पानी के फायदे के बारे में या पानी से होने वाले लाभ, महत्व के बारे में जानकारी
फायदे मालूम होते हुए भी कुछ चीजों
को अपनाने से हम कतराते हैं। पानी
के मामले में भी ऐसा ही है। कम पानी
पीने से आपको क्या-क्या परेशानियां हो
सकती हैं, बता रही हैं expert
पुरी दुनिया में एक गिलास ठंडे पानी से बेहतर पेय
कुछ नहीं है। पानी की जगह कुछ और नहीं ले
सकता है। इसके बावजूद हममें से कई लोग
पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं। अपने शरीर को
कम मात्रा में पानी प्रदान कर हम उसी को नुकसान पहुंचा
रहे होते हैं। अगर इनमें से किसी परेशानी से आप भी जूझ
रही हैं तो जरूरी है कि पानी से अपनी इस दूरी को आप भी दोस्ती में बदल डालें:
मुंह अक्सर रहेगा सूखा
पानी नहीं पीने या जरूरत से कम पानी पीने पर मुंह सूखना
आम बात है। यह सच है कि जब भी आप ऐसा महसूस करती
होंगी तो कुछ न कुछ पी भी लेती होंगी। कोल्ड ड्रिंक आदि
कुछ देर के लिए आपकी समस्या दूर कर देंगे, पर असली
राहत पानी से ही मिलेगी। पानी का विकल्प सिर्फ पानी
ही है। पानी पीने से गला और मुंह काफी देर तक
गीला रहेगा और मुंह सूखने की परेशानी का
सामना आपको नहीं करना पड़ेगा।
त्वचा रहेगी रुखी
हमारी त्वचा हमारे शरीर का
सबसे बड़ा अंग है और
इसे पर्याप्त नमी
मिलना बेहद
जरूरी है। क्या
आप जानती हैं कि
डीहाइड्रेशन की सबसे
पहली निशानी त्वचा पर ही
नजर आती है? शरीर में पानी की
कमी का मलतब है पसीने की कमी।
जब पसीना कम आता है तो शरीर टॉक्सिन
को बाहर निकालने की अपनी क्षमता खो देता
है और फिर एक साथ कई बड़ी परेशानियां हमला
बोल देती हैं। अगर आप अपनी
त्वचा की खूबसूरती बरकरार रखना
चाहती हैं तो बेहतर है कि समस्या को कभी
बढ़ने ही न दिया जाए और भरपूर पानी
पिया जाए।
आंखें हो जाएंगी लाल
लंबे समय तक कम
मात्रा में पानी के
सेवन से
आंखों
के
भीतर
रूखापन आ
जाता है और वो लाल
हो जाती हैं। आंखों के भीतर
की नमी कम होने लगती है
और इसका असर आंखों की सेहत पर
भी पड़ने लगता है। यह स्थिति उन लोगों के
लिए ज्यादा खतरनाक है जो कॉन्टैक्ट लेंस
लगाते हैं।
भुख लगेगी ज्यादा
वक्त कोई भी हो, आपने कुछ देर पहले ही कुछ
क्यों न खाया हो, पर आपको फिर से भूख लग जाएगी।
डीहाइड्रेशन का शिकार होने पर यह परेशानी आम है। शरीर
को हर वक्त खाने की जरूरत महसूस होती है और शरीर
की इस जरूरत को पूरा करके हम उसके काम को
और बढ़ा देते हैं। वहीं पानी पीने से शरीर
के भीतरी अंग न सिर्फ साफ हो जाते
हैं, बल्कि वो बेहतर तरीके
से काम भी कर
पाते हैं।
जोड़ों में रहेगा दर्द
शरीरके भीतर कार्टलेज और स्पाइनल
डिस्क भी 80 प्रतिशत पानी से बने होते हैं।
विभिन्न गतिविधियां करने के दौरान हड्डियां
आपस में घिसें नहीं, इसलिए यह जरूरी हो जाता
कि हमारे शरीर के भीतर पानी पर्याप्त मात्रा में हो।
भरपूर मात्रा में पानी पीने से अचानक लगे झटके या इस
तरह की अन्य गतिविधि जैसे दौड़ना, कूदना या
गिरने से शरीर को नुकसान की आशंका भी कम
रहती है।
मांसपेशियां रहेंगी कमजोर
हमारी मांसपेशियों का एक
बड़ा हिस्सा भी पानी होता है।
शरीर में कम पानी का मतलब
होता है कमजोर मांसपेशियां यानी
कमजोर आप।इसलिए अपनी सेहत को
दुरुस्त करने के लिए खूब सारा पानी पिएं।
अगर मांसपेशियों को मजबूत बनाना चाहती हैं
तो व्यायाम करने से पहले, उसके दौरान और व्यायाम
के बाद पानी पिएं। इससे शरीर सही जगहों पर पानी को
सोख पाएगा साथ ही व्यायाम के बाद जलन या सूजन की
शिकायत भी नहीं होगी।
बीमारी देर से होगी ठीक
भरपूर मात्रा में पानी पीने से शरीर नियमित अंतराल पर
टॉक्सिन को बाहर निकाल पाता है। पानी की कमी से
इस प्रक्रिया पर असर पड़ता है, साथ ही शरीर जरूरी
कामों के लिए खून के भीतर और अन्य ऐसी ही जगहों
से पानी निकालने लगता है। इस प्रक्रिया का असर ढेरों
नई बीमारियों के रूप में सामने आता है। साथ ही अगर
आप बीमार हो जाएं तो आपको ठीक होने में भी ज्यादा
वक्त लगेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks You Guys
Please Share This Link