Radiation Kya Hota Hain? Aur Mobile Radiation Ko Kaise Check Kare, Radiation Se Bachane Ke Upay In Hindi
मोबाइल फोन के रेडिएशन से कैसे बचें?? जाने कैसे रेडिएशन इफेक्ट्स ऑन ह्यूमन बॉडी???? अपने मोबाइल का रेडिएशन जानते हैं? जिंदगी का प्रमुख हिस्सा बन चुके मोबाइल फोन के रेडिएशन के बारे में जानना भी जरुरी है। यह कई तरह की बीमारियों का कारण भी बन सकता है। आधुनिक जीवन शैली में मोबाइल फोन सबसे अहम चीज है। हम मोबाइल के बिना एक मिनट भी अलग नहीं रह पाते। लेकिन कभी इन मोबाइल फोन्स से निकलने वाले रेडिएशन के बारे में जाना है? जो न केवल वातावरण में रहने वाले पशु-पक्षियों, बल्कि इंसान की सेहत पर भी बुरा असर करता है। मोबाइल रेडिएशन क्या होता है ???? दरअसल हम जिस मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं , उससे विशेष प्रकार की तरंगे (इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन) निकलते हैं, जिन्हें आम जनजीवन के लिए हानिकारक माना जाता है। मोबाइल रेडिएशन से मानसिक अवसाद समेत कई घातक बीमारियों के होने की आशंका रहती है। मोबाइल रेडिएशन को कैसे चेक करें??? अगर आप अपने मोबाइल फोन का रेडिएशन चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए मोबाइल से *#07# डायल करना होगा। यह नंबर डायल करते ही, मोबाइल स...