मेक अप करते समय अगर गलती हो जाये तो कैसे सुधार करे या मेक अप की गलती को कैसे सुधारे
जब गलती का पता होगा
तभी तो आप उसे सुधारेंगी।
मेकअप और स्टाइलिंग से जुड़ी ऐसी
कई गलतियां हैं, जिन्हें आप सही
मानकर अब तक करती आ रही हैं।
कौन-सी हैं ये गलतियां, बता
रही हैं एक्सपर्ट
आपके दोस्त आपको ब्यूटी एक्सपर्ट
मानते हैं। आप उन्हें हर मौके के
हिसाब से तैयार होने के बेहतरीन
टिप्स देती हैं। और जब खुद तैयार होती हैं तो बात
ही क्या...सलीके से सजे बाल, खूबसूरत
मेकअप और बाकी स्टाइलिंग एकदम हटकर।
सब मानते हैं कि आप परफेक्ट हैं, पर अगर पता
चले कि स्टाइलिंग से जुड़े बहुत सारे काम आप
अभी तक गलत कर रही थीं तो? तो चलिए उन
गलतियों को सुधारने में हम आपकी मदद करते
हैं, जिसके बाद आपकी खूबसूरती में चार चांद
लग जाएगाः
बालों के हिस्से बनाकर करें कंघी
अक्सर आप कंघी का इस्तेमाल करती हैं और
जड़ों से नीचे तक.बार-बार कंघी करती हैं ताकि
आपके बाल अच्छे दिखें। पर, इसके बाद आपके
बाल और ज्यादा टूटने लगते हैं। अगर आप
कंघी के इस्तेमाल में थोड़ा बदलाव करें तो ऐसा
नहीं होगा। आपके बाल न सिर्फ ज्यादा सुलझे
हुए रहेंगे, बल्कि टूटेंगे भी कम। इसके लिए
पहले तो बालों में कंघी बहुत हल्के हाथों से करें।
फिर सारे बालों में एक साथ कंघी करने की
जगह बालों को हिस्सों में बांटकर कंधी करें।
फाउंडेशन हो फेस टोन जैसा
फाउंडेशन खरीदते वक्त आप अपनी स्किन टोन
का ध्यान रखती हैं। जबकि ऐसा करना गलत
होता है। फाउंडेशन को हमेशा फेस टोन के
हिसाब से ही खरीदना चाहिए। ध्यान रखिए चेहरे
की रंगत, हाथों की रंगत से अलग होती है।
सेलिब्रिटी ब्यूटी एंड मेकअप एक्सपर्ट शालिनी
योगेन्द्र गुप्ता कहती हैं, 'फाउंडेशन खरीदते वक्त
उसे हाथों में लगाकर देखने की जगह टुड्डी पर
लगाकर टेस्ट करें।
इस्तेमाल से पहले न हिलाएं नेलपॉलिश
ऐसा आप सालों से कर रही हैं। नेलपॉलिश
इस्तेमाल करने से पहले आप बोतल को तेजी से
हिलाती हैं ताकि रंग एकसार हो जाए। पर क्या
आप जानती हैं, ऐसा करके आप अपनी ही
मुश्किलें बढ़ाती हैं? इससे नेल पॉलिश में
बुलबुले बन जाते हैं जो उसे जल्दी खराब कर
देते हैं। नेलपॉलिश को दोनों हथेलियों के बीच
रखकर रोल करें। हथेलियों की गर्माहट से
नेलपॉलिश् गरम होगी तो नाखूनों पर जल्दी
फैलेगी। इसको लगाते समय भी एक बात का
ध्यान रखें। सबसे पहले नाखून के बीचोबीच
स्ट्रोक लगाइए उसके बाद पूरे नाखून पर।
चेहरे के हिसाब से लगाएं ब्लशर
ब्लशर लगाने के लिए क्या किसी खास तरीके
का इस्तेमाल आप करती हैं? अगर जवाब न है
तो जान लीजिए कि ब्लशर लगाने का तरीका
चेहरे के आकार के हिसाब से अलग-अलग होता
है। शालिनी सलाह देती हैं, लंबे चेहरे के लिए
ब्लशरप्वॉइंटराउंडशेप में रखें। वहीं गोल चेहरे
के लिए ब्लशरप्वॉइंट तिरछा या वी शेप में रखें।
सनस्क्रीन लगाने का भी होता है तरीका
अभी तक आप सनस्क्रीन को किसी भी दूसरी
क्रीम की तरह लगा लिया करती थीं। जबकि यह
गलत तरीका है। सनस्क्रीन हमेशा चेहरे के बीच
से बाहर की ओर लगाएं। फिर गले से टुड्डी की
ओर नीचे से ऊपर की तरफ सनस्क्रीन लगाएं।
ऐसे लगाएं लिपस्टिक
हम सब ज्यादातर लिपस्टिक लगाने की शुरुआत
होंठों के किसी एक किनारे से करते हैं, जबकि
ऐसा करने से लिपस्टिक के होंठों के बाहर
जाने की आशंका बढ़ जाती है। लिपस्टिक
हमेशा होंठों के बीच से लगाना शुरू करना
चाहिए। लिपस्टिक को हमेशा बाहर की ओर
बढ़ाते हुए लगाना चाहिए।
इन्हें भी अपनाएं
• फाउंडेशन सिर्फ चेहरे पर
नहीं बल्कि गले और कान
पर भी लगाएं ताकि यह हर
जगह से बराबरलगे।
• मेकअप करते वक्त होंठ,
आंखें और चीकबोन्स जैसे
चेहरे के किसी एक हिस्से
को ही हाईलाइट करें।
• कभी भी डार्क कलर के लिप
लाइनर के साथ लाइट कलर
की लिपस्टिक न लगाएं।
• शैंपू हमेशा पानी में मिक्स
करके ही बालों पर लगाएं।
• हेयर ड्रायर को बालों से 6
इंच दूर से ही इस्तेमाल करें।
• पतले होंठों पर चमकदार रंग
लगाने से होंठ अपेक्षाकृत
चौड़ा दिखता है।
• ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने
से पहले उनकी एक्सपाइरी
जरूर चेक कर लें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link