सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

amla ke fayde in hindi | aavala khane se kya-kya labh ya fayde milate hain jankari hindi mein

आंवला के खाने क्या-क्या फायदे हैं या आंवला के फायदे के बारे में जानकारी इन हिंदी आंवला पेट के रोग दूर करने के साथ ही दिमाग को ठंडक पहुंचाने के लिए भी अत्यंत गुणकारी है। इसके अलावा भी आंवला के कई फायदे हैं। नीचे कुछ आसान और मुख्य रूप से काम आने वाले उपाय प्रस्तुत हैं, आजमा लीजिए। 1. आंवला चाहे हरा हो या सूखा, उसकी कुछ कलियों को पानी में पीसकर चेहरे पर कुछ देर लगाएं। चेहरे के दाग़-धब्बे कुछ दिनों के प्रयोग के बाद दूर होंगे। 2. आंवले का चूर्ण रात को सोने से पूर्व खाने पर मोशन सही रहता है। क़ब्ज की शिकायत मिट जाती है। पेट में अजीर्ण, गैस, एसिडिटी हो रही है, तब भी आंवले की कली नमक लगाकर चूसें, शीघ्र लाभ पहुंचता है। 3. आंवले को बेसन के साथ पीसकर उबटन की तरह प्रयोग करने से त्वचा मुलायम बनी रहती है। 4. ब्लडप्रेशर, हृदय रोगों में आंवला बहुत फ़ायदा देता है। यह विटामिन-सी का बहुत अच्छा स्रोत है। मसूढ़ों में समस्या हो या दांत का दर्द, एक दो आंवले की कलिया चूसें। 5. आंवले का मुरब्बा और अचार हड्डियों को मजबूत बनाता है। सुबह-सुबह आंवले का मुरब्बा खाने से याद्दाश्त बढ़ती है। डायबिटीज के रोगी आंवले का ...

face ka scrub kaise kare | face scrub banane ki vidhi tarika | face scrub ke bare me jankari

फेस स्क्रब बनाने का तरीका विधि या फेस पर स्क्रब कैसे करें, वुमन फेस स्क्रब कैसे यूज़ करें? मौसम के अनुसार त्वचा का टेक्सचर भी बदलता रहता है। ऐसे में जरूरी है कि सही तरीके से उसकी देखभाल की जाए। बदलते मौसम में बारिश और चिपचिपेपन के कारण त्वचा की चमक खो जाती है और त्वचा बेजान दिखने लगती है। इस मौसम में ज्यादा पसीना आता है। इससे त्वचा पर तेल जमा हो जाता है, जिससे ब्लैकहेड्स और पिंपल्स की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए त्वचा के पोर्स को ऑयल फ्री रखने के लिए इस मौसम में स्क्रब बेहद फायदेमंद होता है। ब्यूटी एक्सपर्ट बताती हैं कि स्क्रब से त्वचा की टैनिंग और मृत कोशिकाएं निकल जाती हैं। इससे पिगमेंटेशन भी दूर होता है और त्वचा चमकदार बनती है। इस मौसम में सप्ताह में दो बार चेहरे पर स्क्रब जरूर करना चाहिए। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है और आपको मुंहासे ज्यादा होते हैं, तो स्क्रब का इस्तेमाल न करें। इसके स्थान पर फेसपैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। फेसपैक भी त्वचा से मृत कोशिकाओं को निकालकर उसे चमकदार बनाते हैं। फेस स्क्रब बनाने का तरीका स्क्रब में मौजूद नींबू का रस, नींबू के छिलके, दूध, दही, हल्दी, बादाम त्...

