एल्कलाइन डाइट प्लान चार्ट
एल्कलाइन डाइट एंटी एजिंग में लाभदायक होती है। इसके साथ ही यह आर्थराइटिस, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, किडनी रोग और स्ट्रोक की समस्याओं में फायदेमंद है।
alkaline diet kya hai?
आजकल की बदलती जीवनशैली के कारण लोग
अपने खानपान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिस कारण
उन्हें स्वास्थ से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां होती
हैं। ऐसे में बेहतर आहार नहीं लेने से शरीर में जरूरी
पोषक तत्वों की भी कमी हो जाती है। इससे बचने
के लिए एल्कलाइन डाइट को अपने भोजन में
शामिल कर आप कई बीमारियों से बच सकती हैं स्पेशिलिटी हॉस्पिटल की सीनियर डाइटिशियन कंसल्टेंट नूट्रिशनिस्ट कहती हैं कि शरीर में क्षारीय और अम्लीय
तत्वों में संतुलन बनाए रखने के लिए पीएच रेट
बेहद महत्वपूर्ण होता है। मनुष्य के शरीर का पीएच
रेट 7.35 से 7.45 के बीच रहना चाहिए।
असामान्य पीएच रेट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता
पर बुरा असर डालता है, जो कई रोगों को जन्म देता
है। पीएच रेट को संतुलित करने के लिए आप
एल्कलाइन डाइट को अपने भोजन में शामिल कर
सकती हैं। यह ब्लड के पीएच रेट को प्रभावित कर
रोगों से बचाव एवं इलाज में सहायक होती है।
एल्कलाइन डाइट के फायदे
एल्कलाइन डाइट हमारे शरीर के पीएच स्तर को
कंट्रोल करने में मदद करती है। यह डाइट शरीर के
सेल्स को सुचारू रूप से चलाने के लिए शरीर से
टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालकर डिटॉक्स
करने में कारगर होती है। यह शरीर की रोग
प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। एल्कलाइन डाइट
एंटी एजिंग में लाभदायक होती है। इसके साथ ही
यह आर्थराइटिस, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक,
किडनी रोग और स्ट्रोक की समस्याओं में फायदेमंद
है। यह डाइट शरीर में किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन
को पनपने से रोकती है। साथ ही यह डाइट वजन
कम करने में भी फायदेमंद है।
डाइट वाले फल और सब्जियां
एल्कलाइन भोजन हमारे शरीर के पीएच रेट को
संतुलित करने में मदद करता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां- बंद गोभी, ब्रोकली, कद्दू,
शिमला मिर्च, बीन्स, खीरा, प्याज, लहसुन, अदरक,
मशरूम, पालक और जड़ वाली सब्जियां, जैसे-
गाजर, चुकंदर और शकरकंद शामिल हैं।
सिट्रस फल- नींबू, संतरा, मौसमी, सेब, नाशपाती,
तरबूज, अनानास, कीवी और खुबानी आदि फल
एल्कलाइन डाइट में शामिल हैं।
नट्स- बादाम, खजूर, किशमिश और अंजीर जैसे
सभी प्रकार के नट्स एल्कलाइन डाइट हैं।
एल्कलाइन डाइट में प्लांट प्रोटीन, कच्चे खाद्य
पदार्थ, एल्कलाइन पानी, ग्रीन ड्रिंक्स आदि शामिल
कर सकती हैं। इस डाइट में अंडे, दाल, सोडियम
युक्त खाद्य पदार्थ, प्रोसेस मीट, ओट्स, पास्ता,
चावल, ब्रेड, पैकेज फूड और कैफीन युक्त ड्रिंक्स
आदि लेने से बचना चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link