वेब डेवलपिंग कैसे सीखें या घर पर वेब डेवलपिंग कैसे सीखें जानकारी हिंदी में
टेक लर्निग
वेब डेवलपमेंट से जुड़े बेसिक्स सीखने के लिए
जरूरी नहीं है कि किसी इंस्टीट्यूट को ही ज्वाइन
किया जाए। बहुत सारे ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
हैं, जहां से वेब डेवपलमेंट का बेसिक्स घर बैठे
आसानी से सीख सकते हैं...
द ओडिन प्रोजेक्ट : अगर वेब डेवलपर्स के तौर
पर करियर बनाना चाहते हैं, तो फिर इस साइट
की मदद ले सकते हैं। यहां पर स्टूडेंट्स वेब
डेवलपमेंट और कोडिंग के बारे में सीख सकते हैं।
वेब डेवलपमेंट का इंट्रोडक्शन, वेब डेवलपमेंट
101, रूबी प्रोग्रामिंग, एचटीएमएल5, रूबी ऑन
रेल्स, सीएसएस3, जेक्वेरी और जावा स्क्रिप्ट की
बेसिक्स सीख सकते हैं। इसमें कोडिंग सीखने
के लिए वीडियो, ट्यूटोरियल्स, ब्लॉग पोस्ट और
अलग-अलग सब्जेक्ट्स के हिसाब से कोर्स भी
मिलेंगे। यहां प्रोजेक्ट तैयार करने के अलावा
सक्सेस स्टोरी भी पढ़ सकते हैं।
https://www.theodinproject.com
फ्रीकोडकैंप
कोडिंग का बेसिक्स सीखना चाहते हैं, तो
यह साइट उपयोगी साबित हो सकती है।
कंपनी का दावा है कि यहां से कोडिंग सीख
कर 4000 लोगों को डेवलपर्स की नौकरी
मिल चुकी है। यहाँ पर फ्री में एचटीएमएल5,
सीएसएस3, जावा स्क्रिप्ट, डाटाबेस, गिट
ऐंड गिटहब, नोडजेएस, रिएक्टजेएस, डी3.
जेएस जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीख सकते
हैं। अच्छी बात यह है कि यहां पर कोडिंग
की एक बड़ी कम्युनिटी के साथ जुड़ सकते
हैं। अगर कोड को सॉल्व नहीं कर पाते हैं,
तो रियल टाइम में कम्युनिटी चैट रूम के
जरिए उसे सॉल्व कर सकते हैं। साथ ही,
प्रोजेक्ट को पूरा कर फ्री में सर्टिफिकेशन
हासिल कर सकते हैं। कोडिंग स्टार्ट करने
के लिए यहां पर साइन-इन करना होगा।
'htps://www.freecodecamp.org
गिटहब : वेब डेवलपमेंट सीखने वालों के लिए
यह एक अच्छी साइट है। यहां पर प्रोग्रामिंग से जुड़े
500 से अधिक फ्री बुक्स हैं, जो 80 से अधिक
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को कवर करते हैं। अच्छी बात
यह है कि यहां पर एक साथ कई लोग मिलकर एक
ही प्रोजेक्ट पर कार्य कर सकते हैं। कोडिंग सीखने
के साथ यहां पर कोड रिव्यू, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट,
सोशल कोडिंग, कोड होस्टिंग जैसे फीचर्स भी
मिलेंगे। साथ ही, यहां पर सॉफ्टवेयर भी डेवलप
कर सकते हैं। इसके लिए यहां पर साइनाइन
करना होगा । https://github.com
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link