How To Use Family Safety Mode On Tiktok In Hindi, Tiktok Me Family Safety Mode Ka Istemal Kaise Kare Jankari
How To Set Up Family Safety Mode on Tiktok, Tiktok Me Family Safety Mode Ka Istemal Kaise Kare? ए क सर्वे के अनुसार, 2019 में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एप टिक-टॉक ही है। आजकल हर एज ग्रुप के लोग इस एप के मायाजाल में फंसे हुए हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा संख्या स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चों की है। ऐसे में माता-पिता के लिए यह एक बड़ा सवाल है कि आखिर उनके बच्चे टिक-टॉक या उस जैसे किसी एप का उपयोग कितनी देर करते हैं और उसमें क्या करते हैं? टिक-टॉक एक ऐसा एप है, जिसमें लोग कॉमेडी स्केच या लिप-सिंक करके वीडियो बनाते हैं। यह लोगों को अपने अंदर छिपे अभिनय या संगीत के हुनर को लोगों तक पहुंचाने में सहायक साथी है, लेकिन तभी तक जब तक यह आप और आपके बच्चों पर कोई गहरा असर न डाल रहा हो। टिकटॉक जहां खुद को अभिव्यक्त करने का समय देता है, वहीं इस पर कई सारी सामग्री आपके बच्चों के लिए खतरनाक भी हो सकती है। यूं तो टिक-टॉक पर अकांउट बनाने के लिए न्यूनतम आयु 13 साल होनी चाहिए, लेकिन अक्सर इससे कम उम्र के बच्चे भी अकांउट बना लेते हैं। ऐसे में इन सबसे सावधानी बरतने के लिए माता-पिता अपने बच्चों की स्मार्टफोन...