां सीख सकते है। जिन्‍हे फ्रेगरेंस की दुनिया में अच्‍छा मुकाम हासिल करना है, उन्‍हें मास्‍टर शया पीएचडी की डिग्री की आवश्‍यकता होती है। इससे नौकरी के अवसर अधिक उपलब्‍ध्‍सा होते है। परफ्यूमर बनने के लिए प्रशिक्ष्‍ण प्रक्रिया तीव्र एवं कठोर होती है, जिसमें कई साल लग सकता है। एक अच्‍छी परफ्यूमिस्‍ट बनने के लिए आप शुरूआत बतौर इंटर्न कर सकते है। परफ्यूमिस्‍ट बनने के लिए आवश्‍यक जानकारी प्राप्‍त करने के बाद एक स्‍वतंत्र परफ्यूमिस्‍ट बनकर खुद का उद्यम भी ख्‍डा कर सकते है।

कार्य की रूपरेखा

परफ्यूमर्स मुख्‍य रूप से फ्रेगरेंस हाउस के लिए काम करते है। इनका काम सभी प्रकार के उत्‍पादों के लिए सुगंध की नई-नई विधियां बनाना है। ये सिर्फ परफ्यूम्‍स को ही नहीं, बल्कि ऑटोमाबाइल एयर फ्रेशनर से लकर पाउडर, साबुन, सर्फ, सौंदर्य उत्‍पादों आदि को भी खुशबूदार बनाने का काम करते है। सुगंध-द्रव्‍य(परफ्यूमरी) को फल, फूल, तेल, लकडी, पोधे आदि सामग्री को मिलाकर बनाया जाता है। गुलाब परु्फ्यूमरी में उपयोग होने वाला सबसे महत्‍वपूर्ण उत्‍पाद है।

प्रमुख शिक्षण संस्‍थान

इंस्‍टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्‍नोलॉली, मुंबई
फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर डेवलपमेंट सेंटर,(एफएफडीसी) कन्‍नौज, उत्‍तर प्रदेश
वी.जी.वेज कॉलेज ऑॅफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, मुंबईvazecollege.net

पाठयक्रम में क्‍या

भारत में परफ्यूमरी के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने वाले कुछ ही संस्‍थान है। को  परफ्यूमरी के पाठयक्रम को मदद से आप फ्रेगरेंस जीनियोलॉजी, केमिस्‍ट्री ऑफ फ्रेंगरेंस, सैकडों एसेंशियल ऑयल की सुगंधो की पहचान करना, सूंघने की क्षमता को विकसित करना और विश्‍व में परफ्यूम की कंपनियां किस तरह काम करती है आदि के बारे में जानकारी दी जाती है।

व्‍यक्तिगत विशेषता

व्‍यक्तिगत गुण की बात करें, तो परफ्यूमर बनने के लिए सबसे महत्‍वपूर्ण गुण सुगंध को समसूस करने की क्षमता है। सुगंधों को पहचानने की योग्‍यता के लिए एक परफ्यूमर को आकर्षक तरीके से अलग-अलग तरह की सुगंधो को मिलाने की प्रतिभा होनी चाहिए। अच्‍छी याद्दाश्‍त इस क्षेत्र में फायदे का काम करेगी। धैर्य और काम के प्रति जूनून हो। इस क्षेत्र में करियर बनाने वालों के पास रचनात्‍मकता को लेकर जुनून और नई सुगंधों को जानने –समझने के लिए उत्‍सुकता हो। एक परफ्यूमर में मानवीय एवं मनोविज्ञान व्‍यवहार  की जानकारी हो, खासकर सुगंध के क्षेत्र में ताकि लोगों के दिमाग, स्‍मरणशक्ति या भावनाओं का पता लगाया जा सके।

नौकरी के अवसर

परफ्यूमर्स के लिए नौकरी, भोजन चखने वाले विशेषज्ञों की तरह है, जो कई व्‍यावसायिक भोजन के उत्‍पादों के लिए सुगंधो और स्‍वादों को बनाने है। एक परफ्यूमर के कार्य की प्रकृति एक शोध्‍कर्ता की तरह है, जो अपना ज्‍यादातर समय विभिन्‍न प्रकार की सुगंधो के साथ प्रयोग करते हुए बिताता है। ये फ्रेगरेंस की दुनिया में कई क्षेत्रों में काम करते है। परफ्यूमिस्‍ट चाय और वाइन जगत के अलावा सुगंध चिकित्‍सा के क्षेत्र में भी नौकरी के अवसर तलाश सकते है। भोजन एवं पेय पदार्थो से संबंधित उद्योगो में नि‍यमित रूप से उत्‍पादों की सुगंधो के परीक्षण की आवश्‍यकता होती है,  इसलिए उन्‍हें अच्‍छे परफ्यूमिस्‍ट की जरूरत होती है।

कमाई हो कितनी

20-25 हजार रूपये सैलरी करियर की शुरूआत में मिलता है।
50-60 हजार रूपयो सालों के कार्यानुभव होने पर प्रतिमाह कमा सकते है।

वेतन की बात

इस क्षेत्र में शुरूआती पेशवर 20 से 25 हजार रूपये के बीच मासिक वेतन पा सकते है। मान्‍यता प्राप्‍त कॉलेज से परफ्यूमरी डिग्री होने पर शुरूआत में लगभग 35 हजार पा सकते है।

