सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

साइबर सिक्योरिटी कैरियर / जॉब्स के बारे में जानकारी - cyber security kya hota hai in hindi | cyber security jobs | salary | course syllabus

Cyber security Me Career Kaise banaye, Course ke bare Me Janakari hindi me 

(साइबर सेक्युर्टी मे कैरियर कैसे बनाए)



साइबर सिक्योरिटी कोर्स क्या है?



पिछले दिनों इंटरपोल की ओरसे जारी एडवाइजरी के अनुसार,कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम,वर्चुअल मीटिंग्स,ऑनलाइन एजुकेशन और डिजिटल लेन-देन करने वालों की संख्या बढ़ने से दुनियाभर में साइबर अपराध की घटनाएं करीब 350 फीसद तकबढ़ गई हैं। इससे सभी के सामने सिक्युरिटी का मसला उठ खड़ा हुआ है।जाहिर है जो मार्केट की जरूरत को समझते हुए आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए आने वाले दिनों में साइबर सिक्युरिटी में सुनहरा मौका है। आइए जानें खुद को इसके एक्सपर्ट के रूप में कैसे तैयार करें...



महज 23 साल की उम्र में साइबर सिक्युरिटी एक्सपर्ट बनने वाले त्रिशनित

अरोड़ा आज साइबर की दुनिया में एक

जाना-पहचाना नाम हैं। अब तक वह देश की कई

सुरक्षा एजेंसियों के लिए ट्रेनिंग सेशन कर चुके

हैं। बचपन से ही उन्हें कंप्यूटर में रुचि थी। पढ़ाई

में उनका बिल्कुल मन लगता

था,

, इसलिए

ही अपनी

पढ़ाई छोड़ दी।

स्कूल छोड़ने के बाद वह कंप्यूटर की

को सीखने लगे। आगे चलकर एक वक्त ऐसा

आया कि इसी रुचि से उनकी पूरी जिंदगी बदल

गई।

एक साइबर सिक्युरिटी

कंपनी चलाते हैं। साइबर सिक्योरिटी में नाम

और पहचान बनाने वाले त्रिशनित की तरह आज

तमाम भारतीय युवा हैं। अगर आप भी ऑनलाइन

गतिविधियों में रुचि रखते हैं, तो इस ग्रोइंग फील्ड

में चमकदार करियर बना सकते हैं।

पिछले कुछ वर्षों से साइबर एक्सपर्ट की मांग हर

क्षेत्र में काफी बढ़ गई है। खासतौर से कोरोना

काल में जिंदगी बहुत हद तक ऑनलाइन हो चुकी

हैं। हम और आप अपना अधिकतर काम अब

इंटरनेट, ऑनलाइन और ईकॉमर्स के जरिए ही कर

रहे हैं। लेकिन जैसे-जैसे ऑनलाइन गतिविधियां

बढ़ी हैं, इसके खतरे भी बढ़ गए हैं। इस कारण

साइबर अटैक, हैकिंग और रेनसमवेयर के जरिए

फ्राड और फिरौती वसूलने जैसी घटनाओं में तेजी

से इजाफा हो रहा है।


डिमांडिंग करियर विकल्प: साइबर सिक्युरिटी का



पूरा फील्ड कंज्यूमर और बिजनेस के रूप में

कुल दो पार्ट में बंटा है। कंज्यूमर के अंतर्गत वे

सभी लोग आते हैं, जो अपनी जरूरतों के लिए

ऑनलाइन सुविधाओं की मदद ले रहे हैं। बिजनेस

पार्ट के तहत कंपनियों के डाटा की सुरक्षा से जुड़े

कामकाज देखे जाते हैं। अगर करियर के लिहाज

से देखें तो बिजनेस के क्षेत्र में अभी साइबर

सिक्युरिटी की संभावनाएं सबसे अधिक हैं। यहां

डिमांड और सप्लाई में बहुत अंतर है। फिलहाल

कंपनियों के अंदर अभी तकनीकी और सेल्स के

तहत दो तरह के जॉब विकल्प उपलब्ध हैं, जैसे:


