सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

PAN Ko Aadhar Se Link Kaise Kare | PAN Card Ko Aadhar Se Link Kaise Kare

पैन और आधार लिंक पैन और आधार लिंक कैसे करें पैन कार्ड आधार लिंक कैसे करे?  आधार से कैसे करें अपने पैन नंबर को लिंक अपने पैन को आधार से आप भी जोड़ सकती हैं। बस एक मैसेज ही तो करना है। अब पैन नंबर को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी हो गया है। अब आप सोच रही होंगी कि इसे आधार को पैन से लिंक करें कैसे ? तो यह प्रोसेस बहुत आसान है। SMS के जरिये आप अपने आधार को अपने PAN कार्ड से लिंक कर सकती हैं। आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक करने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 2 नंबर दिए हैं 567678 और 561611 सबसे पहले आपको नीचे दिए गए फॉर्मेट में SMS करें। ' मैसेज में UIDPAN लिखकर स्पेस दें। फिर आपका आधार नंबर , फिर स्पेस और फिर आपका PAN कार्ड नंबर डालना है। इसके बाद इसे ऊपर दिए गए 2 नंबर में से किसी एक पर भेजना होगा। (UIDPAN <SPACE> ----- <SPACE--.-...----.) पहले रिक्त स्थान में 12 डिजिट का अपना आधार नंबर डालना है। दूसरे रिक्त स्थान में 10 डिजिट का PAN नंबर डालें। अगर आपके नाम की स्पेलिंग पैन कार्ड और आधार कार्ड में अलग-अलग है , तो कंफर्मेशन के लिए आपके पास एक मैसेज के माध्यम से एक आध...

face pack homemade for glowing skin in hindi | face pack for glowing skin in hindi

  फेस पैक होममडे ( Face Pack Homemade) फेस पैक घर पर कैसे बनाएं तरीका विधि या फेस पैक कैसे बनाएं घर पर और कैसे लगाते है   कैमिकल फेशियल के लिए हर बार पैसे खर्च करने से बेहतर है कि प्राकृतिक फेस पैक का इस्तेमाल करें और त्वचा को खूबसूरत बनाएं।   गर्मी के मौसम में हमारा चेहरा बहुत तैलीय और बेजान हो जाता है। साथ ही वातावरण में मौजूद दूषित कणों से त्वचा में फाइन लाइन्स , झुर्रियां और दाग-धब्बे भी दिखाई देने लगते हैं। इसके लिए आप पार्लर के चक्कर लगाती हैं और फेशियल के लिए हर बार काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ओशिया हर्बल्स के स्किन केयर एक्सपर्ट व डायरेक्टर कहते हैं कि पार्लर में रासायनिक उत्पादों के इस्तेमाल से हमारी त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसलिए सुंदर और स्वस्थ त्वचा के लिए आप घर पर बने कुछ फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती है , जो गर्मी में त्वचा को पोषण प्रदान कर उसे हाइड्रेटेड रख सकते हैं।   दही और तरबूज का फेस पैक ताजी दही त्वचा को मुलायम रखती है और तरबूज उसे ठंडा रखता है। साथ में वे धूप के कारण चेहरे पर आई लालीमा को दूर कर चेहरे को निखारने के ...

whatsapp payment kaise kare | whatsapp payment kaise karte hain

  वाट्सएप से पेमेंट कैसे करे या वाट्सएप पेमेंट क्या है और इसका उपयोग (यूज़) करने की तरीका विधि के बारे में जानकारी हिंदी में वाट्सएप यूजर अब चैट और कॉलिंग फीचर के साथ पैसों का लेन-देन भी कर सकते हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाला यह मैसेजिंग एप करीब एक साल से देश में अपनी पेमेंट सर्विस को टेस्ट कर रहा था। अब नेशनल पेमेंट्स  कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआइ) से अप्रूवल मिलने के बाद यह फीचर आधिकारिक रूप से जारी किया जा रहा है।  जानते हैं कैसे वाट्सएप के माध्यम से पेमेंट भेज और रिसीव कर पाएंगे : ऐसे करें इस्तेमाल • वाट्सएप पर पैसे भेजने के लिए किसी भीव्यक्ति की चैटको ओपन करें और वहां पर दिखाई देने वाले अटैचमेंट आइकन पर जाएं। • यहां पर आपको पेमेंट का विकल्प दिखाई देगा।इस पर टैप करें और उस राशि को जोड़ें, जिसे आप उस व्यक्ति को भेजना चाहते हैं। इसके साथ आप चाहें, तो एक नोट भी जोड़ सकते हैं। • वाट्सएप पर पेमेंट की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको अपना यूपीआइ पिन दर्ज करना होगा।एक बार जब आप पैसा भेज देते हैं, तो पूरा हो जाने के बाद आपको एक कंफर्मेशन मैसेज भी मिलेगा।यहां पर पैसे को भेजना...

whatsapp payments kya hai | whatsapp payment features ke bare me jankari

व्हाट्सएप पेमेंट क्या है या व्हाट्सएप पेमेंट के बारे में जानकारी वाट्सएप से मैसेज और कॉल के अलावा अब पैसे भेजने की सुविधा भी मिल गयी। whatsapp payment सर्विस को मल्टी-बैंक मॉडल में एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआइ) पर जाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआइ) की मंजूरी मिल गई है। इसी के साथ यूपीआइ के तहत प्रक्रिया में होने वाले लेनदेन की कुल संख्या के तीस प्रतिशत की सीमा सभी तीसरे पक्ष वाले एप सेवा प्रदाताओं (टीपीएपीएस) पर एक जनवरी 2021 से लागू होगी। अभी तक पेमेंट की यह सुविधा पेटीएम, गूगलपे और फोनपे पर उपलब्ध थी। इस तरह ले सकेंगे लाभ • अपना वाट्सएप खोलें और ऊपर की तरफ दिख रहे तीन बिंदुओं पर क्लिक करें। • बाकी विकल्पों के साथ इसमें पेमेंट का विकल्प भी दिखेगा। • इस विकल्प पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद पेमेंट के तरीके को जोड़ने का विकल्प आएगा। • अब कई बैंकों की सूची खुल जाएगी। उस बैंक को चुनें, जिससे आपका यूपीआइ अकाउंट संबद्ध हो। मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर होना चाहिए। • कुछ देर में आपका अकाउंट वाट्सएपपे से जुड़ जाएगा। ऐसे भेजें पैसा • न्यू पेमेंट के विकल्प में जाएं। • ज...

