गर्मी के मौसम में गर्भवती महिला की देखभाल कैसे करें या प्रेग्नेंसी में देखभाल कैसे करे
इस मौसम में गर्भवती महिला के लिए कम पानी पीना अधिक घातक हो सकता है, इसलिए पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं, साथ ही जूस आदि का भी सेवन करें। धूप में बाहर निकलने से भी बचें। तेज धूप, पसीना और चिपचिपी गर्मी का सामना करना थोड़ा कठिन होता है और इस मौसम में अगर आप गर्भावस्था से गुजर रही हैं, तो यह मौसम आपके लिए और कठिन हो जाता है। ऐसे में गर्मियों के इस मौसम में अपनी और अपने होने वाले बच्चे की सुरक्षा के लिए आपको कुछ चीजों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।
हमेशा हाइड्रेटेड रहें
यदि आप गर्भवती हैं, तो गर्मी के
महीनों में सामान्य से अधिक पानी
पीना जरूरी है। पानी का भरपूर
सेवन करें।रोज गिलास से
अधिक पानी पिएं। इस अवस्था में
फलों के रस और स्मूदी, आपको
सेहतमंद बनाने के साथ-साथ आपको
तरोताजा रखने में मदद करेंगे। आप नाश्ते
में फलों सेवन करें, नींबू पानी और संतरे
व अंगूर का जूस भी पी सकती हैं। आडू,
तरबूज और स्ट्रॉबेरी जैसे मौसमी फलों
का लाभ उठाएं।
हल्के कपड़े और उचित जूते पहनें
सूती और लिनन जैसे हल्के कपड़ों का उपयोग
करें। ऐसा करने से पसीने के धब्बे कम पड़ेंगे।
साथ ही छाती के नीचे और पेट पर गर्मी के कारण
होने वाले चकत्ते भी नहीं पड़ेंगे। सिंथेटिक कपड़े
आपकी त्वचा से चिपके रहते हैं और गर्मी को
बढ़ाते हैं। इसलिए इनका प्रयोग न करें। इन दिनों
आरामदायक जूते चुनें, जो आपके सामान्य आकार
से थोड़े बड़े हों, ताकि आपके पैरों और टखनों पर
अनुचित दबाव न पड़े।
पर्याप्त आराम करें
दोपहर और शाम पांच बचे के बीच, ठंडी और
हवादार जगह पर रहें, क्योंकि इस समय गर्मी के
कारण सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। शाम में,
ठंडे पानी से स्नान के साथ मालिश करवाएं, यह
आपको तरोताजा रखने में मदद करेगी। साथ ही
आराम के लिए रात में अच्छी नींद जरूर लें।
व्यायाम करते रहें
गर्मियों में गर्भवती महिलाओं के लिए मध्यम
व्यायाम करना बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्य कारण यह
है कि शारीरिक गतिविधि कई प्रतिकूल परिस्थितियों
को रोकती है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link