फेस स्क्रब बनाने का तरीका विधि या फेस पर स्क्रब कैसे करें, वुमन फेस स्क्रब कैसे यूज़ करें?
मौसम के अनुसार त्वचा का टेक्सचर भी बदलता रहता है। ऐसे में जरूरी है कि सही तरीके से
उसकी देखभाल की जाए।
बदलते मौसम में बारिश और चिपचिपेपन के कारण
त्वचा की चमक खो जाती है और त्वचा बेजान दिखने
लगती है। इस मौसम में ज्यादा पसीना आता है। इससे
त्वचा पर तेल जमा हो जाता है, जिससे ब्लैकहेड्स और
पिंपल्स की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए त्वचा के
पोर्स को ऑयल फ्री रखने के लिए इस मौसम में स्क्रब
बेहद फायदेमंद होता है। ब्यूटी एक्सपर्ट
बताती हैं कि स्क्रब से त्वचा की टैनिंग और मृत
कोशिकाएं निकल जाती हैं। इससे पिगमेंटेशन भी दूर
होता है और त्वचा चमकदार बनती है। इस मौसम में
सप्ताह में दो बार चेहरे पर स्क्रब जरूर करना चाहिए।
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है और आपको मुंहासे
ज्यादा होते हैं, तो स्क्रब का इस्तेमाल न करें। इसके
स्थान पर फेसपैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। फेसपैक
भी त्वचा से मृत कोशिकाओं को निकालकर उसे
चमकदार बनाते हैं।
फेस स्क्रब बनाने का तरीका
स्क्रब में मौजूद नींबू का रस, नींबू के छिलके, दूध,
दही, हल्दी, बादाम त्वचा का सांवलापन कम करते हैं।
स्क्रब का चुनाव अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार करें।
अगर आपकी त्वचा रूखी है, तो सप्ताह में सिर्फ एक
बार ही स्क्रब करें। लेकिन अगर त्वचा संवेदनशील,
खुरदरी, त्वचा पर लाल पैच हैं, तो स्क्रब का इस्तेमाल
न करें। ड्राई स्किन के लिए पिसे हुए बादाम में दूध या
दही मिलाकर स्क्रब बनाएं। शरीर की त्वचा के लिए
नहाते समय लोफा इस्तेमाल करें। लंबे हैंडल वाले ब्रश
से पीठ साफ करें। याद रहे ब्रश बहुत ज्यादा हार्ड नहीं
होना चाहिए। मुलायम ब्रश, लोफा फायदेमंद होता है।
प्यूमिक स्टोन भी मृत कोशिकाओं को निकालने में
मददगार होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ पैरों के
लिए करना चाहिए।
स्क्रब और पैक बनाने के लिए घरेलू चीजों जैसे
बादाम, जई, चावल का आटा, गेंहू का चोकर, तिल के
बीज आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है। खीरे या
कद्दू के बीज, संतरे या नींबू के छिलकों को सुखाकर
पीसकर पानी, गुलाब जल, दही या दूध में घोलकर स्क्रब
बनाया जा सकता है।
मानसून के लिए स्क्रब और पैक
नींबू का रस और चीनी अच्छे स्क्रब हैं। इसे पहले
हाथों पर ट्राई करें। चीनी और नींबू का रस मिलाएं। इसे
हल्के हाथों से त्वचा पर रगड़ें और पानी से धो दें। इसका
इस्तेमाल चेहरे पर भी किया जा सकता है, अगर आपको
इससे रैश न हों। यह त्वचा की टैनिंग निकालने में भी
मदद करता है।
एक चम्मच पिसा बादाम, शहद, अंडे का सफेद
हिस्सा मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के
लिए छोड़ दें। दूध या पानी से गीला करें और चेहरे को
स्क्रब करें।
पके हुए पपीते में पपाइन एंजाइम होता है, जो त्वचा
से मृत कोशिकाओं को निकालकर त्वचा को साफ और
चमकदार बनाता है। पपीते में जई और दही मिलाकर
चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें, पानी से धो दें।
हरी चाय की पत्तियों का पाउडर लेकर दही और
एलोवेरा जैल के साथ मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे और
गर्दन पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। हल्के
हाथों से रगड़ें और पानी से धो दें। इससे त्वचा मुलायम
होती है।
मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ठंडक पहुचाती है और
त्वचा से तेल को भी कम करती है। एक बड़ा चम्मच
मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं
और 15 से 20 मिनट बाद धो दें।
खीरे का रस या गूदा लेकर दूध पाउडर और अंडे का
सफेद हिस्सा मिलाएं। ब्लेंडर की मदद से इसका पेस्ट
बना लें। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और
आधे घंटे बाद धो दें।
नींबू के रस में बराबर मात्रा में पानी मिलाकार आइस
ट्रे में रखकर जमा लें। जब भी आप त्वचा को तरोताजा
करना चाहें, इसे चेहरे पर हल्के से रगड़ें और रूई से
पोंछ लें। इससे त्वचा का तेल निकल जाता है और त्वचा
चमकदार हो जाती है।
अंडे का सफेद हिस्सा, नींबू का रस, शहद मिलाकर
चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं। 20 मिनट बाद धो दें।
नींबू और अंडा त्वचा को साफ करते हैं और त्वचा से
तेल निकालते हैं। अंडा त्वचा को टाईट भी करता है
और शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करने का काम
करता है।
एक बड़ा चम्मच शहद लेकर 15 बूंद संतरे का रस,
एक चम्मच जई और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं।
इसको चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। इससे त्वचा का
अतिरिक्त तेल और टैनिंग निकल जाएगी।
खीरे और पपीते का गूदा लेकर एक चम्मच दही, एक
चम्मच शहद, एक चम्मच जई का आटा और एक
चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर मास्क की
तरह लगाएं। इससे त्वचा की क्लींजिंग होती है और
त्वचा में निखार आता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link