विशेषज्ञ की बात


भारत में यह क्षेत्र अभी पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ है, लेकिन जैसे-जैसे हमारी अर्थव्‍यवस्‍था बढ रही है, लोगों की लग्‍जरी चीजों को लेकर मांग भी बढ रही है। ऐसे में इस क्षेत्र का विकास भी हो रहा है। बतौर फ्रेगरेंस केमिस्‍ट या परफ्यूमर करियर बनाना, इस बात पर निर्भर करता है कि देश में लोगों की मांग कैसी है। जरूरी नहीं है कि आप परफ्यूम बनाने वाले ही बने। आप इससे संबंधित शॉर्ट टर्म कोर्स करके परफ्यूम लैब में सहायक हो सकते है। उसकी टेस्टिंग कर सकते है और बेहतर सैलरी पा सकते है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Credit card Kya Hota hai, Aur Usake Fayde In Hindi

Credit Card Ka Istemal Kaise Kare Credit Card Ka Istemal Chalan Me Hai. Kai Log To Ek Se Jyada Banko Ke Credit Card Rakhate Hain. Lekin Sahi Tarike Se Nahi Karane Par Isase Nuskan Bhi Hote Hain.  Pehle Jee Bhar Ke Sochalay Phir Istemal Kare Credit Card Lena Ek Tarah Se Bank Se Loan Lene Jaisa Hota Hai. Agar Iske Istemal Me Kuchh Savdhaniya Barati Jaye, To Ham Isaka Bharpul Fayada Utha Sakate Hain. Aaj Ke Samay Mein Lagabhag Har Tisara Naukri Pesa Person Apni Suvidha Anusar Credit Card Ka Istemal Kar Raha Hain. Credit Card Ek Tarah Ka Bank Hai, Jisase Aap Loan Lete Hain. Credit Card Dharak Dheere-Dheere Is Loan Ko EMI Ke Madhyam Se Chukate Rehte Hain. Apako Credit Card Ke Len-Den Ko Credit Bureau Ko Suchit Kiya Jata Hai. Jis Ke Aadhar Par Apaka Credit Score Check Kiya Jata Hai.Credit Score Jitana Adhik Hota Hai. Use Utana Hi Behtar Mana Jata Hai. Credit Information Bureau India Limited (CIBIL) Credit Score Deta Hai Jo Ap Ke Purane Britiy Itihas Ke Aadhar Par Taiyar Kiya Jat...

covid vaccine jankari | covid vaccine lagane ke fayde in hindi |covid vaccine guidelines in hindi | covid vaccine benefits

covid vaccine ke fayde in hindi covid vaccine kya hai, covid vaccine ka naam kya hai covid vaccine kise nahi leni chahiye covid vaccine lagane ke baad kya khaye covid vaccine lagane ka tarika covid vaccine lagane ke baad parhej वैक्सीन लेने में भ्रम नही करें कोरोना संक्रमण की दूसरी लहरकेबाद से वैक्सीनेशन में बहुत तेजी आई है,लेकिन अभी भी काफी लोगों में वैक्सीन को लेकर भ्रम,भय और ढेरों सवाल हैं। सच यही है कि वैक्सीन लगवाने से आपको कोरोना संक्रमण के खिलाफ रोगप्रतिरोधक क्षमता का सुरक्षा कवव मिलेगा और संक्रमण के प्रसार को रोकने में आप बनेंगे मददगार... कोरोना की दूसरी लहर का कहर पूरे देश ने देखा, जिससे एक बात स्पष्ट हो गई कि संक्रमण से बचने का एक ही उपाय है और वह है ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन। हालांकि अभी भी तमाम लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर भ्रम की स्थिति है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वैक्सीन ली जाए या नहीं। किसी न किसी रूप में अफवाह और गलत धारणा के चलते तमाम लोग (खासकर ग्रामीण इलाकों में) वैक्सीन लगवाने से बच रहे हैं। जबकि वैक्सीन को लेकर इस तरह के सारे भ्रम निराधार हैं। कोविड...

Voice Over Artist Kya Hota Hai Aur Kaise Bane, Voice Over Artist Jobs Qualifications, Career, Course Description Ke Bare Me Jankari

🖎Voice Over Artist Me Career Kaise Banaye? 🙋Topics:   1.Voice Over Artist Kya Hota Hain? 2. Opportunities 3. Qualifications 4. Salary Payment In India           Documentary, News Reports, Video Game, Animation Movies  On-Hold संदेशो आदी में Voice Over Artist की मांग लगातार बढ रही है। Voice Over Production कि तकनीक है। जिसमे किसी व्‍यक्‍ति कि Voice को (जो किसी कहानी का हिस्‍सा नही है।) Radio, Television Production, Film Create और किसी प्रस्‍तुतति में उपयोग किया जाता है।  👉 Voice Over Artist Kya Hata Hai?     Career Counselors कहते है कि   Advertisement, Audio Books, Animation Movies, Promotion Calls, Radio Advertisement, Aeroplane में सूचना आि‍दि देने में प्रयोग की गयी Voice को Voice Over Artist ही करता है।     Synchronous Talk, जहां  Voice Over में एक समय पर हो रही कार्यवाही का वर्णन करना होता है।  Voice Over, अब एक आम तकनीक बन गयी है। इसका प्रयोग Cinema में  भी किया ज...