What Is A Stem Cell Therapy In Hindi | Stem Cell Therapy Kya Hota Hain Ke Bare Me Jankari Hindi Mein
स्टेम सेल थेरेपी का प्रयोग ज्यादातर गंभीर और लाइलाज रोगों में किया जाता है। जैसे स्पाइनल कॉर्ड इंजरी, मस्कुलर डिस्ट्राफी, लंग फाइब्रोसिस, मोटर न्यूरॉन डिजीज एवं गंभीर अर्थराइटिस आदि, लेकिन भारत में पहली बार इसका प्रयोग आईसीयू में भर्ती सेप्टिक शॉक के मरीज की जान बचाने के लिए किया गया। वास्तव में यह मरीज काफी दिनों से पेशाब में इंफेक्शन से ग्रस्त था लेकिन इसकी यूरेथ्रा (पेशाब की नली) में इंजरी की वजह से वह खून में गंभीर संक्रमण यानी सीवियर सेप्सिस से ग्रस्त हो गया और दूसरे दिन ही सेष्टिक शॉक में चला गया। इस कारण उसे आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा और किडनी फेल होने की नौबत भी आ गई। उसका सीरम क्रिएटिनिन 4.1 और ब्लड काउंट 40000 के लगभग था। मरीज का ब्लड प्रेशर भी तेजी से गिरने लगा था। आईसीयू में मौजूद इंटेसिविस्ट और नेफ्रोलॉजिस्ट के भरसक प्रयास के बाद भी 36 घंटे तक मरीज काफी सीरियस बना रहा, तब मरीज के रिश्तेदारों की सहमति तथा अस्पताल प्रशासन की अनुमति से स्टेम सेल ट्रांसप्यूजन (एक प्रकार की स्टेम सेल थेरेपी) किया गया और अगले 24 घंटे में मरीज की हालत सुधरने लगी और 3 दिन में वह अस्पत...