सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

whatsapp payment kaise kare | whatsapp payment kaise karte hain

  वाट्सएप से पेमेंट कैसे करे या वाट्सएप पेमेंट क्या है और इसका उपयोग (यूज़) करने की तरीका विधि के बारे में जानकारी हिंदी में वाट्सएप यूजर अब चैट और कॉलिंग फीचर के साथ पैसों का लेन-देन भी कर सकते हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाला यह मैसेजिंग एप करीब एक साल से देश में अपनी पेमेंट सर्विस को टेस्ट कर रहा था। अब नेशनल पेमेंट्स  कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआइ) से अप्रूवल मिलने के बाद यह फीचर आधिकारिक रूप से जारी किया जा रहा है।  जानते हैं कैसे वाट्सएप के माध्यम से पेमेंट भेज और रिसीव कर पाएंगे : ऐसे करें इस्तेमाल • वाट्सएप पर पैसे भेजने के लिए किसी भीव्यक्ति की चैटको ओपन करें और वहां पर दिखाई देने वाले अटैचमेंट आइकन पर जाएं। • यहां पर आपको पेमेंट का विकल्प दिखाई देगा।इस पर टैप करें और उस राशि को जोड़ें, जिसे आप उस व्यक्ति को भेजना चाहते हैं। इसके साथ आप चाहें, तो एक नोट भी जोड़ सकते हैं। • वाट्सएप पर पेमेंट की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको अपना यूपीआइ पिन दर्ज करना होगा।एक बार जब आप पैसा भेज देते हैं, तो पूरा हो जाने के बाद आपको एक कंफर्मेशन मैसेज भी मिलेगा।यहां पर पैसे को भेजना...

whatsapp payments kya hai | whatsapp payment features ke bare me jankari

व्हाट्सएप पेमेंट क्या है या व्हाट्सएप पेमेंट के बारे में जानकारी वाट्सएप से मैसेज और कॉल के अलावा अब पैसे भेजने की सुविधा भी मिल गयी। whatsapp payment सर्विस को मल्टी-बैंक मॉडल में एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआइ) पर जाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआइ) की मंजूरी मिल गई है। इसी के साथ यूपीआइ के तहत प्रक्रिया में होने वाले लेनदेन की कुल संख्या के तीस प्रतिशत की सीमा सभी तीसरे पक्ष वाले एप सेवा प्रदाताओं (टीपीएपीएस) पर एक जनवरी 2021 से लागू होगी। अभी तक पेमेंट की यह सुविधा पेटीएम, गूगलपे और फोनपे पर उपलब्ध थी। इस तरह ले सकेंगे लाभ • अपना वाट्सएप खोलें और ऊपर की तरफ दिख रहे तीन बिंदुओं पर क्लिक करें। • बाकी विकल्पों के साथ इसमें पेमेंट का विकल्प भी दिखेगा। • इस विकल्प पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद पेमेंट के तरीके को जोड़ने का विकल्प आएगा। • अब कई बैंकों की सूची खुल जाएगी। उस बैंक को चुनें, जिससे आपका यूपीआइ अकाउंट संबद्ध हो। मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर होना चाहिए। • कुछ देर में आपका अकाउंट वाट्सएपपे से जुड़ जाएगा। ऐसे भेजें पैसा • न्यू पेमेंट के विकल्प में जाएं। • ज...

how the two-factor authentication works in hindi | 2-facter authentication kya hai aur Kaise use kare in hindi

