सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

How Does Make Career In Archivist In Hindi- Kaise Archivist Me Career Banaye


Kaise Archivist Me Career Banaye-इतिहास संजोकर भविष्‍य संवारिए


ऐतिहासिक चीजों को संभालकर रखना एक कला है। और जों इस कला में निपुर्ण होता है, वह कलाकार आर्किविसट यानी पुरालेखपाल कहलाता है।


इतिहास, सिर्फ विश्‍व की कही-अनकही बातों को नही समेटता। कुछ भी इतिहास हो सकता है। आपकी बातें भी इतिहास हो सकती है। हैरत में न पडिए। जरा जेहन पर जोर डालिए। कैसे आपके परिजन आपको पूवर्जों के बारे में बताते है। पूर्वज नहीं है आज, पर उनकी बाते आज भी साथ है। आखिर यह इतिहास भी तो किसी ने संजोया होगा। माना कि व्‍यक्तिगत संरचना में इतिहास संजोने से आर्थिक लाभ नहीं होता, लेकिन औपचारिक संरचना में इसकी जरूरत हर एक खेमे में है। फिर चाहे वह बॉलीवुड हो, मीडिया हो, सरकार, कॉलेज, स्‍कूल या फिर कोई अन्‍य संस्‍थान हो। प्रोफेशनल रूप में यह करियर ‘आर्किविस्‍ट’ यानी पुरालेखपाल कहलाता है। आर्किविस्‍ट का मुख्‍य काम होता है इतिहास संजोना, उसे सुरक्षित रखना। इस काम में मौलिकता को बचाए रखना सबसे जरूरी होता है। पुरालेखपाल रिकॉर्ड्स को संजोते एवं एकत्रित करतेे है, जैसे- ऐतिहासिक पत्र, हस्‍तलिपि, डयरीज, फोटोग्राफ्स, पुराने सिक्‍के, नक्‍शें, फिल्‍म्‍स, वीडियो रिकॉर्डिंग्‍स आदि। आज हर क्षेत्र में आर्किविस्‍ट की मांग है, क्‍योकि सभी अपने अमुल्‍य रिकॉर्ड्स एवं दस्‍तावेजों को सुरक्षित रखना चाहते है। आर्किविस्‍ट की भारी मांग को देखते हुए यह करियर का बेहतर विकल्‍प बन सकता है।

कोर्स की एबीसीडी

आपने स्‍नातक चाहे इतिहास, पॉलिटिकल सांइस, लाइब्रेरी साइंस, पब्लिक एडमिनिस्‍ट्रेशन या आर्काइवल साइंस में की हो, आप आर्किविस्‍ट के तौर पर काम कर सकते है। यदि आपको साइंस आर्किविस्‍ट बनने में अधिक दिलचस्‍पी है, तों साइंस फॉर रिप्रोग्राफी का कोर्स जरूर करें। आर्काइवल साइंस  में स्‍नातक करने के बाद विद्यार्थी इसी विषय में एमए, फिर एमफिल और फिर पीएचडी कर सकते है।

कार्य का स्‍वरूप

पुरालेखपाल कई तरह के काम करते है। इन कार्यो में शामिल है, ऐतिहासिक महत्‍व की सभी संदर्भ  पांडुलिपियों और रिकॉर्ड्स को प्राप्‍त करना, उनका रख-रखाव करना और उनकी आपूर्ति करना। सरकारी रिकॉर्ड्स और दस्‍तावेजों की जांच करना और उन्‍हें अभिलेखागार में भेजना। विषय-वस्‍तु, रिकॉर्ड और दस्‍तावेजों का विश्‍लेषण करना और उनका संक्षिप्‍त वि‍वरण तैयार करना भी पुरालेखपाल की ही जिम्‍मेदारी होती है। इसके साथ ही वे सभी दस्‍तावेजों को कालक्रमानुसार और विभागवार व्‍यवस्थित करते है। संदर्भ मीडिया के रूप में सूचकांक, गाइड, संदर्भग्रंथ सूची और माइक्रो फिल्‍म प्रतियां अथवा दस्‍तावेज तैयार करना भी पुरालेखपाल के कार्य के अंतर्गत आता है। निजी स्‍त्रोतों से उन सभी दस्‍तावेजों को हासिल करना जो कि अभिलेखीय महत्‍व के है। सभी आधुनिक उपाय जैसे धूम्रीकरण (फ्यूमिगेशन) लैमिनेशन, एयर क्‍लीनिंग, माइक्रो फिल्मिंग आदि अपनाकर रिकार्ड्स की सुरक्षा और परिरक्षण भी करते है। सरकारी अभिकरणों, शैक्षणिक संस्‍थानों और अनुसांधान शोधाकर्ताओं की आवश्‍यकता के अनुसार संदर्भ सामग्री ढूंढकर और उन्‍हें उपलब्‍ध कराकर परामर्शदाता के रूप में भी ये कार्य करते है।