रीसेल टेक्निकल मैनेजर/एग्जीक्यूटिवः साइबर

सिक्युरिटी फील्ड में यह सेल्स से जुड़ा पद है।

इस प्रोफाइल की आवश्यकता उन कंपनियों में

हैं, जो साइबर सिक्युरिटी बिजनेस में हैं या इससे

संबंधित कोई प्रोडक्ट बेचते हैं। ऐसी कंपनियां

अपने प्रोडक्ट के बारे में डिस्ट्रीब्यूटर्स, चैनल

पार्टनर्स या कस्टमर्स को समझाने के लिए इन

प्रोफाइल्स की मदद लेती हैं, जो साइबर सिक्युरिटी

की समझ रखते हैं और प्रोडक्ट के एक-एक पार्ट

की बारीकियों को समझाने में भी काफी कुशल

होते हैं। इस फील्ड में सिर्फ बीटेक करके भी आप

आ सकते हैं। अगर कंप्यूटर क्षेत्र की पृष्ठभूमि रही

है, तब भी इस फील्ड में एंट्री पा सकते हैं। इस पद

का शुरुआती पैकेज 10 लाख रुपये तक है।


सिक्युरिटी सॉफ्टवेयर डेवलपरः यह साइबर

सिक्युरिटी का तकनीकी जॉब है। ऐसे प्रोफेशनल

डेवलपर के साथ मिलकर काम करते हैं, जो





यह सुनिश्चित करते हैं कि डेवलपर द्वारा बनाई

गई संबंधित वेबसाइट पूरी तरह सुरक्षित है या

नहीं। इस फील्ड में आने के लिए एप्लिकेशन

डेवलपमेंट की जानकारी के साथ-साथ साइबर

सिक्युरिटी एनालिस्ट की ट्रेनिंग/कोर्स करना

जरूरी है। एथिकल हैकिंग का कोर्स करके भी इस

प्रोफाइल की जॉब पा सकते हैं। साथ ही, शैक्षिक

पृष्ठभूमि भी बीटेक, बीई या एमबीए होनी चाहिए।

कंपनियों में इन प्रोफेशनल्स को 20 से 25 लाख

रुपये सालाना तक के पैकेज ऑफर हो रहे हैं।


नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर/सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटरः

