Statistics ya Sankhyiki Me Career Kaise Banaye, statistics career opportunities, path, options, salary,
सांख्यिकी में करियर सांख्यिकी के कार्य बताइए सांख्यिकी में करियर कैसे बनाये या स्टैटिस्टिक्स में कैरियर कैसे बनाये? डिजिटल युग में डाटा ही सबसे बड़ी पूंजी है और सांख्यिकी इसी डाटा यानी आंकड़ों का विश्लेषण करने वाले रोजगार की कुंजी बन गई है। प्रौद्योगिकी के दौर में सांख्यिकी की किसी भी विधा में पारंगत होकर आप बेहद आकर्षक करियर बना सकते हैं। सांख्यिकी को परिभाषित कीजिए सांख्यिकी या स्टैटिस्टिक्स गणित की ही एक शाखा है। इसमें आंकड़ों को एकत्र करने से लेकर उनका वर्गीकरण, विश्लेषण और मूल्यांकन करने, निष्कर्ष निकालने तथा प्रस्तुतीकरण तक का अध्ययन किया जाता है। जीवन व्यवहार से जुड़े अध्ययन हों या काल्पनिक अवधारणाओं को साकार रूप देना, इनके लिए सांख्यिकी की जरूरत पड़ती है। गणितीय मॉडल, नमूने, ग्राफ, स्लाइड, सिनोप्सिस जैसी चीजें प्रायोगिक आंकड़ों या व्यावहारिक जीवन के सांख्यिकीय विश्लेषण के ही प्रारूप हैं। मानव प्रवृत्तियों औरव्यवहार में बदलावों का अध्ययन और उनके वैज्ञानिक आकलन में भी इसका बड़ा योगदान है। यह भविष्य की संभावनाओं का अनुमान लगाने के लिए भी अहम है। सांख्यिकी अब...