डिग्री नही, तो शॉर्ट टर्म कोर्स भी

किसी कारणवश आप आर्कइवल साइंस में ग्रेजुएशन से लेकर हायर सटडीज नहीं कर पाएं, तो भी आप आर्काइवल साइंस को पढ सकते है। कई यूनिवर्सिटीज पीजी सर्टिफिकेट इन आर्कइव्‍स, पीजी डिप्‍लोमा इन आर्काइव्‍स डॉक्‍यूमेंटेशन, मैनेजमेंट, पीजी डिप्‍लोमा इन आर्कावइल साइंस एंड मैन्‍युस्क्रिप्‍टोलॉजी और पीजी डिप्‍लोमा इन र्आवइल स्‍टडीज का कोर्स करवाती है। कई शॉर्ट अर्म कोर्स, जैसे- सर्विासिंग एंड रिपेयर ऑफ रिकॉर्ड्स, रिप्रोग्राफी और आर्कइव्‍स मैनेजमेंट भी करवाएं जाते है। इनसे आर्कइवल थ्‍योरी, मेथड, प्रैक्टिस ऑफ अप्रेजल, रिकॉर्ड मैनेजमेंड, इंफॉर्मेशन साइंस मैनेजमेंट और हिस्‍टोरिकल रिसर्च मेथड्स की अच्‍छी जानकारी हो जाती है।

बेहतर शिक्षण संस्‍थान

गुजरात विद्यापीठ, अहमदाबाद
www.gujaratvidyaapith.org
अन्‍नामलाई यूनिवर्सिटी, तमिलनाडू
गांधी रूरल इंस्‍टीट्यूट, गांधीग्राम
ओसमानिया यूनिवर्सिटी, हैदराबाद
पॉन्‍डीचेरी यूनिवर्सिटी, पॉन्‍डीचेरी
महर्षि दयानंद सरस्‍वती यूनिवर्सिटी, अजमेर

मौके ही मौके

आर्कइवल साइंस में डिग्री, डिप्‍लोमा या शॉर्ट अर्म कोर्स करने के बाद आप सरकारी व गैर सरकारी सेक्‍टर में जॉब कर सकते है। इसके अलावा कर्मशियल बिजनेस ग्रुप लाइब्रेरीज एजुकेशनल इंस्टिट्यूट, संग्राहालय, हॉस्पिटल, हिस्‍टोरिकल कंजरवेटिव और नॉन गवर्मेंट सेक्‍टर में अच्‍छी  सैलरी पर नौकरी कर सकते है। इसमें पीएचडी करने के बाद आपको शैक्षणिक संस्‍थानों में अच्‍छे पद पर नौकरी मिल सकती है।

कमाई हो कितनी
15-18 हजार रूपये सैलरी एमफिल या डिप्‍लोमा करने पर होगी।
6-8 हजार रूपये शुरूआत में आर्किविसट की सैलरी

बढती रहती है सैलरी

शुरूआत में आर्किविस्‍ट की सैलरी कम होती है। तकरीबन 6 से 8 हजार रूपए के आसपास, लेकिन इस क्षेत्र में अनुभव हासिल करके आप लाखों तक कमा सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Credit card Kya Hota hai, Aur Usake Fayde In Hindi