इस प्रोफाइल के लोग रोजमर्रा की नेटवर्किंग की

जितनी भी गतिविधियां होती हैं, उसे मॉनीटर करते

हैं, उसे मैनेज करते हैं। कंपनियों में नेटवर्किंग

से संबंधित सारा काम यही लोग देखते हैं। ऐसे

प्रोफेशनल को शुरुआत में 30 से 35 हजार रुपये

मासिक तक सैलरी ऑफर हो रही है। सीसीएनए,

सीसीएनपी, सीसीएनएच जैसे नेटवर्किंग कोर्स

करके आप इस फील्ड में आ सकते हैं।


इंफॉर्मेशन सिक्युरिटी एनालिस्टः अगर एक

डेवलपर के रूप में आप खुद को फिट नहीं पा

रहे हैं, तो आपके लिए यह एक उपयुक्त जॉब

हो सकता है। ऐसे प्रोफेशनल्स जो भी नेटवर्क

आर्किटेक्चर बना हुआ है, उसकी एनालिसिस

करके उसे फुलप्रूफ बनाने का काम करते हैं। यह

भी इनदिनों काफी डिमांडिंग जॉब है। कंपनियों में

इस प्रोफाइल के तमाम पद अक्सर खाली ही रहते

हैं, क्योंकि इसके लिए पर्याप्त प्रशिक्षित लोग इस


समय मार्केट में नहीं हैं।


पेनिट्रेशन टेस्टिंगः यह भी इंफॉर्मेशन सिक्युरिटी से

ही मिलता-जुलता प्रोफाइल है। ऐसे प्रोफेशनल

कंपनियों के नेटवर्क आर्किटेक्चर में तरह-तरह

की तरकीब लगाकर उसकी सिक्युरिटी को भेदने

की कोशिश करते हैं। इसके लिए उनके पास इस

फील्ड की जितनी भी नॉलेज होती है, उसका

इस्तेमाल वे सिस्टम को पेनिट्रेट करने में लगाते

हैं। साथ ही यह भी पता करते हैं कि सिस्टम में

अटैक होने की आशंका कहां-कहां है।

सिक्युरिटी आर्किटेक्टः साइबर सिक्युरिटी में यह

हाई लेवल का जॉब माना जाता है। ये प्रोफेशनल

नेटवर्क आर्किटेक्चर तैयार करने से लेकर उसके

फंक्शन और कंट्रोल से जुड़ी सारी जानकारियां

रखते हैं। खासतौर से उन कंपनियों में इनकी

सबसे अधिक आवश्यकता देखी जाती है, जो नए

सिरे से अपने सिक्युरिटी सिस्टम्स को डिजाइन

कराना चाहते हैं। कंपनियों में ऐसे प्रोफेशनल्स की

मंथली सैलरी डेढ़ से दो लाख रुपये तक होती है।

जॉब्स के मौके : साइबर सिक्युरिटी प्रोफेशनल्स

की इनदिनों सबसे ज्यादा मांग आइटी कंपनियों

खासतौर से आइटी सिक्युरिटी सर्टिफिकेशन सेवा

देने वाली कंपनियों, आइटी फर्स, आइटी से

जुड़े स्टार्टअप्स, बैंक, फाइनेंस कंपनी, टेलीकॉम

कंपनी, ई-कॉमर्स कंपनी तथा जांच एजेंसीज

सहित पेटीएम, गूगलपे जैसी डिजिटल पेमेंट

कंपनियों आदि में देखी जा रही है। इस फील्ड

में अपना स्टार्टअप शुरू करके भी अच्छा पैसा

कमाया जा सकता है।

कोर्स एवं योग्यताः साइबर सिक्युरिटी का कोर्स

आप 12वीं के बाद किया जा सकता है। देश के

कई संस्थानों में ऐसे कोर्स संचालित हो रहे हैं या

फिर सीसीएनए, सीसीएनपी, सीसीएनएच जैसे

नेटवर्किंग कोर्स करके भी इस फील्ड में आ सकते

हैं। इसके लिए ऑनलाइन कोर्सेज भी उपलब्ध हैं।


आइआइटी, कानपुर ने साइबर सुरक्षा में शुरू किए 3 नए कोर्स

साइबर सिक्युरिटी की मौजूदा जरूरत को देखते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुरभी अब साइबर

सुरक्षा का कोर्स कराएगा। इसके लिए वह आगामी सत्र से तीन नए मास्टरकार्यक्रम शुरू करने जा रहा है।

संस्थान का कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग अगस्त 2021 से इन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कराएगा,

जिसमें एमटेक, एमएस रिसर्च, साइबरस्पेस में बीटी-एमटीड्यूअल डिग्रीशामिल हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Credit card Kya Hota hai, Aur Usake Fayde In Hindi