2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन क्या है और 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से अकाउंट को सुरक्षित कैसे करे या वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, जीमेल पर  2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे उपयोग (यूज) करे हाल के वर्षों में इंटरनेट पर यूजर की लगातार बढ़ती संख्या के साथ साइबर हमले भी काफी तेज हो गए हैं। अगर आप सतर्क नहीं हैं, तो कभी भी आपकी प्राइवेसी में सेंध लगाया जा सकता है। इंटरनेट की दुनिया में खुद को सुरक्षित रखना है, तो '2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन' फीचर एकाउंट के लिए कवच का कार्य करता है। जानिए कैसे इसकी मदद से ऑनलाइन एकाउंट को सिक्योर कर सकते हैं... वाट्सएप: वाट्सएप पर सिक्योरिटी को मजूबत करने के लिए 2-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अब इस प्लेटफॉर्म से पेमेंट सर्विस भी जुड़ गया है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से इसका इस्तेमाल जरूरी है। यह यूजर को एक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर देता है। इसे इनेबल करने के लिए सेटिंग्स में जाना होगा। यहां एकाउंट पर टैप करने के बाद 2-स्टेप वेरिफिकेशन का विकल्प दिखाई देगा। इनेबल करने के लिए 6 डिजिट का पिन जनरेट करना पड़ता है। साथ ही, आपको यहां पर अपना ईमेल एड्रेस भी ...

mobile se kya kya kar sakte hain | mobile se kya kya suvidha hoti hai

मोबाइल से क्या क्या कर सकते है और मोबाइल से हमे क्या क्या सुविधा व लाभ होती है इन हिंदी जरा सोचिए कि आप अपने फोन में  कॉलिंग, चैटिंग, मैसेजिंग, इंटरनेट चलाने के अलावा और क्या-क्या कर सकते हैं? आपका फोन एक पोर्टेबल म्यूजिक प्लेयर, डायरी, डिजिटल कैमरा, संचार उपकरण, कैलकुलेटर और बाकी सभी काम कर सकता है, जो अलग- अलग उपकरण करते हैं। यही नहीं, यह आपके लिए कुछ भी मापने से लेकर एक पोर्टेबल प्रिंटर, स्कैनर और प्रेजेंटेशन का काम भी कर सकता है। बस इसके लिए आपको सही सेंसर और एप डाउनलोड करना होता है। फोन से दें प्रेजेंटेशन ऑफिस के प्रेजेंटेशन के लिए आप फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पावर प्वाइंट या अन्य स्लाइड शेयर जैसे एप को फोन या कंप्यूटर में डाउनलोड करना होगा। शेयरईट जैसे एप फोन और कंप्यूटर दोनों के लिए आते हैं। उसके बाद फोन को ब्लूटूथ या वाई-फाई की मदद से कंप्यूटर से कनेक्ट करें। जब फोन कनेक्ट हो जाए तो फोन में दी गई प्रेजेंटेशन आप कंप्यूटर पर चला सकते हैं। नमी को मापना भी बहुत आसान स्मार्टफोन में वास्तव में हाइग्रोमीटर्स (आर्द्रता सेंसर) नहीं होते हैं। इसलिए यदि आप आर्द्र...

kamar dard ka ilaj | slip disc dard ka ilaj

कमर दर्द का रामबाण इलाज या स्लिप डिस्क कमर दर्द का इलाज पारंपरिक सर्जरी के मुकाबले बेहतर है नॉन फ्यूजन तकनीक। इसके इस्तेमाल से सफल उपचार की रहती है पूरी संभावना... समय-समय पर तकनीक में होने वाले बदलाव स्पाइन के जटिल विकारों को पूरी तरह सुलझा लेने का दावा कर रहे हैं। उन्हीं में से एक है नॉन फ्यूजन तकनीक, जो स्लिप डिस्क और बैकपेन जैसी बीमारियों को पूरी तरह से समाप्त करने में कारगर है। पारंपरिक इलाज में स्पाइन की नसों को डिकंप्रेस करने के लिए काफी सारी हड्डियां निकाली जाती हैं। बेशक, इससे दर्द में राहत मिलती है, लेकिन यह राहत सीमित होती है, क्योंकि हड्डी को एक बार निकालने के बाद उसे जोड़ा नहीं जा सकता है। ऐसा होने पर धीरे-धीरे शरीर का लचीलापन व गतिशीलता घटने लगती है। इसके साथ ही आशंका रहती है कि एक समय बाद रोगी को चलने-फिरने में भी परेशानी होने लगे। ऐसे में.नॉन फ्यूजन तकनीक मददगार साबित हो रही है। इस तकनीक से इलाज करने में बिना फ्यूजन के नसों को डिकंप्रेस किया जाता है। इससे स्पाइन का मूल ढांचा बरकरार रहता है और उसकी ताकत व लचीलापन भी सामान्य बना रहता है। इस तरह होती है सर्जरी: इस तकनीक से...