how the two-factor authentication works in hindi | 2-facter authentication kya hai aur Kaise use kare in hindi

2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन क्या है और 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से अकाउंट को सुरक्षित कैसे करे या वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, जीमेल पर  2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे उपयोग (यूज) करे हाल के वर्षों में इंटरनेट पर यूजर की लगातार बढ़ती संख्या के साथ साइबर हमले भी काफी तेज हो गए हैं। अगर आप सतर्क नहीं हैं, तो कभी भी आपकी प्राइवेसी में सेंध लगाया जा सकता है। इंटरनेट की दुनिया में खुद को सुरक्षित रखना है, तो '2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन' फीचर एकाउंट के लिए कवच का कार्य करता है। जानिए कैसे इसकी मदद से ऑनलाइन एकाउंट को सिक्योर कर सकते हैं... वाट्सएप: वाट्सएप पर सिक्योरिटी को मजूबत करने के लिए 2-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अब इस प्लेटफॉर्म से पेमेंट सर्विस भी जुड़ गया है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से इसका इस्तेमाल जरूरी है। यह यूजर को एक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर देता है। इसे इनेबल करने के लिए सेटिंग्स में जाना होगा। यहां एकाउंट पर टैप करने के बाद 2-स्टेप वेरिफिकेशन का विकल्प दिखाई देगा। इनेबल करने के लिए 6 डिजिट का पिन जनरेट करना पड़ता है। साथ ही, आपको यहां पर अपना ईमेल एड्रेस भी ...

mobile se kya kya kar sakte hain | mobile se kya kya suvidha hoti hai

मोबाइल से क्या क्या कर सकते है और मोबाइल से हमे क्या क्या सुविधा व लाभ होती है इन हिंदी जरा सोचिए कि आप अपने फोन में  कॉलिंग, चैटिंग, मैसेजिंग, इंटरनेट चलाने के अलावा और क्या-क्या कर सकते हैं? आपका फोन एक पोर्टेबल म्यूजिक प्लेयर, डायरी, डिजिटल कैमरा, संचार उपकरण, कैलकुलेटर और बाकी सभी काम कर सकता है, जो अलग- अलग उपकरण करते हैं। यही नहीं, यह आपके लिए कुछ भी मापने से लेकर एक पोर्टेबल प्रिंटर, स्कैनर और प्रेजेंटेशन का काम भी कर सकता है। बस इसके लिए आपको सही सेंसर और एप डाउनलोड करना होता है। फोन से दें प्रेजेंटेशन ऑफिस के प्रेजेंटेशन के लिए आप फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पावर प्वाइंट या अन्य स्लाइड शेयर जैसे एप को फोन या कंप्यूटर में डाउनलोड करना होगा। शेयरईट जैसे एप फोन और कंप्यूटर दोनों के लिए आते हैं। उसके बाद फोन को ब्लूटूथ या वाई-फाई की मदद से कंप्यूटर से कनेक्ट करें। जब फोन कनेक्ट हो जाए तो फोन में दी गई प्रेजेंटेशन आप कंप्यूटर पर चला सकते हैं। नमी को मापना भी बहुत आसान स्मार्टफोन में वास्तव में हाइग्रोमीटर्स (आर्द्रता सेंसर) नहीं होते हैं। इसलिए यदि आप आर्द्र...

kamar dard ka ilaj | slip disc dard ka ilaj

कमर दर्द का रामबाण इलाज या स्लिप डिस्क कमर दर्द का इलाज पारंपरिक सर्जरी के मुकाबले बेहतर है नॉन फ्यूजन तकनीक। इसके इस्तेमाल से सफल उपचार की रहती है पूरी संभावना... समय-समय पर तकनीक में होने वाले बदलाव स्पाइन के जटिल विकारों को पूरी तरह सुलझा लेने का दावा कर रहे हैं। उन्हीं में से एक है नॉन फ्यूजन तकनीक, जो स्लिप डिस्क और बैकपेन जैसी बीमारियों को पूरी तरह से समाप्त करने में कारगर है। पारंपरिक इलाज में स्पाइन की नसों को डिकंप्रेस करने के लिए काफी सारी हड्डियां निकाली जाती हैं। बेशक, इससे दर्द में राहत मिलती है, लेकिन यह राहत सीमित होती है, क्योंकि हड्डी को एक बार निकालने के बाद उसे जोड़ा नहीं जा सकता है। ऐसा होने पर धीरे-धीरे शरीर का लचीलापन व गतिशीलता घटने लगती है। इसके साथ ही आशंका रहती है कि एक समय बाद रोगी को चलने-फिरने में भी परेशानी होने लगे। ऐसे में.नॉन फ्यूजन तकनीक मददगार साबित हो रही है। इस तकनीक से इलाज करने में बिना फ्यूजन के नसों को डिकंप्रेस किया जाता है। इससे स्पाइन का मूल ढांचा बरकरार रहता है और उसकी ताकत व लचीलापन भी सामान्य बना रहता है। इस तरह होती है सर्जरी: इस तकनीक से...