अगर आप बिटकॉइन कमाना चाहते है तो इससे बेहतर आपको साइट नहीं मिलेगी? तो बिटकॉइन कमाने के लिए क्लिक करे

Search Your Topic In This Blog : I think I written about that.

2020-04-03

In Vitro Fertilization (IVF) Taknik Kya Hota Hai, Aur Yah Treatment Kaise Hota Hain Ke Bare Me Jankari In Hindi Mein

 In Vitro Fertilization (IVF) Ki Technique Ke Bare Me Jane


हाल ही में 80 साल के पुरुष और 74 वर्षीय महिला ने आईवीएफ के जरिए आनवांशिकता का सवाल जुडवां बच्चों को जन्म दिया है। लेकिन इस तकनीक को लेकर कई तरह की कुछ मामले ही ऐसे होते हैं, जहां भ्रातिया भी हैं और ढेर सारे सवाल भी है।

IVF क्या हैं?

यदि कोई महिला सामान्य तरीके से गर्भ धारण नहीं कर पा रही हैं तो दंपत्ति को किसी भी आईवीएफ़ सेंटर जाकर पहले यह जानने की जरूरत हैं की इसकी वजह क्या हैं, और पति-पत्नी मे से किसकी कमी हैं? यदि जाच मे सब सामान्य नहीं हैं तो आईवीएफ़ की मदद लेके आप माता-पिता बन सकते हैं। 

यदि आप मां बनने के बारे में विचार कर रही हैं या गर्भवती हैं, तब आपको अपने जीने के विकल्पों पर विचार करने की जरूरत है। गर्भवती होने के लिए स्वस्थ शुक्राणुओं और अंडों की जरूरत होती है, लेकिन ये शुक्राणु और अंडे इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप और आपके पति कितने स्वस्थ हैं। अव्यवस्थित खान-पान, धूम्रपान, शराब का सेवन, मोटापा और तनाव से महिला-पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। खान-पान और वजन में संतुलन के साथ धूम्रपान/नशीली दवाओं से खुद को दूर रखकर प्रजनन क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। आजकल इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) की बहुत चर्चा है। यह ऐसी चिकित्सा प्रणाली है, जिससे हजारों जोड़ों को माता-पिता बनने में मदद मिली है। हालांकि इसको लेकर लोगों में डर भी है, जबकि डरने जैसी कोई बात नहीं है। 

आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) प्रणाली क्या है ??

In Vitro Fertilization (आईवीएफ) को 'पात्र निषेचन' भी कहा जाता है। यह एक ऐसी कृत्रिम प्रक्रिया है, जिसमें किसी महिला के अंडाशय से अंडे निकालकर उसका संपर्क (शरीर के बाहर किसी अन्य पात्र में) शुक्राणुओं से कराया जाता है। इसके बाद अंडे को महिला के गर्भाशय में रखा जाता है। इस तरह गर्भ-नलिकाओं का उपयोग नहीं होता है। यह महिलाओं में कृत्रिम गर्भाधान की सबसे प्रभावी तकनीक मानी जाती है। आमतौर पर इसका प्रयोग तब किया जाता है, जब महिला की अंडवाही नलिकाएं बंद हों या पुरुष बहुत कम शुक्राणु (स्पर्म) पैदा कर पा रहा हो।

क्या उम्र इसमे कोई बढ़ा हैं या नहीं है ?

आईवीएफ उपचार के लिए उम्र की कोई बाधा नहीं है। इसे किसी भी आयु में कराया जा सकता है। हालांकि महिला की उम्र आईवीएफ उपचार के परिणाम को प्रभावित करती है। 35-40 वर्ष की आयु के बाद आईवीएफ की सफलता दर में गिरावट तो आती है, लेकिन यह बहुत निराशाजनक नहीं है। केवल 5 से 8 फीसदी परिणाम आशा के विपरीत रहे हैं। जो महिलाएं कुछ सालों के लिए प्रसव को स्थगित करना चाहती हैं, वे इसकी मदद से अपने अंडे कम उम्र में ही सुरक्षित रखवा सकती हैं।

आनुवांशिकता का सवाल 
कुछ मामले ही ऐसे होते हैं जहां अंडादाता या सरोगेट का मदद ली जाती है, लेकिन वह दंपति की सहमति के बाद ही होता है। अधिकांश मामलों में बच्चा आनुवांशिक रूप से दंपति का ही होता है।

क्या आईवीएफ (In Vitro Fertilization) में दर्द होता हैं या नहीं होता हैं जाने?

आईवीएफ (in vitro fertilization) उपचार के पहले भाग में मरीज को सीरियल अल्ट्रासाउंड स्कैन के माध्यम से अंडे बनाने और अंडाशय को उत्तेजित करने के लिए इंजेक्शन लेने की आवश्यकता होती है। स्कैनिंग एक सरल और दर्द रहित प्रक्रिया है। 'ओवम पिक अप' नामक स्टेप शॉर्ट जनरल एनेस्थीसिया के तहत किया जाता है, जिसमें मरीज को बहकाया जाता है, ताकि वह दर्द की तरफ से ध्यान हटा सके। ईटी या भ्रूण स्थानांतरण नामक अंतिम चरण भी दर्द रहित होता है।

जाने इसमे ज्यादा आराम की जरूरत नहीं ? 

आईवीएफ गर्भधारण में भी गर्भपात, उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए आपको कई बार चिकित्सकों के पास जाना पड़ सकता है। लेकिन इस प्रक्रिया में बिस्तर पर बहुत ज्यादा आराम करने या काम से छुट्टी लेने की जरूरत नहीं होती है। (स्वास्थ्य से जुड़े आपके सवालों का भी स्वागत है।

 

आईवीएफ़ की प्रक्रिया और समय

आईवीएफ़ एक लंबी प्रक्रिया हैं । एक आईवीएफ़ चक्र के परिणाम लगभग 4-5 सप्ताह लगते हैं और इसमे आपको डॉक्टर के पास 5-6 बार जाना पड़ सकता हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks You Guys
Please Share This Link