आईएएस ऑफिसर बनने के लिए तैयारी कैसे करे ? संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 2022 की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आगामी पांच जून को प्रस्तावित है। इस परीक्षा की उत्तीर्ण करने के बाद ही अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलता है। परीक्षा के चरणः यह परीक्षा कुल तीन चरणों में होती है। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार। अंतिम रूप से चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में मिले अंकों के आधार पर होता है। प्रारंभिक परीक्षा एक तरह से स्क्रीनिंग परीक्षा होती जो अभ्यर्थियों की भीड़ को कम करती है। प्रारंभिक परीक्षा पैटर्नः प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर एक सामान्य अध्ययन का होता है, जबकि पेपर दो एप्टीट्यूड टेस्ट (सीसैट) का होता है, जो सिर्फ क्वालीफाइंग प्रकृति का, होता है, जिसमें कुल 33 प्रतिशत अंक लाने होते हैं। सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र में मिले अंकों के आधार पर प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करना होता है। इस पेपर में कुल 100 प्रश्न 200 अंकों के होते हैं। चूंकि सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र में मिले अंक ही प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने का आधार हैं...
Career Kaise Banaye | career guidance information portal in hindi|career options after 10th 12th| a career job sites|career objective job opportunities pathways|career management academy|career related courses planning|career university| career salahakar margdarshak|Fitness Yoga aasan exercises|fitness health care tips | lifestyle tips| describe tech talks topics 2020 in india|personality types| Relationship Jankari Tips