एसिडिटी दूर करने के घरेलू उपाय या एसिडिटी का घरेलू उपचार, इलाज के बारे में जानकारी
एसिडिटी दूर करने में यह कारगर हैं ये घरेलू उपचार
• अदरक के टुकड़े पर काला नमक छिड़ककर चूसें।
• अदरक को पानी के साथ उबालकर भी पी सकते हैं।
• आंवले को काले नमक के साथ या उबालकर
या फिर मुरब्बे अथवा जूस के रूप में ले सकते
हैं। आंवला और एलोवेरा का मिश्रित जूस भी पी
सकते हैं।
• भोजन के बाद तुलसी की कुछ पत्तियां चबाएं या
फिर गर्म पानी में डालकर इसका सेवन करें।
• दूध की चाय के बजाय हर्बल चाय पिएं। रोजाना
नारियल पानी पिएं।
• लौंग चबाने से भी एसिडिटी कम होती है।
•चोकर सहित आटे की रोटी खाएं।
• अजवायन को पानी में उबालकर और ठंडा होने
पर छानकर पिएं।
• अजवायन को तवे पर भूनकर काले नमक के
साथ मिलाकर भी ले सकते हैं।
• इलायची मुंह में रखकर चूसते रहें।
• पिसी हुई पुदीने की पत्तियां काले नमक के साथ
मिलाकर पिएं।
• जीरे को पानी में उबालकर पी सकते हैं।
• रात में ईसबगोल के सेवन से भी एसिडिटी में
फायदा होता है।
• भोजन के बाद गुड़ का एक टुकडा ले सकते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link