Nayi naukari ke bare mein | naukari ke bare mein bataiye 2021-2025 | job vacancy ke bare mein bataiye

  नई नौकरी के बारे में जानकारी या भविष्य में नये नौकरी (जॉब) के बारे में जानकारी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ)की रिपोर्ट 'द फ्यूचर ऑफ जॉब्स' के अनुसार,अगले सात साल में भारतसमेत दुनिया भर में जॉबट्रेंड तेजी से बदलने वालाहै।बहुत-सीऐसी नौकरियों की मांगबढ़ेगी, जोकि अभी कम डिमांडमें हैं।आइएजानें,आधुनिक तकनीकों के आनेसेइस सालकिसतरहकेइमर्जिंग जॉब्सऔरउनसेसंबंधित कोर्सकी डिमांडहोगी,जिनमें युवाओकोअच्छी नौकरीके साथ-साथमोटीसैलरीभी मिल सकती है. पिछले कुछ वर्षों से जॉब मार्केट लगातार बदल रहा है। नई तकनीक पर आधारित नये-नये जॉब सामने आ रहे हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी मार्केट में वैल्यू बढ़े और इन नई तकनीकों का लाभ उठा सकें, तो अभी से आपको इसके लिए इनसे संबंधित कोर्सी पर ध्यान देने की जरूरत है। नई स्किल सीखने पर जोर दीजिए। इससे आपको जल्दी पहचान भी मिलेगी और आगे बढ़ने का बेहतर मौका भी। 2020 में सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले कोर्स और उनकी संभावनाओं पर एक नजर... डाटा एनालिस्ट्स: डब्ल्यूईएफ की रिपोर्ट के अनुसार, 2021-2022 तक डाटा एनालिस्ट प्रोफेशनल की मांग तेजी से बढ़ेगी।सैलरी डॉट कॉम क...

short term courses with high salary in india | short term courses list | short term professional course

शार्ट टर्म कोर्सेज के बारे में जानकारी मिलेनियल्स की पीढी अपने पांवों पर जल्द से जल्द खड़ा होना चाहती है, ताकि अपने सपने पूरे कर सके और जिंदगी को अपनी शर्तों पर जी सके। यही कारण है कि ये युवा ऐसे कोर्स करना चाहते हैं जो उन्हें जल्दी ही आत्मनिर्भर बनाने में मददगार हों। ऐसे में शॉर्ट टर्म कोर्स उनके लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं। बता रहे हैं करियर कंसल्टेंट करियर निर्माण की प्रक्रिया में युवा स्कूल से कॉलेज जाते पर कमाने का दबाव बढ़ जाता है। इस स्थिति में वे ऐसे काम करने को मजबूर हो जाते हैं, जिसमें उनकी दिलचस्पी नहीं होती और जिनमें पूरा समय देने के कारण करियर की आगे की राह भी रुकने लगती है। जबकि स्कूली पढ़ाई के बाद कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स उन्हें कमाई का ऐसा रास्ता मुहैया कराते हैं, जो उनके बेहतर भविष्य की नींव भी बन सकता है। आइए, नजर डालते हैं ऐसे चुनिंदा शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स पर- डिजिटल मार्केटिंग आज किसी भी कंपनी के लिए अपने उत्पादों या सेवाओं को उपभोक्ताओं को बेचने के लिए डिजिटल मार्केटिंग का सहारा लेना जरूरी हो गया है। वेबसाइट, ऑनलाइन ई-कॉमर्स व सोशल मीडिया इसमें शामिल ...

uttanpadasana kaise kare | uttanpadasana ke labh v fayde ke bare mein jankari

उत्तानपादासन की विधि या उत्तानपादासन कैसे करें और उत्तानपादासन आसन के लाभ के बारे में जानकारी उत्तानपादासन पेट के लिए बेहतरीन यौगिक क्रिया है। इसका निरंतर अभ्यास साबित होता है हर उम्र के लिए फायदेमंद... लॉकडाउन के दौरान जीवनशैली में आए परिवर्तनों के कारण कई लोग मोटापे का सामना कर रहे हैं। ऐसे में उत्तानपादासन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह बहुत ही सरल आसन है, जिसे आप घर में प्रभावी ढंग से कर सकते हैं। क्या है उत्तानपादासन : उत्तानपादासन कब्ज, मोटापा, तोंद और पेट संबंधी अन्य समस्याओं से निजात दिलाता है। जिन लोगों को ऐब्स या सपाट पेट की इच्छा हो, वो इस आसन को रोजाना कर सकते हैं। इस आसन से पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने और पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद मिलती है। इसके अभ्यास से नाभि भी अपने स्थान पर आ जाती है। यह आसन द्विपादासन नाम से भी प्रसिद्ध है। उत्तानपादासन के लाभ • उत्तानपादासन वजन कम करने के अतिरिक्त पेट की बीमारियों जैसे कब्ज और एसिडिटी को दूर करने में भी कारगर • इस आसन को रोजाना करने से कूल्हे, पीठ और जांघ की मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं। पेट सुडौल होता है। • यह आसन...

