Financial technology me career kaise banaye | fintech careers course in india path, salary, opportunities ke bare me
फिनटेक यानी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी में कैरियर कैसे बनाये या फिनटेक कैरियर कोर्स, सैलरी, सम्भावनाओ के बारे में जानकारी
बात बिजनेसग्रोथ की हो या एम्प्लॉयमेंट जेनरेशन की, फिनटेक यानी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है।
नैस्कॉम के अनुसार,वैश्विक स्तरपर फिनटेकसॉफ्टवेयरएवं
सर्विस इंडस्ट्री के इस साल के अंत तक 45 बिलियन डॉलरके
आसपासपहुंचने की उम्मीद है। इसमें फिनटेकस्टार्टअप्स
की बड़ी भूमिका है,जो आइटी,बैंकिंग,सेल्स,
डाटाएनालिस्टया फिनटेककंसल्टेंटके
रूप में बेहतरविकल्प उपलब्ध करा रहे हैं...
सर्वे के दौरान रिपोर्ट
• 03 तक स्टार्टअप की संख्या पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ने के कारण भारत दुनिया के टॉप 3 देशों में शामिल हो गया है।
• 45 बिलीयन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है वैश्विक फिनटेक इंडस्ट्री के इस साल के अंत तक।
एक्सप्लोर करने से मिलेंगे मौके
स्मार्टफोन की लगातार बढ़ती
संख्या के साथ ग्राहकों की
ऊंची अपेक्षाओं ने भारत
की फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री को तेजी से
बदला है। बिजनेस से लेकर अन्य गतिविधियां
डिजिटल होने के कारण ऑनलाइन
फाइनेंशियल सर्विसेज की स्वीकार्यता बढ़
गई है। कहा जा सकता है कि फिनटेक सेक्टर
ने कारोबार करने के तरीके, वित्तीय सेवाओं
एवं पेमेंट स्पेस को ही बदल कर रख दिया
है। यह शिक्षा, इंश्योरेंस, क्रेडिट मैनेजमेंट जैसे
सेक्टर्स में ग्राहकों को कस्टमाइज्ड सॉल्युशंस
एवं सपोर्ट प्रदान कर रहा है। डिजिटल
लेंडिंग प्लेटफॉर्म एमपॉकेट के संस्थापक
एवं सीईओ गौरव जालान के अनुसार,
फिनटेक का मतलब ऐसी टेक कंपनियों
से है, जो फाइनेंशियल सर्विसेज उपलब्ध
कराती हैं। डेलॉयट एवं सीआइआइ की एक
रिपोर्ट कहती है कि भारत तेजी से डिजिटल
इकोनॉमी की ओर बढ़ रहा है। यही वजह है
कि आज मल्टीपल प्लेयर्स, स्टार्टअप्स इधर
का रुख कर रहे हैं। इस इंडस्ट्री में लगातार नई
संभावनाएं सामने आ रही हैं।
स्टार्टअप से लेकर स्थापित कंपनियां आई
आगे :
फिनटेक इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ
थिंग्स, ब्लॉकचेन ने काफी मदद की है।
इससे पेमेंट, लेंडिंग को नई रफ्तार मिली
है। फिनटेक कंपनियां स्मार्टफोन के जरिये
ही ग्राहकों या क्लाइंट्स से संवाद स्थापित
करती हैं यानी ट्रांजैक्शन इत्यादि के लिए
मोबाइल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा
रहा है। भारत में बीते कुछ वर्षों में फिनटेक
स्टार्टअप्स की संख्या तेजी से बढ़ी है और
वह दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल हो
चुका है। यहां तक कि आइबीएम, एचपी,
माइक्रोसॉफ्ट, डेल, इंटेल, सिस्को, ओरेकल,
लेनोवो, डेलॉयट जैसी कंपनियां भी इस सेक्टर
में हाथ आजमा रही हैं। फाइनेंस, एनालिटिक्स
एवं टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट समीर राणा की
मानें, तो ग्राहकों एवं कंपनियों द्वारा डिजिटल
पेमेंट्स का अत्यधिक प्रयोग किए जाने से इस
सेक्टर में निवेश भी काफी अच्छा हुआ है।
नए डिजिटल प्रोडक्ट्स लॉन्च करने से लेकर
सर्विस की क्वालिटी बढ़ाने में भी फिनटेक
स्टार्टअप्स सहायक हो रहे हैं।
नए क्षेत्रों में खुले विकल्प:
फिनटेक कंपनियों
के आने से रेगुलेटरी/वेल्थ एवं इंश्योरेंस
टेक्नोलॉजी के रूप में नई इंडस्ट्री क्रिएट हुई
है। इससे युवाओं को मौका मिला है कि वे कोर
फाइनेंस के साथ ही रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट के
क्षेत्र में भी काम कर सकते हैं। मसलन, इन
दिनों कंपनियां चैट बॉट्स का काफी इस्तेमाल
कर रही हैं, जिससे एआइ, रोबोटिक्स आदि के
ग्रेजुएट्स के लिए संभावनाएं बनी हैं। इसके
अलावा, युवा चाहें, तो फिनटेक इनोवेशन
कंसल्टेंट, डाटा साइंटिस्ट, डाटा एनालिस्ट के
तौर पर भी यहां काम कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता: फिनटेक से संबंधित पढ़ाई में
एआइ, एमएल जैसे टॉपिक्स कवर किए जाते
हैं। स्टूडेंट्स को सिखाया जाता है कि कैसे
डाटा की मदद से ग्राहकों की रुचि का पता
लगाया जा सकता है। ऑनलाइन कोर्स करने
से मदद मिलती है, लेकिन अगर कैंडिडेट के
पास प्रोडक्ट/प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, स्टैटिस्टिक्स,
डाटा एनालिसिस की समझ होगी, तो सेक्टर
में आगे बढ़ने के बेहतर मौके मिल सकते हैं।
प्रमुख संस्थान
● मुंबई यूनिवर्सिटी, मुंबई
Http://mumbaiuniversity.bsebi.com
● एसपी जैन इंस्टीट्यूट आफ ग्लोबल मैनेजमेंट मुंबई
Http://fintech.spjain.org
● आईआईएम कोलकाता बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
Http://bits-pinali-wilp.ac.in
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link