Kidney Cancer Ke Lakshan (Symptoms) Aur Kidney Cancer Kaise Hota Hain, Kidney Cancer Ke Bare Me Jankari Hindi Mein
Kidney Cancer Ke Bare Me Jankari किडनी कैंसर कैसे होता है?? कई तरह के कैंसर होते हैं, उन्हीं में से एक है गुर्दे का कैंसर। कैंसर जैसी बीमारियां आमतौर पर इसलिए जानलेवा साबित होती हैं, क्योंकि उनके बारे में मौजूद आधुनिक तकनीकों के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी है। अगर समय पर ध्यान दिया जाए, तो गुर्दे के कैंसर से भी पूरी तरह मुक्ति पाई जा सकती है। Expert कहते हैं कि गुर्दे में ट्यूमर हो जाता है, जिससे गुर्दे का कैंसर होता है। ऐसा गुर्दे की कोशिकाओं की एक असामान्य वृद्धि के कारण होता है। इसके मुख्य लक्षणों में शामिल है पेशाब में खून आना, पेट में दर्द, वजन कम होना और कई बार तेज बुखार आना, लेकिन बुखार 10-15% प्रतीशत लोगों में ही होता है। कई बार ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। पेशाब में खून आने से एनिमिया हो सकता है, लेकिन खून आने के बाद भी शरीर में खून और कैल्शियम की मात्रा बढ़ सकती है। किडनी के कैंसर का इलाज यदि सही समय पर न करवाया जाए, तो यह लिंफ नोड्स (गिल्टियों), हड्डियों, दिमाग और फेफेड़ों में भी फैल जाता है। दिमाग में फैलने से स्ट्रोक हो सकता है, जबकि लिंफ नोड्स में गिल्टि...