Hamesha Swasth(Healthy) Thik Rahane Ke Liye Kya Karana Chahiye, Tarike(Tips), Upay, Swasth Rahne Ke Niyam (Dincharya) Ke Bare Me Jankari Hindi Mein
Healthy Jivan Shaili Jine Ke Niyam एक स्वस्थ जीवन-शैली को बनाए रखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको कुछ स्वस्थ आदतों का पालन करने की आवश्यकता है। नए साल के मौके पर लाखों लोग अपने आप से करियर, शिक्षा, जॉब प्रमोशन एवं कुछ नया सीखने और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने जैसे ढेर सारे संकल्प लेते हैं। कुछ अपने 'न्यू ईयर रेजॉल्यूशन' को कुछ हद तक पूरा करने में सफल भी हो जाते हैं। साल भर इन संकल्पों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के चक्कर में सेहत की तरफ ध्यान ही नहीं जाता है। बदलती जीवन-शैली के कारण आजकल कम उम्र में ओबेसिटी, डायबिटीज, तनाव, अवसाद, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में कुछ स्वास्थ्य नियमों को अपनाकर स्वस्थ शरीर और सुखी जीवन की शुरुआत की जा सकती है। मोटापा न बढ़ने दें: आजकल तले-भुने और भारी मसालेदार फास्ट फूड की तरफ लोगों का तेजी से रुझान बढ़ रहा है, जिससे उनके शरीर में आवश्यकता से अधिक चर्बी बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार , मोटापा स्वास्थ्य के लिए सबसे खतरनाक 10 ब...