Toxic Personality Disorder Kya Hain? Toxic Personality Disorder Lakshan, Prakar, Ilaj Ke Bare Me Janakari In Hindi Mein
Toxic Personality Disorder Ke Bare Me Jankari Toxic Personality Disorder Kya Hain? जब भी बोलें, कड़वी बात ही मुंह से निकले। बात-बात में ताने और नजरो से उपहास उड़ाने वाले लोग आसपास मिल ही जाते हैं। इसे ही toxic personality disorder कहते है। मनोवैज्ञानिक कहते हैं, "ऐसे 'टॉक्सिक पर्सनालिटी' से बचकर रहना बेहतर।" वैसे ऐसे लोगों का इलाज भी संभव है। कई लोग बातचीत में जहर उगलते हैं और यह उनकी आदत में शुमार हो जाता है। मनोवैज्ञानिक कहते हैं यह एक ऐसी बीमारी है, जो व्यक्तित्व को नकारात्मक बनाती है। जैसे किसी भी इंसान का एक दूसरे इंसान से जुड़ाव और अलगाव उसकी शख्सियत या व्यक्तित्व तय करता है। एक इंसान किसी के लिए अच्छा हो सकता है तो वही इंसान किसी के लिए बेहद खराब भी हो सकता है, लेकिन इन सभी के बीच एक ऐसा व्यक्तित्व भी होता है जो सभी के लिए परेशानी का सबब होता है। इस तरह के व्यक्तित्व के स्वामी टॉक्सिक, विषाक्त या जहरीला कहा जाता है। जिस तरह से सांप की फितरत हर स्थिति में जहर उगलने की ही होती है उसी तरह टॉक्सिक पर्सनालिटी अपने आसपास के लोगों और माहौल में नकारात्मकता का संचार कर...