Credit Card Ka Istemal Kaise Kare Credit Card Ka Istemal Chalan Me Hai. Kai Log To Ek Se Jyada Banko Ke Credit Card Rakhate Hain. Lekin Sahi Tarike Se Nahi Karane Par Isase Nuskan Bhi Hote Hain.  Pehle Jee Bhar Ke Sochalay Phir Istemal Kare Credit Card Lena Ek Tarah Se Bank Se Loan Lene Jaisa Hota Hai. Agar Iske Istemal Me Kuchh Savdhaniya Barati Jaye, To Ham Isaka Bharpul Fayada Utha Sakate Hain. Aaj Ke Samay Mein Lagabhag Har Tisara Naukri Pesa Person Apni Suvidha Anusar Credit Card Ka Istemal Kar Raha Hain. Credit Card Ek Tarah Ka Bank Hai, Jisase Aap Loan Lete Hain. Credit Card Dharak Dheere-Dheere Is Loan Ko EMI Ke Madhyam Se Chukate Rehte Hain. Apako Credit Card Ke Len-Den Ko Credit Bureau Ko Suchit Kiya Jata Hai. Jis Ke Aadhar Par Apaka Credit Score Check Kiya Jata Hai.Credit Score Jitana Adhik Hota Hai. Use Utana Hi Behtar Mana Jata Hai. Credit Information Bureau India Limited (CIBIL) Credit Score Deta Hai Jo Ap Ke Purane Britiy Itihas Ke Aadhar Par Taiyar Kiya Jat...

Voice Over Artist Kya Hota Hai Aur Kaise Bane, Voice Over Artist Jobs Qualifications, Career, Course Description Ke Bare Me Jankari

🖎Voice Over Artist Me Career Kaise Banaye? 🙋Topics:   1.Voice Over Artist Kya Hota Hain? 2. Opportunities 3. Qualifications 4. Salary Payment In India           Documentary, News Reports, Video Game, Animation Movies  On-Hold संदेशो आदी में Voice Over Artist की मांग लगातार बढ रही है। Voice Over Production कि तकनीक है। जिसमे किसी व्‍यक्‍ति कि Voice को (जो किसी कहानी का हिस्‍सा नही है।) Radio, Television Production, Film Create और किसी प्रस्‍तुतति में उपयोग किया जाता है।  👉 Voice Over Artist Kya Hata Hai?     Career Counselors कहते है कि   Advertisement, Audio Books, Animation Movies, Promotion Calls, Radio Advertisement, Aeroplane में सूचना आि‍दि देने में प्रयोग की गयी Voice को Voice Over Artist ही करता है।     Synchronous Talk, जहां  Voice Over में एक समय पर हो रही कार्यवाही का वर्णन करना होता है।  Voice Over, अब एक आम तकनीक बन गयी है। इसका प्रयोग Cinema में  भी किया ज...

Hamesha Swasth(Healthy) Thik Rahane Ke Liye Kya Karana Chahiye, Tarike(Tips), Upay, Swasth Rahne Ke Niyam (Dincharya) Ke Bare Me Jankari Hindi Mein

Healthy Jivan Shaili Jine Ke Niyam एक स्वस्थ जीवन-शैली को बनाए रखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको कुछ स्वस्थ आदतों का पालन करने की आवश्यकता है। नए साल के मौके पर लाखों लोग अपने आप से करियर, शिक्षा, जॉब प्रमोशन एवं कुछ नया सीखने और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे ढेर सारे संकल्प लेते हैं। कुछ अपने 'न्यू ईयर रेजॉल्यूशन' को कुछ हद तक पूरा करने में सफल भी हो जाते हैं। साल भर इन संकल्पों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के चक्कर में सेहत की तरफ ध्यान ही नहीं जाता है। बदलती जीवन-शैली के कारण आजकल कम उम्र में ओबेसिटी, डायबिटीज, तनाव, अवसाद, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में कुछ स्वास्थ्य नियमों को अपनाकर स्वस्थ शरीर और सुखी जीवन की शुरुआत की जा सकती है। मोटापा न बढ़ने दें: आजकल तले-भुने और भारी मसालेदार फास्ट फूड की तरफ लोगों का तेजी से रुझान बढ़ रहा है, जिससे उनके शरीर में आवश्यकता से अधिक चर्बी बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार , मोटापा स्वास्थ्य के लिए  सबसे खतरनाक 10 ब...