चश्मा लगाने का आसान तरीका, चश्मा लगाने का तरीका, चश्मा लगाने की स्टाइल, चश्मा लगाने के तरीके
चश्मा लगाने का आसान तरीका बताइए या चश्मा लगाने की विधि
आपने चश्मा उतार कर मेकअप
किया और चश्मे के साथ बाहर
निकल गई...फिर आपको
अपने फैशन पर आत्मविश्वास
नहीं रह जाता है।
जब हमें चश्मा लग जाता है, तो कई बार हमारा मन इस बात से दुखी हो
उठता है कि अब अपनी सुंदर आंखों
को हमें चश्मे के पीछे छुपाना पड़ेगा। हताश न
हों। विश्वप्रसिद्ध मेकअप गुरु कहती
हैं कि चश्मा आपके चेहरे पर अटेंशन बढ़ाता
है। हां, आपकी आंखें जरूर चश्मे के
गुम हो सकती हैं, इसलिए सही
ढंग से मेकअप करें, ताकि आप
पहले से भी ज्यादा खूबसूरत
दिखें। आखिर चश्मा आपके पूरे
लुक का साथी है। आइए सीखें
कैसा हो चश्मे के साथ मेकअप।
आई शेडो का कमाल
लोरियल पेरिस की मेकअप टीम की सुनें तो
फ्रेमवाले चश्मे के नीचे लगाने वाले आई-शेडो
जितने हल्के कलर के हों, उतना बेहतर है।
आंखों के ऊपर न्यूट्रल, पीच या फिर लाइट शेड
के शेडो अप्लाई करें, क्योंकि डार्क शेडो से
आपकी आंखें थकी और अंदर धंसी हुई लगेंगी।
अगर आपका चश्मा बिना फ्रेम का है, तो आप
डार्क शेडो भी लगा सकती हैं। आई-लिड के
बीचो-बीच शिमरी शेड लगाएं और साइड में
हाइलाइटर लगाएं, ताकि ब्रो-बोन
का उभार नजर आए।
ऐसे लगाएं आई लाइनर
इसका एक सीधा-सा फॉर्मूला है-
जितना मोटा फ्रेम उतना थिक
आई-लाइनर । मेकअप इंडस्ट्री के
एक सीनियर आर्टिस्ट मुंबई के जितेंद्र
कदम विंग्ड लाइनर लगाने की सलाह देते हैं और
हां, काले रंग के लाइनर की जगह नेवी, बरगंडी, या
फिर ब्रॉज लाइनर लगाने से आंखें बेहतर दिखेंगी।
लोअर वाटरलाइन पर वाइट या बेज कलर का
लाइनर लगाने से आंखें बड़ी लगती हैं, खासकर
तब जब आपका पास की नजर का चश्मा हो।
डार्क आई-सर्कल के लिए
कोस्मोपॉलिटन फैशन पत्रिका से जुड़ी मेकअप
आर्टिस्ट सारा बताती हैं कि चश्मे के बावजूद
अंडर आई सर्कल को कंसीलर से कवर करना
बेहद जरूरी है। डार्क आई-सर्कल को छुपाने के
लिए अच्छे ब्रांड के ब्राइट आई कंसीलर (जैसे
येलो कलर का) को लगाकर पाउडर से सेट करें।
चश्मे के नीचे के मार्क छुपाएं
चश्मा पहनने से नोज-पैड के दोनों ओर गहरे
निशान पड़ जाते हैं। इन्हें ब्यूटी बाम, बीबी क्रीम
या फाउंडेशन से छुपा सकती हैं।
पूरे फेस पर भी दें ध्यान
कहीं ऐसा न हो जाए कि आपका सारा ध्यान
केवल आंखों पर ही सिमट कर रह जाए।
अपने बाकी चेहरे पर भी पूरा ध्यान दें।
फाउंडेशन को डॉट-डॉट करके पूरे चेहरे
और गर्दन पर लगाएं। इसके बाद आप
एसपीएफ युक्त कॉम्पैक्ट से मेकअप सेट कर
लें। इससे आपका मेकअप चश्मे के फ्रेम पर
टच होने के कारण खराब नहीं होगा। आपका
मेकअप चश्मे के फ्रेम पर टच होने के कारण
खराब नहीं होगा। पचास से ऊपर चेहरों का
मेकअप कर चुकी प्रोफेशनल मेकअप
आर्टिस्ट विधि तलाइजा कहती हैं कि थिक
फ्रेम के चश्मे के साथ हल्की लिपस्टिक
लगाने से चेहरा समतल लगता है। चश्मा
पहनने का मतलब यह बिल्कुल नहीं कि
आपको मेकअप से तौबा करनी पड़े। बस,
अपने मेकअप रूटीन को थोड़ा बदलें और
चश्मे के साथ पूरे चेहरे को बैलेंस करें, ताकि
आप भी मेक-अप एंजॉय कर सकें।
कभी न करें ये गलतियां
1- चश्मे के फ्रेम से मैचिंग कलर का
लाइनर न लगाएं, वरना आपकी आंखें
उभरी हुई नहीं दिखेंगी।
2- चश्मे पर फोकस करते समय कहीं
अपनी ब्राउज को न भूल जाए। जितेद्र
सलाह देते है कि चश्मे वाली महिलाएं
अपनी ब्रो की शैप राउंड रखेंगी, तो
अधिक आकर्षक लगेंगी।
3 -ऊपर की पलकों पर मस्कारा लगाना
न भूले। इससे आपकी आंखें चश्मे के
अंदर से भी एक्सट्रा-वाइड लगेगी।
4 - लेकिन मस्कारा को निचली पलकों
पर न लगाएं। डार्क लेशस के साथ
चश्मे का फ्रेम आपके पूरे चहरे पर
एक गहरी परछाई दिखा सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link