chhote bacchon ka yog | bacchon ke liye yoga shiksha | baccho ke liye yoga

बच्चों के लिए योग का महत्व या बच्चों को योग सिखाना और छोटे बच्चों का योग योग सिर्फ बड़ो के लिए ही नही, बल्कि छोटे बच्चों के लिए भी उतना ही जरूरी है। यह उनके जीवन मे उत्साह तो पैदा करेगा ही, साथ ही उन्हें स्वस्थ भी रखेगा। प्रतिस्पर्धा के दौर में हर कोई सफलता की सीढ़ियां चढ़ने में मशगूल है। फिर चाहे रास्ता पथरीला हो या सुगम। आलम यह है कि बहुतेरे माता-पिता भी बच्चों को सफलता की सीढ़ियां अपने दम-खम पर चढ़ने के लिए विवश करते हैं। इसके लिए वे उनमें पढ़ाई के अलावा हुनर तलाशते हैं। वे चाहते हैं कि उनके बच्चे बहुत-सी नई चीजों से अवगत हों। बहु-भाषाई हों, एक्टिंग, डांसिंग, रोबोटिक्स, कोडिंग, मार्शल आर्ट्स और जिम्नास्टिक आदि से अवगत हों। इसके लिए शहरों में विशेष स्कूल भी हैं। देखा जाए तो माता-पिता भी गलत नहीं हैं। उनकी चाहत है कि बच्चे ऑल राउंडर बनें और प्रतिस्पर्धा व तकनीकी युग में सफल हों। इसके लिए बचपन से ही बच्चों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस क्रम में बच्चों का बचपन खो रहा है। जाहिर है, इतनी गतिविधियों में शामिल होने पर बच्चों को ऊब होती होगी। वे कहीं न कहीं अकेला और उदास महसूस करते होंगें। आखि...

Paisa important hai ya pyar ka rista | pyar ke riste me kya jaruri hai

प्यार में पैसे की अहमियत है प्यार में प्यार का अहमियत है ? कहते हैं प्यार के आगे दुनिया भर की दौलत फीकी पड़ जाती है। लेकिन क्या यह सच है? कुछ शोधकर्ताओं ने प्यार पर पैसे के प्रभाव को अपनी तरह से देखा है। वे कहते हैं, प्यार में भी पैसा बोलता है। प्यार और पैसे के बीच का रिश्ता हमेशा कठोर होता है। पैसा और प्यार कहने मे दोनों बेशक छोटे शब्द हैं, लेकिन इन दोनों शब्दों के मतलब बहुत अलग हैं। कोई अपने परिवार को छोड़कर पैसों से प्यार करता है, तो कोई प्यार के लिए अपनी दौलत को ठुकरा देता है। कहते हैं, प्यार के आगे दुनिया भर की दौलत फीकी पड़ जाती है। लेकिन क्या लाखों- करोड़ों की दौलत से प्यार कमाया जा सकता है? पैसा कमाना दोनों की जिम्मेदारी पैसा आज हर किसी के लिए अहम है। जब शादी के लिए लड़कियां या घर वाले लड़का ढूंढते हैं, तो अक्सर यह कहते हैं कि पैसे वाला लड़का मिलेगा, तो लड़की आराम से रहेगी। लेकिन आराम का मतलब लग्जरी से नहीं लगाया जाना चाहिए। हर कोई चाहता है कि शादी के बाद बुनियादी जरूरतों की अच्छी उपलब्धता हो। सिर्फ प्यार के लिए शादी कर लेना आपको जरूरी आराम नहीं दे सकता। अगर आप उस व्यक्ति से शा...