Credit Card Ka Istemal Kaise Kare Credit Card Ka Istemal Chalan Me Hai. Kai Log To Ek Se Jyada Banko Ke Credit Card Rakhate Hain. Lekin Sahi Tarike Se Nahi Karane Par Isase Nuskan Bhi Hote Hain.  Pehle Jee Bhar Ke Sochalay Phir Istemal Kare Credit Card Lena Ek Tarah Se Bank Se Loan Lene Jaisa Hota Hai. Agar Iske Istemal Me Kuchh Savdhaniya Barati Jaye, To Ham Isaka Bharpul Fayada Utha Sakate Hain. Aaj Ke Samay Mein Lagabhag Har Tisara Naukri Pesa Person Apni Suvidha Anusar Credit Card Ka Istemal Kar Raha Hain. Credit Card Ek Tarah Ka Bank Hai, Jisase Aap Loan Lete Hain. Credit Card Dharak Dheere-Dheere Is Loan Ko EMI Ke Madhyam Se Chukate Rehte Hain. Apako Credit Card Ke Len-Den Ko Credit Bureau Ko Suchit Kiya Jata Hai. Jis Ke Aadhar Par Apaka Credit Score Check Kiya Jata Hai.Credit Score Jitana Adhik Hota Hai. Use Utana Hi Behtar Mana Jata Hai. Credit Information Bureau India Limited (CIBIL) Credit Score Deta Hai Jo Ap Ke Purane Britiy Itihas Ke Aadhar Par Taiyar Kiya Jat...

covid vaccine jankari | covid vaccine lagane ke fayde in hindi |covid vaccine guidelines in hindi | covid vaccine benefits

covid vaccine ke fayde in hindi covid vaccine kya hai, covid vaccine ka naam kya hai covid vaccine kise nahi leni chahiye covid vaccine lagane ke baad kya khaye covid vaccine lagane ka tarika covid vaccine lagane ke baad parhej वैक्सीन लेने में भ्रम नही करें कोरोना संक्रमण की दूसरी लहरकेबाद से वैक्सीनेशन में बहुत तेजी आई है,लेकिन अभी भी काफी लोगों में वैक्सीन को लेकर भ्रम,भय और ढेरों सवाल हैं। सच यही है कि वैक्सीन लगवाने से आपको कोरोना संक्रमण के खिलाफ रोगप्रतिरोधक क्षमता का सुरक्षा कवव मिलेगा और संक्रमण के प्रसार को रोकने में आप बनेंगे मददगार... कोरोना की दूसरी लहर का कहर पूरे देश ने देखा, जिससे एक बात स्पष्ट हो गई कि संक्रमण से बचने का एक ही उपाय है और वह है ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन। हालांकि अभी भी तमाम लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर भ्रम की स्थिति है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वैक्सीन ली जाए या नहीं। किसी न किसी रूप में अफवाह और गलत धारणा के चलते तमाम लोग (खासकर ग्रामीण इलाकों में) वैक्सीन लगवाने से बच रहे हैं। जबकि वैक्सीन को लेकर इस तरह के सारे भ्रम निराधार हैं। कोविड...

Voice Over Artist Kya Hota Hai Aur Kaise Bane, Voice Over Artist Jobs Qualifications, Career, Course Description Ke Bare Me Jankari

🖎Voice Over Artist Me Career Kaise Banaye? 🙋Topics:   1.Voice Over Artist Kya Hota Hain? 2. Opportunities 3. Qualifications 4. Salary Payment In India           Documentary, News Reports, Video Game, Animation Movies  On-Hold संदेशो आदी में Voice Over Artist की मांग लगातार बढ रही है। Voice Over Production कि तकनीक है। जिसमे किसी व्‍यक्‍ति कि Voice को (जो किसी कहानी का हिस्‍सा नही है।) Radio, Television Production, Film Create और किसी प्रस्‍तुतति में उपयोग किया जाता है।  👉 Voice Over Artist Kya Hata Hai?     Career Counselors कहते है कि   Advertisement, Audio Books, Animation Movies, Promotion Calls, Radio Advertisement, Aeroplane में सूचना आि‍दि देने में प्रयोग की गयी Voice को Voice Over Artist ही करता है।     Synchronous Talk, जहां  Voice Over में एक समय पर हो रही कार्यवाही का वर्णन करना होता है।  Voice Over, अब एक आम तकनीक बन गयी है। इसका प्रयोग Cinema में  भी किया ज...