Shadi ke Dino ko yadagar Kaise banaye | Khas palo ko yadagar Kaise Banaye

शादी के दिनों को कैसे यादगार बनाये या शादी और खास मौकों को कैसे यादगार बनाये शादी के दिन को यादगार बनाने का मौका आपको हर साल मिलता है। तो क्यों न इस बार कुछ नया करें, जिससे आपके 'वो' खुश होजाए... जब जीवन के हर सुख-दुख में साथ देने के  लिए जीवनसाथी के रूप में कोई आ जाता है, तो आप अकेली नहीं रह जाती हैं। जीवनसाथी अच्छे-बुरे वक्त में चट्टान की तरह आपके साथ खड़ा रहता है। तो क्यों न आप अपने जीवनसाथी को शादी की सालगिरह पर खास महसूस कराएं। आप इस सालगिरह को इस तरह मनाएं कि यह दिन आप दोनों के लिए यादगार हो जाए। इससे दोनों के बीच प्यार का रिश्ता और मजबूत होगा। होममेड गिफ्ट्स बनाएं बाजार से खरीदकर अक्सर आप उन्हें कुछ न कुछ गिफ्ट करती होंगी। क्यों न इस बार आप उनके लिए अपने हाथों से कोई अच्छा सा कार्ड बनाएं, जिसमें अपने प्यार और सम्मान को उनके प्रति व्यक्त करें। यह तरीका आपको निश्चित ही पसंद आएगा। इसके अलावा आप कार्ड पर उनके बचपन के कुछ फोटोग्राफ या स्कूल टाइम के दोस्तों के साथ वाले फोटोग्राफ सजाकर दें। यह उन्हें उनके पुराने दिनों में ले जाएगा या आप चाहें तो साथ गुजारे पलों की फोटो एलबम या ...

Hand bag ko kaise saf kare Ya Purse Aur Hand Bag Ko Saf Karane Ka Tarika

हैंड बैग और पर्स साफ करने के तरीका 1. रोजाना हैंडबैग की सफाई करना संभव नहीं है, फिर भी आप सप्ताह में एक बार बैंग की सफाई अवश्य कर लें,ताकि बैग में फालतू चीजों का जमावड़ा न हो। 2. अगर आप झोलानुमा हैंडबैग का इस्तेमाल करती हैं, तोजरूरी सामानों का वर्गीकरण करें। उदाहरण के लिए अगर आप मेकअप का सामान रखती हैं, तो उसे एक अलग पाउच में रखें। इस तरह सारी चीजों को अलग-अलग कर लें और जो चीज जिस आवश्यकता से मेल खाती है, उसे एक साथ करके अलग-अलग पाउच में ररखें। ऐसा करने से आपको अपनी सारी चीजें आसानी से मिल जाएंगी। कॉस्मेटिक्स के लिए अलग पाउच रखें, ताकि इन्हें ढूंढने में समय जाया न हो। 3. पर्स में सबसे ज्यादा गंदगी रसीदों की वजह से होती है। आपने कोई सामान खरीदा और उस बिल को बैग में रखकर भूल गई। धीरे-धीरे आपके बैग में इतनी ज्यादा रसीदें इकट्ठी हो जाती हैं कि आपको अपना बैग खुद की गंदा लगने लगता है। इस स्थिति से बचने के लिए अपने बैग में एक पाउच रखें और सारी रसीदों को उसमें रख दें। इसके बाद जब भी समय मिले उन रसीदों की उनकी जरूरत के मुताबिक बैग की बजाय किसी और जगह रखें या फेंक दें।